‘इतिहास बदल कर रख देंगे’
Best Hindi Motivational Poem – Itihas Badal Kar Rakh Denge – Inpirational Hindi Kavita इतिहास बदल कर रख देंगे
इतिहास बदल कर रख देंगे
इतिहास बदल कर रख देंगे
आगाज हो चुका है रन का
अंजाम की चिंता कौन करे
विश्वास लक्ष्य पर है अपना
संधान की चिंता कौन करे
कंकरीली राहों को अपने
छालों से कुचलकर रख देंगे
इतिहास बदल कर रख देंगे
इतिहास बदल कर रख देंगे
जो हँसते हैं उन्हें हंसने दो
जो कसते ताने कसने दो
हम जाल लक्ष्य का फैलाये
बस एक सफलता फंसने दो
हंसने वालों सुन लो इक दिन
ये हंसी कुचलकर रख देंगे
इतिहास बदल कर रख देंगे
इतिहास बदल कर रख देंगे
हम कदम जहाँ पर रख देंगे
रस्ते खुद ही बन जायेंगे
दुनिया ने कहा असंभव जो
संभव करके दिखलायेंगे
कमजोर आंकना मत हमको
हम नयी मिशालें गढ़ देंगे
इतिहास बदल कर रख देंगे
इतिहास बदल कर रख देंगे
बो दिए बीज संघर्षों के
क्रांती की फसल उगानी है
इक शोर सफलता का करके
शत्रुओं की नींद भगानी है
हम उतर आये हैं अपनी पर
पत्थर को पानी कर देंगे
इतिहास बदल कर रख देंगे
इतिहास बदल कर रख देंगे
अरुनेश ‘अरुन’ के बारे में
Arunesh Sir एक प्रसिद्ध ऑनलाइन शिक्षक हैं, जो खासतौर पर हिंदी विषय में क
उनकी क्लासों की मुख्य विशेषताएं यह हैं—
✅ स्पष्ट और सरल भाषा में समझाना: चाहे कोई भी कविता हो या व्याकरण का कठिन टॉपिक, वे उदाहरण देकर विस्तार से बताते हैं।
✅ बोर्ड परीक्षा पर फोकस: उनकी पढ़ाई का तरीका बोर्ड एग्जाम के पैटर्न के अनुरूप है।
✅ लाइव क्लास और सवाल-जवाब: वे समय-समय पर लाइव सेशन करते हैं, जहां छात्र अपने सवाल सीधे पूछ सकते हैं।
✅ हिंदी साहित्य व व्याकरण दोनों पर पकड़: चाहे “काव्यखंड” की व्याख्या हो या “व्याकरण” की परिभाषाएं—Arunesh Sir का कंटेंट विद्यार्थियों को काफी मदद करता है।
वे उत्तर प्रदेश बोर्ड के छात्रों में काफी लोकप्रिय हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर हिंदी के सभी महत्वपूर्ण अध्याय, निबंध, पत्र-लेखन, अपठित गद्यांश, पद्यांश व्याख्या आदि उपलब्ध हैं।