Hindi Class-10 Pre Board Exam model paper 2025 – कक्षा-10 हिन्दी प्री- बोर्ड वायरल मॉडल पेपर 2025 इसी पैटर्न पर आधारित आएगा

Hindi Class-10 Pre Board Exam model paper 2025 – कक्षा-10 हिन्दी प्री- बोर्ड वायरल मॉडल पेपर 2025 इसी पैटर्न पर आधारित आएगा

प्यारे बच्चों! आप यहां पर सभी विषयों के मॉडल पेपर आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं यहां पर विभिन्न  मॉडल पेपर उपलब्ध है इन मॉडल पेपर की सहायता से आप बोर्ड में 95+ नंबर आसानी से ला सकते हैं Up Board Latest Model Paper 2025 PDF Download for Class 9,10,11,12- 2024-25-  Question Paper PDF Download For Class 9th 10th 11th 12th

यहाँ पर आपको कक्षा 10वीं के लिए अमॉडल पेपर की पीडीऍफ़ फाइल दी जा रही है आप इसे अपने फ़ोन में डाउनलोड कर ले 

Subject  Hindi  (हिन्दी)
Class  10th
Board Name UP Board (UPMSP)
Topic Name Pre Board Exam model paper 2025 
Session  2024-25
Download PDF Click here 

प्री-बोर्ड परीक्षा मॉडल-पेपर :2025

कक्षा-10  विषय-हिन्दी

समय- 3 घण्टे 15 मिनट                                                                               पूर्णांक-70

निर्देश-

(i) प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित है।

(ii) प्रश्नपत्र दो खण्ड (अ) तथा खण्ड (ब) में विभाजित है।

(iii) प्रश्नपत्र के खण्ड (अ) में बहुविकल्पीय पश्न हैं जिसमें सही विकल्प का चयन करके व्ण्डण्त्ण् शीट पर नीले अथवा काले बाल प्वाइंट पेन से सही विकल्प वाले गोले को पूर्ण रूप से काला करें।

(vi) खण्ड (अ) में बहुविकल्पीय प्रश्न हेतु प्रत्येक प्रश्न के लिए (1) अंक निर्धारित है।

(v) OMR शीट पर उत्तर अंकित किये जाने के पश्चात उसे काटे नहीं तथा इरेजर एवं व्हाइटनर आदि का प्रयोग न करें।

(iv) प्रत्येक प्रश्न के सम्मुख उनके निर्धारित अंक दिये गये हैं।

बहुविकल्पीय प्रश्न (खण्ड-अ) 20×1=20

प्रश्न 1.‘ ‘ गुनाहों के देवता’ उपन्यास के रचयिता हैं:

(i) प्रेम चन्द                      

(ii) रामचन्द्र शुक्ल

(iii) धर्मवीर भारती             

(vi) रामधारी सिंह ‘दिनकर’

प्रश्न 2.‘अनंत आकाश’ के रचनाकार है-                                                                 

(i) डॉ0 धर्मवीर भारती        

(ii) जयप्रकाश भारती

(iii) जयशंकर प्रसाद           

(vi) यशपाल

प्रश्न 3. ‘दीपदान’ एकांकी के लेखक हैं:

(i) रामकुमार वर्मा              

(ii) जैनेन्द्र
(iii) विनोद रस्तोगी            

(iv) जयशंकर प्रसाद

प्रश्न 4.‘प्रेमसागर’ के रचनाकार कौन है?                                                                 

(i) मथुरानाथ शुक्ल            

(ii) लल्लूलाल

(iii) सदल मिश्र                  

(vi) इंशा अल्ला खाँ    

प्रश्न 5.‘जगनिक’ रचनाकार हैं-                                                                              

(i) परमाल रासो                 

(ii) हमीर रासो 

(iii) खुमाण रासो               

(vi) बीसलदेव रासो

प्रश्न 6. साकेत ‘ महाकाव्य के रचयिता हैं:

(i) मैथिलीशरण गुप्त           

(ii) निराला

(iii) जयशंकर प्रसाद           

(vi) हरिऔध

प्रश्न 7.निम्नलिखित में से शुक्ल युग के लेखक कौन हैं?                                  

