Good News: इंजीनियरिंग में रोजगार के सुनहरे मौके || “Engineering me rojgaar ke sunahre mauke” प्लेसमेंट में 15% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
Engineering Jobs: यह खबर AICTE की ताज़ा रिपोर्ट पर आधारित है, जिसमें बताया गया है कि भारत में इंजीनियरिंग छात्रों के लिए रोजगार के अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद की नई रिपोर्ट के अनुसार, कंप्यूटर साइंस के बाद मैकेनिकल, केमिकल, इलेक्ट्रिकल और सिविल इंजीनियरिंग में सबसे ज्यादा छात्रों को नौकरी मिल रही है। बीते पांच वर्षों में बीटेक प्लेसमेंट में करीब 15% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
कौशल रिपोर्ट 2025 में यूजी में सीएसई प्लेसमेंट 78 फीसदी
रोजगार पर आधारित भारत कौशल रिपोर्ट 2025 के अनुसार, बीई और बीटेक में रोजगार क्षमता विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग है। कंप्यूटर विज्ञान (सीएसई) 78 फीसदी के साथ टॉप पर है। जबकि सूचना प्रौद्योगिकी 75 फीसदी, इलेक्ट्रॉनिक्स व संचार इंजीनियरिंग 72 फीसदी, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 68 फीसदी, बायोटेक इंजीनियरिंग में 65 फीसदी तो मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 60 फीसदी प्लेसमेंट है, जो पारंपरिक मुख्य क्षेत्रों में उद्योग अकादमिक समन्वय की आवश्यकता को दर्शाता है।
इंजीनियरिंग में रोजगार के सुनहरे मौके
AICTE की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए रोजगार के अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं। 2020-21 से 2024-25 तक प्लेसमेंट में 15% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीटेक में सबसे ज़्यादा नौकरियाँ कंप्यूटर साइंस स्ट्रीम में मिलीं, जहाँ 94.46% छात्रों को प्लेसमेंट मिला। इसके बाद मैकेनिकल में 66.48% , केमिकल में 59.28%, इलेक्ट्रिकल में 58.28% और सिविल इंजीनियरिंग में 41.88% छात्रों को नौकरी मिली। 2020-21 में जहाँ 5.80 लाख छात्र प्लेस हुए थे, वहीं 2024-25 तक यह आंकड़ा 7.39 लाख तक पहुँचने की उम्मीद है। AICTE के अध्यक्ष प्रो. टी.जी. सीताराम के अनुसार, उद्योग की बढ़ती मांग, टेक्नोलॉजी में बदलाव और इंटर्नशिप-ट्रेनिंग जैसे प्रयासों से यह संभव हुआ है।
