Hindi Motivational Poem – Main Har Manunga Nahin – Inpirational Hindi Kavita मैं हार मानूंगा नहीं,

मैं हार मानूंगा नहीं, मैं हार मानूँगा नहीं

Best Hindi Motivational Poem – Main Har Manunga Nahin – Inpirational Hindi Kavita मैं हार मानूंगा नहीं,

Main Har Manunga Nahin

मैं हार मानूंगा नहीं, मैं हार मानूँगा नहीं
मुझको गरीबी मात दे, कोई न मेरा साथ दे  

सुख-दुख में रहकर एक सम, अवसाद ठानूँगा नहीं।

मैं हार मानूंगा नहीं, मैं हार मानूँगा नहीं

 

कांटे ढकें पथ को मेरे फिर भी हँसूँगा बन सुमन

मैं क्रांतिकारी मनुज हूँ ये जानता धरती गगन

जो बढ़ चुका आगे कदम पीछे हटाऊंगा नहीं ।

मैं हार मानूंगा नहीं, मैं हार मानूँगा नहीं

 

मैं जो समय को दे दिशा वो विशद पल हूँ

पाप को धो दे वो गंगा का मैं जल हूँ

शोर को चुप कर सकूँ वो शान्ति हूँ मैं

ऐ कष्ट सुन अपने समय की क्रांति हूँ मैं

सीधे करु मैं वार घंटों बाण तानूँगा नहीं

मैं हार मानूंगा नहीं, मैं हार मानूँगा नहीं

 

पत्थर का सीना फाड़कर उगता वो तरु हूँ

स्वागत करे हरियाली का ऐसा ही मरु हूँ

मैं चल रहा आंसू का ही हथियार लेकर

मैं फिर रहा जख्मों का ही त्यौहार लेकर

मैं खुद रचूँ इतिहास ये खैरात में लूंगा नहीं

मैं हार मानूंगा नहीं, मैं हार मानूँगा नहीं

 

गति हूँ, नहीं मैं विराम हूँ शांति नहीं संग्राम हूँ

आंधी में जो बुझ जाते हैं  दीपक नहीं तूफ़ान हूँ

चल पडा हूँ मैं प्रगति की राह छोडूंगा नहीं

मैं हार मानूंगा नहीं, मैं हार मानूँगा नहीं

 

अरुनेश ‘अरुन’ के बारे में 

Arunesh Sir एक प्रसिद्ध ऑनलाइन शिक्षक हैं, जो खासतौर पर हिंदी विषय में कBest Hindi Motivational Poem - KYON SHOK MANATA BHAI HAI? - Inpirational Hindi Kavita क्यों शोक मनाता भाई है?क्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को पढ़ाते हैं। वे YouTube पर Gyansindhu Coaching Classes नाम से अपनी क्लास चलाते हैं। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद के अंतर्गत एक छोटे से गाँव के रहने वाले हैं। अपनी रचनाएँ अरुनेश ‘अरुन’ के नाम से लिखते हैं। 

उनकी क्लासों की मुख्य विशेषताएं यह हैं—
स्पष्‍ट और सरल भाषा में समझाना: चाहे कोई भी कविता हो या व्याकरण का कठिन टॉपिक, वे उदाहरण देकर विस्तार से बताते हैं।
बोर्ड परीक्षा पर फोकस: उनकी पढ़ाई का तरीका बोर्ड एग्जाम के पैटर्न के अनुरूप है।
लाइव क्लास और सवाल-जवाब: वे समय-समय पर लाइव सेशन करते हैं, जहां छात्र अपने सवाल सीधे पूछ सकते हैं।

हिंदी साहित्य व व्याकरण दोनों पर पकड़: चाहे “काव्यखंड” की व्याख्या हो या “व्याकरण” की परिभाषाएं—Arunesh Sir का कंटेंट विद्यार्थियों को काफी मदद करता है।

वे उत्तर प्रदेश बोर्ड के छात्रों में काफी लोकप्रिय हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर हिंदी के सभी महत्वपूर्ण अध्याय, निबंध, पत्र-लेखन, अपठित गद्यांश, पद्यांश व्याख्या आदि उपलब्ध हैं।

error: Content is protected !!