Hindi Kavitakosh – कोई नहीं अमर होगा। Koi Nahi Amar Hoga Kavita | Hindi Kavita 

कोई नहीं अमर होगा। Koi Nahi Amar Hoga Kavita | Hindi Kavita 

यह एक मौलिक रचना है – इसके रचनाकार अरुणेश ‘अरुन’ हैं। 

छोटे बड़े, अमीर गरीब — सबमें कोई फ़र्क नहीं,

जब अन्त की साँझ ढलेगी, साथ न जायेगा कोई भी।

पुष्प सेज पे जो सोते हैं, या फुटपाथों पर रोते हैं,

सच्चे झूठे सब भक्त यहाँ, एक जैसे ही होते हैं।

तांबा, पीतल, लोहा, पत्थर — सब पर प्रलय असर होगा,

अंत समय जब भी आयेगा, कोई नहीं अमर होगा।

अंत समय …………………………………………

पत्ते, फूल, और शाखाएँ — मुरझाती हैं कलियाँ भी,

चन्दन जैसी खुशबू भी, बिखर जाए बगिया में।

बाबुल के दरख़्त झुके, जब चलती आँधी कोई,

आगे बढ़ती बेलों को भी, टूटना अक्सर होगा।

आज लहरता खेत अगर है, कल को वो बंजर होगा,

अंत समय जब भी आयेगा, कोई नहीं अमर होगा।

अंत समय …………………………………………

 

जिनके नाम से मंदिर जगते,

वो भी समय के हाथों थमते।

काया, माया, शक्ति सारी —

काल के आगे हैं सब झुकते

अंत समय जब भी आयेगा, कोई नहीं अमर होगा।

कोई नहीं अमर होगा… कोई नहीं अमर होगा…

                                – अरुनेश ‘अरुन’

अरुनेश ‘अरुन’ के बारे में 

Arunesh Sir एक प्रसिद्ध ऑनलाइन शिक्षक हैं, जो खासतौर पर हिंदी विषय में कKoi Nahi Amar Hoga Kavita | Hindi Kavita क्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को पढ़ाते हैं। वे YouTube पर Gyansindhu Coaching Classes नाम से अपनी क्लास चलाते हैं। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद के अंतर्गत एक छोटे से गाँव के रहने वाले हैं। अपनी रचनाएँ अरुनेश ‘अरुन’ के नाम से लिखते हैं। 

उनकी क्लासों की मुख्य विशेषताएं यह हैं—
स्पष्‍ट और सरल भाषा में समझाना: चाहे कोई भी कविता हो या व्याकरण का कठिन टॉपिक, वे उदाहरण देकर विस्तार से बताते हैं।
बोर्ड परीक्षा पर फोकस: उनकी पढ़ाई का तरीका बोर्ड एग्जाम के पैटर्न के अनुरूप है।
लाइव क्लास और सवाल-जवाब: वे समय-समय पर लाइव सेशन करते हैं, जहां छात्र अपने सवाल सीधे पूछ सकते हैं।
हिंदी साहित्य व व्याकरण दोनों पर पकड़: चाहे “काव्यखंड” की व्याख्या हो या “व्याकरण” की परिभाषाएं—Arunesh Sir का कंटेंट विद्यार्थियों को काफी मदद करता है।

वे उत्तर प्रदेश बोर्ड के छात्रों में काफी लोकप्रिय हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर हिंदी के सभी महत्वपूर्ण अध्याय, निबंध, पत्र-लेखन, अपठित गद्यांश, पद्यांश व्याख्या आदि उपलब्ध हैं।

उनकी शिक्षण शैली में—

  •  बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने पर विशेष ध्यान।
  •  छोटे-छोटे वीडियो के जरिए विषयों को आसान बनाना।
  •  Revision, महत्वपूर्ण प्रश्न, मॉडल पेपर आदि पर जोर देना।

 

error: Content is protected !!