(i) वासुदेवशरण अग्रवाल   

(ii) प्रतापनारायण मिश्र

(iii) किशोरीलाल               

(vi) श्यामसुन्दर दास

प्रश्न 8.‘लहर’ किस युग की रचना है?                                                                     

(i) भारतेन्दु युग                    

(ii) द्विवेदी युग    

(iii) प्रगतिवादी युग             

(vi) छायावाद युग

प्रश्न 9.‘दीपदान’ किस विधा की रचना है?                                                              

(i) जीवनी                         

(ii) आत्मकथा    

(iii) रेखाचित्र                     

(vi) एकांकी

प्रश्न 10.‘ एक प्रगतिवादी कवि हैं

(i) जयशंकर प्रसाद             

(ii) महादेवी वर्मा

(iii) नागार्जुन                    

(vi) अज्ञेय

प्रश्न 11.नाना वाहन नाना वेषा, बिहसे सिव समाज निज देखा।                                   

कोउ मुख हीन विपुल मुख काहू, बिनु पद-कर कोऊ बहु बाहू।।

उपर्युक्त पंक्ति में कौन-सा रस है?                                                                            

(i) वीर रस                         

(ii) करुण रस    

(iii) शान्त रस                    

(vi) हास्य रस

प्रश्न 12.‘यहीं कहीं पर बिखर गयी वह, भग्य विजयमाला-सी।’  

उपर्युक्त पंक्ति में कौन-सा अलंकार है?                                                                    

(i) उपमा अलंकार              

(ii) रूपक अलंकार    

(iii) उत्प्रेक्षा अलंकार          

(vi) श्लेष अलंकार

प्रश्न 13. ‘चरण कमल बन्दौ हरिराई‘ – पंक्ति में अलंकार है :

(i) रूपक               

(ii) उपमा

(iii) उत्प्रेक्षा                       

(vi) यमक

प्रश्न 14.‘निर्जन’ शब्द में किस उपसर्ग का प्रयोग किया गया है?                                 

(i) नी                                

(ii) नीर

(iii) नि                              

(vi) निर्

प्रश्न 15. वः ‘किस सर्वनाम शब्द का रूप है:

(i) तद् का                         

(ii) युष्मद् का

(iii) अस्मद् का                  

(vi) पद् का

प्रश्न 16.‘षड्दर्शन’ में कौन-सा समास है?                                                                

(i) तत्पुरुष समास               

(ii)   कर्मधारय समास

(iii) द्विगु समास                 

(vi) द्वन्द्व समास

प्रश्न 17.‘त्वाम्’ शब्द का विभक्ति एवं वचन है-                                                        

(i) पंचमी विभक्ति, एकवचन   

(ii) षष्ठी विभक्ति, द्विवचन               

(iii) तृतीया विभक्ति, बहुवचन 

(vi)  द्वितीया विभक्ति, एकवचन          

प्रश्न 18.‘ निम्नलिखित वाक्यों में सरल वाक्य है:

(i) सोहन खाना खाता है।

(ii) बाजार जाओ और कुछ फल लाओ।

(iii) पढ़ोगे तो पास हो जाओगे।

(vi)  अध्यापक ने कहा कि कल अवकाश होगा।

प्रश्न 19. भाववाच्य में क्रिया होती है:

(i) द्विकर्मक                                 

(ii) सकर्मक

(iii) प्रेरणार्थक                            

(vi)  अकर्मक, अन्य पुरुष, पुल्लिग, एकवचन

प्रश्न 20.‘घोड़ा तेज दौड़ता है।’ रेखांकित पद का परिचय दीजिए-                                

(i) क्रिया विशेषण पद         

(ii) क्रिया पद

(iii) विशेषण पद                

(vi) संज्ञा पद

वर्णनात्मक प्रश्न (खण्ड-ब)

प्रश्न 21.निम्नलिखित गद्यांश पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-       2+2+2=6

पहले पहाड़ काटकर उसे खोखला कर दिया गया फिर उसमें सुन्दर भवन बना लिए गए, जहाँ खम्भों पर हमारी मूरतें विहँस उठीं। भीतर की समूची दीवारें और छतें रगड़ कर चिकनी कर ली गयीं और तब उनकी जमीन पर चित्रों की एक दुनिया ही बसा दी गयी। पहले पलस्तर लगाकर आचार्यों ने उन पर लहराती रेखाओं में चित्रों की काया सिरज दी, फिर उनके चेले कलावन्तों ने उनमें रंग भरकर प्राण फूंक दिए। फिर तो दीवारें उमंग उठीं, पहाड़ पुलकित हो उठे।

(i) उपर्युक्त गद्यांश का सन्दर्भ लिखिए। 

(ii) रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए।

(iii) पहाड़ों को किस प्रकार जीवन्त बनाया गया? गद्यांश के आधार पर स्पष्ट कीजिए।

                    अथवा

(ख) कितना जीवन बरस पड़ा है इन दीवारों पर, जैसे फसाने अजायब का भण्डार खुला पड़ा हो। कहानी से कहानी बनती अली गई है। बन्दरों की कहानी, हाथियों की कहानी, हिरनों की कहानी कहानी क्रूरता और भय की दया और त्याग की। जहाँ बेरहमी है वहीं दया का भी समुद्र उमड़ पड़ा है, जहाँ पाए है वहीं क्षमा का सोता टूट पड़ा है। राजा और बंगले, विलासी और भिक्षु, नर और नार्ग, मनुष्य और पशु सभी कलाकारों के हाथों सिरजते चले गए हैं। हैवान की हैवानी को इन्सान की इन्सानियत से कैसे जीना जा सकता है, कोई अता में जाकर देखे।

(i) उपर्युक्त गद्यश का सन्दर्भ लिखिए।

(ii) गद्यशि के रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए।

(iii) दीवारों पर बने चित्र किन-किन से सम्बन्धित है?

