UP Board Class 12 Question Bank 2026 : Gyansindhu Pariksha Prahar General Hindi सामान्य हिंदी की क्वेश्चन बैंक 2026 (Full Book – PAGE-8)
प्रगतिवादी युग (1938 से 1943) ई0 तक
☞ माखनलाल चतुर्वेदीः- हिमकिरीटिनी, हिम तरंगिणी, युगचरण, समर्पण, मरण ज्वार, माता, वेणु लो गूंजे धरा।
☞ रामधारी सिंह दिनकरः- कुरुक्षेत्र, रश्मिरथी, परशुराम की प्रतीक्षा।
☞ बालकृष्ण शर्मा नवीनः- कंकुम, अपलक, रश्मि-रेखा, क्वासि।
☞ केदारनाथ अग्रवालः– युग की गंगा, लोक तथा आलोक, फूल नहीं रंग बोलते हैं, नींद के बादल।
☞ रामविलास शर्माः– रूप-तरंग
☞ नागार्जुनः- युगधारा, प्यासी पथराई आंखे, सतरंगे पंखों वाली, तुमने कहा था, तालाब की मछलियां, हजार-हजार बांहों वाली, भस्मांकुर (खंडकाव्य)।
☞ रांगेय-राघवः- अजेय खंडहर, मेधावी, पांचाली, राह के दीपक, पिघलते पत्थर।
☞ शिवमंगल सिंह सुमनः– हिल्लोल, जीवन के गान, प्रलय सृजन, मिट्टी की बारात।
☞ त्रिलोचनः-धरती।
प्रगतिवादी की प्रमुख प्रवृत्तियां/विशेषताएं –
- धर्म, ईश्वरीय सत्ता आदि का विरोध/ईश्वर के प्रति अनास्था
- पूँजीपति वर्ग के प्रति घृणा का भाव
- शोषकों के प्रति विद्रोह और शोषितों से सहानुभूति
- सामाजिक यथार्थ का चित्रण
- रूढ़ियों का विरोध
- साम्यवाद
- क्रांति की भावना
- भाग्यवाद की उपेक्षा कर्मवाद की श्रेष्ठता बल
प्रयोगवादी युग- 1943 -1951 ई0
☞ प्रयोगवाद के प्रवर्तक सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन अज्ञेय जी हैं
☞ अज्ञेय के संपादन में चार सप्तकों का प्रकाशन भी हुआ है, जो निम्न है :-
तार सप्तक- 1943 ई0 दूसरा सप्तक- 1951 ई0 तीसरा सप्तक- 1959 ई0 चौथा सप्तक- 1979 ई0
☞ तार सप्तक :- संपादक- अज्ञेय
☞ प्रकाशन वर्ष-1943 ई0
☞ प्रमुख कवि-TRICK – अ0 मु0 भा0 प्र0 गि0 रा0 ने0
- अज्ञेय (सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’)
- मुक्तिबोध (गजानन माधव ‘मुक्तिबोध’)
- भारत भूषण अग्रवाल
- प्रभाकर माचवे
- गिरिजाकुमार माथुर
- रामविलास शर्मा
- नेमिचंद जैन
प्रयोगवाद की प्रमुख प्रवृत्तियां/विशेषताएं –
- अहंवाद, व्यक्तिवाद, यथार्थवाद एवं क्षणवाद
- निराशा और अनास्था
- अतिशय बौद्धिकता का प्राधान्य
- यथार्थ की कुरुपता का चित्रण
- अति नग्न यथार्थवाद
- विद्रोह की भावना
- व्यंग्य की प्रखरता
- शिल्प की नवीनता
- बिम्बों, प्रतीकों एवं नवीन उपमानो का प्रयोग
UP Board Class 12 Question Bank 2026 : Gyansindhu Pariksha Prahar General Hindi सामान्य हिंदी की क्वेश्चन बैंक 2026