Class 9th model papers

my dear students

there are best paper for up board class 9 hindi kaksha 10 hindi   कक्षा 9 हिंदी यूपी बोर्ड परीक्षा कक्षा 9 हिंदी मॉडल पेपर

Class Class 9th (कक्षा 9 )
SubjectHindi (हिद्नी  )
Chapterमॉडल पेपर (Model Paper)
Topic Model paper annual and Half yearly Model paper Class 9
Board UP BOARD
ByArunesh Sir
Other

 

कक्षा-9  Model Paper 

समय 3:15 घंटे           विषय हिंदी             पूर्णांक70

नोट  प्रश्न करना अनिवार्य है।

  1. () निम्नलिखित कथनों में से कोई एक कथन सत्य है उसे पहचान कर लिखिए
    • जयशंकर प्रसाद एक एकांकीकार थे।
    • अंधेर नगरी भारतेंदु हरिश्चंद्र का नाटक है ।
    • श्यामसुंदर दास एक प्रसिद्ध नाटक लेखक हैं।
    • महादेवी वर्मा प्रसिद्ध भजन लेखिका हैं।

 () निम्नलिखित रचनाओं में से किसी एक के लेखक का नाम

  1.     गोदान             B. अशोक के फूल
  2.      पथ के साथी    D. स्मृति की रेखाएं

() रीतिकाल की दो विशेषताएं लिखिए

(घ)  छायावादी युग की दो प्रवृत्तियां लिखिए

(ङ ) गीतांजलि के रचयिता कौन हैं?

() शुक्ल युग की समय सीमा लिखिए।

() नरसी जी का मायरा किसने लिखा?

(ज) भारत भारती किसकी रचना है ?

() भारतेंदु युग के एक  लेखक एवं उनकी एक रचना लिखिए।

() कबीरदास के गुरु का क्या नाम था

  1. निम्नलिखित में से किसी एक गद्यांश  को पढ़कर  उस के आधार पर दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए

() सोनजूही में आज एक पीली कली लगी है। उसे देखकर अनायास ही उस छोटे जीव का स्मरण हो आया, जो इस लता की सघन हरीतिमा में छिप कर बैठता था और फिर मेरे निकट पहुंचते ही कंधे पर कूदकर मुझे चौका देता था। तब मुझे कली की खोज रहती थी पर आज उस लघु प्राणी की खोज है।

  1. उपर्युक्त गद्यांश के पाठ और लेखिका का नाम लिखिए
  2. लेखिका को कौन से जीव का स्मरण हो ?
  3. लेखिका को  किस छोटे से प्राणी की खोज ?

() तोता दिन पर दिन भद्र रीति के अनुसार अधमरा होता गया अभिभावकों ने समझा की प्रगति काफी आशाजनक हो रही हैफिर भी पक्षी स्वभाव के एक स्वाभाविक  दोष से तोते का पिंड अभी छूट नहीं पाया था सुबह होते ही वह उजाले की ओर टुकर टुकर निहारने लगता था और बड़ी ही अन्याय भरी रीति से अपने देने फड़फड़ाने लगता था। इतना ही नहीं किसी किसी दिन तो ऐसा भी देखा गया कि वह अपनी रोगी  चोचो से पिंजरे की सलाखें काटने में जुटा हुआ है

  1. उपर्युक्त के पाठ और लेखक का नाम लिखिए।
  2. सुबह होते ही तोता क्या करने लगता था?
  3. अभिभावकों ने क्या समझा?
  1. निम्नलिखित पद्यांश में से किसी एक की संदर्भ सहित व्याख्या कीजिए और काव्यगत सौंदर्य स्पष्ट कीजिए

      . रहिमन धागा प्रेम का मत तोड़ो चटकाय

           टूटे से फिर ना जुड़े जुड़े गांठ पड़ जाए।।

           टूटे सुजन मनाइए जो टूटे सौ बार।

           रहिमन फिरि फिरि पोइए टूटे मुक्ता हार।।

.   चारुचंद्र की चंचल किरणें, खेल रहीं हैं जल थल में,
       स्वच्छ चाँदनी बिछी हुई है अवनि और अम्बरतल में
       पुलक प्रकट करती है धरती, हरित तृणों की नोकों से,
        मानों झीम रहे हैं तरु भी, मन्द पवन के झोंकों से