प्रश्न 22.निम्नांकित पद्यांश पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-   2+2+2=6

(क) निर्भय स्वागत करो मृत्यु का, मृत्यु एक है विश्राम स्थल।

जीव जहाँ से फिर चलता है, धारणकर नवजीवन संबल

मृत्यु एक सरिता है, जिसमें, श्रम से कातर जीव नहाकर

फिर नूतन धारण करता है, काया रूपी वस्त्र बहाकर

(i) उपर्युक्त पद्यांश का सन्दर्भ लिखिए।

(ii) कवि मृत्यु का स्वागत किस प्रकार करने के लिए कह रहा है?

(iii) कवि ने मृत्यु की तुलना किससे की है?

                        अथवा

(ख) सच्चा प्रेम वही है जिसकी, तृप्ति आत्म-बलि पर हो निर्भर।

त्याग बिना निष्प्राण प्रेम है, करो प्रेम पर प्राण निछावर ।।

देश-प्रेम वह पुण्य-क्षेत्र है, अमल असीम त्याग से विलसित ।

आत्मा के विकास में जिसमें, मनुष्यता होती है विकसित ।

(i) उपर्युक्त पद्यांश का सन्दर्भ लिखिए।

(ii) ग्राम बधुओं ने सीताजी से क्या पूछा?

(iii) प्रस्तुत द्म पंक्तियों में कौन-सा अलंकार प्रयुक्त हुआ है?

प्रश्न 23.(क) निम्नलिखित संस्कृत गद्यांशों में से किसी एक का सन्दर्भ सहित हिन्दी का अनुवाद अपने शब्दों में कीजिए-       1+3 =4

(i) एषा कर्मवीराणां संस्कृतिः। ‘कुर्वन्नेवेह कर्माणि जिजीविषेच्छतं समाः’ इति अस्याः उद्घोषः। पूर्व कर्म, तदनन्तरं फलम् इति अस्माकं संस्कृते नियमः इदानीं यदा वयं राष्ट्रस्य नवनिर्माणे संलग्नाः स्मः निरन्तरं कर्मकरणम् अस्माकं मुख्यं कर्त्तव्यम्। निजस्य श्रमस्य फलं भोग्यं, अन्यस्य श्रमस्य शोषणं सर्वथा वर्जनीयम्। यदि वयं विपरीतम् आचरामः तदा न वयं सत्यं भारतीय संस्कृतेः उपासकाः। वयं तदैव यथार्थं भारतीयाः यदा अस्माकम् आचारे विचारे च अस्माकं संस्कृतिः लक्षिता भवेत्।

                              अथवा

(ii) एषा नगरी भारतीयसंस्कृतेः संस्कृतभाषायाश्च केन्द्रस्थली अस्ति। इत एव संस्कृतवाङ्मयस्यसंस्कृतेश्च आलोकः सर्वत्र प्रसृतः। मुगलयुवराजः दाराशिकोहः अत्रागत्य भारतीय दर्शन-शास्त्राणाम् अध्ययनम् अकरोत्। स तेषां ज्ञानेन तथा प्रभावितः अभवत्, यत् तेन उपनिषदाम् अनुवादः पारसी-भाषायां कारितः।

प्रश्न 24.(ख) निम्नलिखित संस्कृत पद्यांशों में से किसी एक का सन्दर्भ सहित हिन्दी अनुवाद कीजिए-          1+3 = 4

(i) सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः।

सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चिद् दुःख भागू भवेत् ।।

                             अथवा

(ii) मानं हित्वा प्रियो भवति क्रोधं हित्वा न सोचति।

 कामं हित्वार्थवान् भवति लाभं हिल्ला सुखी भवेत् ।।

प्रश्न 25.अपने पठित खण्डकाव्य के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी एक प्रश्न का उत्तर दीजिए-                  3

(क) ‘मुक्तिदूत’ खण्डकाव्य के प्रथम सर्ग की कथावस्तु अपने शब्दों में लिखिए।’

