ओ देश की माटी, ओ देश की माटी
O DESH KI MATI ! O DESH KI MATI!
Best Deshbhakti Poem – ओ देश की माटी, ओ देश की माटी O DESH KI MATI ! O DESH KI MATI! 15 August Hindi Kavita
ओ देश की माटी….., ओ देश की माटी……
तेरी सौंधी खुशबू…. है हिम्मत देती
तू शस्यशायमला…. है जीवन देती
गूँज रही हैं …. तेरे जयगानों से
दसों दिशाएं…. और सारी घाटी
ओ देश की माटी….., ओ देश की माटी……
ओ देश की माटी….., ओ देश की माटी……
रामायन की तू दोहा चौपाई
राणा की गाथा गीता की गाई
कण – कण में छिपें है ये रत्न सभी
ग़ालिब तुलसी है तू मीराबाई
कुछ भी हो जाये तू छोड़ न पाए
संतो की है ये पावन परिपाटी
ओ देश की माटी….., ओ देश की माटी……
ओ देश की माटी….., ओ देश की माटी……
मंदिर, मस्जिद तू…, तू ही गिरिजाघर
कुरआन वेद है…, है बूंद समंदर
हैं देव सभी….. तुझमे दैत्य सभी
तुझमे हैं समाये…. तत्व सभी
तू ही है दीपक…. तू ही है बाती
देती प्रकाश है….. ना कभी अघाती
ओ देश की माटी….., ओ देश की माटी……
ओ देश की माटी….., ओ देश की माटी……
सिया राम भी…….खेले आंचल में
द्वारिकाधीश भी…….. यमुना के जल में
तेरे लिए….. हर वार सहें हम
ऐ माँ रक्षा को.. तैयार रहे हम
गर रक्षा में मैं… माँ मर भी जाऊं
आगोश में लेना… तेरा आंचल पाऊं
कोई नजर उठा दे…. माँ तेरी तरफ जो
बन सिंह अकेला… मैं फाड़ दूँ छाती
ओ देश की माटी….., ओ देश की माटी……
ओ देश की माटी….., ओ देश की माटी……
अरुनेश ‘अरुन’ के बारे में
Arunesh Sir एक प्रसिद्ध ऑनलाइन शिक्षक हैं, जो खासतौर पर हिंदी विषय में क
उनकी क्लासों की मुख्य विशेषताएं यह हैं—
✅ स्पष्ट और सरल भाषा में समझाना: चाहे कोई भी कविता हो या व्याकरण का कठिन टॉपिक, वे उदाहरण देकर विस्तार से बताते हैं।
✅ बोर्ड परीक्षा पर फोकस: उनकी पढ़ाई का तरीका बोर्ड एग्जाम के पैटर्न के अनुरूप है।
✅ लाइव क्लास और सवाल-जवाब: वे समय-समय पर लाइव सेशन करते हैं, जहां छात्र अपने सवाल सीधे पूछ सकते हैं।
✅ हिंदी साहित्य व व्याकरण दोनों पर पकड़: चाहे “काव्यखंड” की व्याख्या हो या “व्याकरण” की परिभाषाएं—Arunesh Sir का कंटेंट विद्यार्थियों को काफी मदद करता है।
वे उत्तर प्रदेश बोर्ड के छात्रों में काफी लोकप्रिय हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर हिंदी के सभी महत्वपूर्ण अध्याय, निबंध, पत्र-लेखन, अपठित गद्यांश, पद्यांश व्याख्या आदि उपलब्ध हैं।