  1. निम्नलिखित का संदर्भ सहित हिंदी में अनुवाद कीजिए

रामकृष्ण: एक: विलक्षण: महापुरुष: अभवत। तस्य विषये महात्मा गांधिना उक्तमपरमहँसस्य रामकृष्णस्य जीवनचरितं धर्माचारणस्य प्रयोगिकं विवरणं विद्यते। तस्य जीवनम् असमभ्यम् ईश्वरदर्शनाय शक्तिं प्रददाति। तस्य वचनानि न केवलं कस्यचित नीरसनि ज्ञानवचनानि, अपितु तस्य जीवनग्रंथस्य पृष्ठानि एव। तस्य जीवन अहिंसाया: मूर्तिमान् पाठ: विद्यते

अथवा

इक्ष्वकुवंशप्रभवो रामो नाम: जनै: श्रुत: ।

नियतात्मा महावीर्यो द्युतिमान धृतिमान वशी।

  1. दीपदान एकांकी के आधार पर उसकी नायिका पन्ना धाय का चरित्र चित्रण कीजिए

अथवा सीमा रेखा एकांकी के आधार पर शरतचंद्र का चरित्र चित्रण कीजिए

  1. निम्न में से किसी एक लेखक का जीवन परिचय दीजिए एवं कृतियों का उल्लेख कीजिए

       .    प्रेमचंद     . हजारी प्रसाद द्विवेदी  . महादेवी वर्मा

  1. अपनी पाठ्य पुस्तक से कंठस्थ किया हुआ कोई एक श्लोक लिखिए जो इस प्रश्न पत्र में ना आया हो
  2. निम्नलिखित कवियों में से किसी एक का जीवन परिचय कृतियों सहित

      . रहीम दास  .  मैथिलीशरण गुप्त  ग. सूर्यकांत त्रिपाठी निराला।

  1. श्रृंगार अथवा वीर रस की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए
  2. चौपाई अथवा सोरठा छंद का लक्षण उदाहरण सहित लिखिए
  3. उपमा अथवा श्लेष अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए
  4. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्ही दो के उत्तर संस्कृत में लिखिए

      (क) राम: कस्मिन वंशे उत्पन्न: आसीत् ?

       (ख) श्रीकृष्ण जन्म कुत्र अभवत?

       (ग) ईश्वर: स्वरूपं :किम् अस्ति?

  1. निम्नलिखित शब्दों की वर्तनी शुद्ध

         आर्शीवाद,   देवेंदर,  ब्रहमा, छत्रिय

  1. निम्नलिखित मैं से किन्ही 4 तद्भव शब्दों के तत्सम शब्द  लिखिए

           गाँव, कबूतर, सुआ,

           कौवा, कोयल, मोर।

  1. निम्नलिखित में से किन्ही दो समस्त पदों का समास विग्रह करते हुए समास का नाम

            नीलकमल,  युधिष्ठिर, 

            भरपेट,     यथाशक्ति।

  1. निम्नलिखित किन्ही दो मुहावरों का अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग कीजिए

       एक पंथ दो काज, गागर में सागर भरना, मान न मान मैं तेरा मेहमान ,  अंधे की लाठी होना

  1. रात्रि, असत्य, प्राचीन, सत्य  में से किन्हीं दो शब्दों के विलोम लिखिए
  2. दिए गए शब्दों के दो दो पर्यायवाची लिखिए आकाश, धरती
  3. निम्न में से किन्हीं दो शब्दों का संधि विच्छेद करते हुए संधि का नाम

          शिवालय, महेश,  महर्षि,  रवींद्र

  1. दिए गए शब्द रूपों में से किन्ही दो के विभक्ति एवं वचन

      बालकस्य, रामणाम्, बालकेषु, रामेषु, बालकेभ्य:।

  1. किसी एक क्रियापद के धातु लकार वचन और पुरुष का नाम उल्लेख

      पथतु, गच्छामि, गमिष्यति।

  1. निम्न में से किन्हीं दो वाक्यों का संस्कृत में अनुवाद कीजिए
  2. जाता है
  3. तुम जाओगे।
  • राम खाता है ।
  1. मनीषा गाती है।
  2. अपने प्रधानाचार्य जी के नाम एक प्रार्थना पत्र लिखिए, जिसमें विवाह में सम्मिलित होने के लिए अवकाश मांगा गया हो
error: Content is protected !!