अथवा ‘ज्योति जवाहर’ खण्डकाव्य के नायक ‘जवाहरलाल नेहरू’ का चरित्र चित्रण कीजिए।

(ख) ‘मुक्तिदूत’ खण्डकाव्य के आधार पर महात्मा गाँधी का चरित्र चित्रण कीजिए।

अथवा ‘मुक्तिदूत’ खण्डकाव्य के द्वितीय सर्ग का सारांश लिखिए।

(ग) ‘अग्रपूजा’ खण्डकाव्य के कथानक का सारांश लिखिए।

अथवा ‘अग्रपूजा’ खण्डकाव्य के तृतीय सर्ग (आयोजन) का सारांश अपने शब्दों में लिखिए।

(घ) ‘मेवाड़-मुकुट’ के नायक का चरित्र चित्रण कीजिए।

अथवा ‘मेवाड़-मुकुट’ खण्डकाव्य की कथावस्तु संक्षेप में लिखिए।

(ङ) ‘जय सुभाष’ खण्डकाव्य के आधार पर सुभाषचन्द्र बोस का चरित्र चित्रण कीजिए।

अथवा ’जय सुभाष’ खण्डकाव्य के पंचम षष्ठ सर्ग की कथा अपने शब्दों में संक्षेप में लिखिए।

(च) ‘कर्मवीर भरत’ खण्डकाव्य के आधार पर भरत का चरित्र चित्रण कीजिए।

अथवा ’कर्मवीर भरत’ का कथानक संक्षेप में लिखिए।

(छ) ‘तुमुल’ खण्डकाव्य का सारांश अपने शब्दों में लिखिए।

अथवा ’तुमुल’ खण्डकाव्य के प्रतिनायक मेघनाद का चरित्र चित्रण कीजिए।

(ज) ‘मातृभूमि के लिए’ खण्डकाव्य के आधार पर उसके नायक (चन्द्रशेखर आजाद) का चरित्र-चित्रण कीजिए।

अथवा ’मातृभूमि के लिए’ खण्डकाव्य के आधार पर प्रथम सर्ग (संकल्प) का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

(झ) ‘कर्ण’ खण्डकाव्य की कथावस्तु संक्षेप में लिखिए।

अथवा ’कर्ण’ खण्डकाव्य के नायक की दानवीरता का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 26.(क) निम्नलिखित लेखकों में से किसी एक का जीवन परिचय देते हुए उनकी किन्हीं दो रचनाओं का नाम लिखिए-      3+1 = 4

(i) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल   

(ii) डॉ० राजेन्द्रप्रसाद          

(iii) जयशंकर प्रसाद।

(ख) निम्नलिखित कवियों में से किसी एक का जीवन परिचय देते हुए उनकी किन्हीं दो रचनाओं का उल्लेख कीजिए-       3+1 = 4

(i) रामनरेश त्रिपाठी            

(ii) तुलसीदास                   

(iii) श्याम नारायण पाण्डेय

प्रश्न 27. अपनी पाठ्य पुस्तक से कण्ठस्थ किया हुआ कोई एक श्लोक लिखिए जो इस प्रश्न पत्र में न आया हो।

प्रश्न 28. अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य को शुल्क-मुक्ति के लिए प्रार्थना पत्र लिखिए।2×2=4

                              अथवा

   अपने मित्र को अपनी बहन के विवाह में आमंत्रण हेतु पत्र लिखिए।

प्रश्न 29. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर संस्कृत में दीजिए-  2+2=

(i) वाराणसी किमर्थं प्रसिद्धा?                  

(ii) अलक्षेन्द्रः कः आसीत्?

(iii) चन्द्रशेखरः कः आसीत्?                   

(vi) पुरुराजः केन सह युद्धम् अकरोत्।

प्रश्न 30.निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर निबन्ध लिखिए- 7                           

(i) विज्ञान वरदान या अभिशाप                

(ii) पर्यावरण प्रदूषण

(iii) विज्ञान अभिशाप या वरदान              

(vi) देश-प्रेम

 

 

 

Disclaimer

The material given in this video is for educational purposes only. This is a model question paper. This sample paper or model paper is based on the new pattern of up board exam and is being given for practice. The purpose of giving this question paper is not to make students cheat. Students should practice their exam based on this pattern. It is not being claimed in this model paper that this will come in your exam exactly. This is not a leaked paper or a viral paper. The purpose of this question paper is to explain the pattern of the exam to the candidates. If the presented paper comes in the same form in this year’s board exam or related exam or if more number of questions from it come, then it will be considered a mere coincidence. The creator of this video are not responsible for any consequences arising from the use of the information given here. Viewers are also advised to verify the information and refer to official sources for the most accurate and latest exam material.
– Gyansindhu Coaching Classes

error: Content is protected !!