विद्यार्थी जीवन से सम्बंधित प्रेरक दोहे
Motivational Poem – Hindi Kavitakosh – Motivatioanal Hindi Kavita – Dohe for Stuudents
सभी छात्रों के लिए, बनकर हैं तैयार।
ये दोहे सुन लीजिये , हैं जीवन का सार।।
[1]
ब्रह्म महूरत में जगे, कर धर्मार्थ विचार।
वेद तत्त्व को जानकर, तन के कष्ट निवार।।
[2]
अभिवादन जो करत हैं, सेवें वृध हरवार।
आयू विद्या यश बल का, होता है विस्तार।।
[3]
सारे लक्षण हीन हों, पर हों सद आचार ।
श्रद्धालू ईर्ष्यारहित, जीता है सौ साल।।
[4]
जो अपने वश सुख वही, जो परवश दुःख जान।
सुख दुःख के लक्षण यही, सार कहें विद्वान।।
[5]
ज्ञानदीप की बातियाँ, छात्र जलाये जोय।
करे परिश्रम रात-दिन, उज्ज्वल जीवन होय॥
[6]
गुरु के वचन अमोल हैं, मानो वेद-विचार।
गुरु की छाया में मिले, सच्चा जीवन सार।
[7]
भटक न जाओ पंथ से, करो लक्ष्य-संधान।
विद्यार्थी का धर्म है, करना निज उत्थान॥
[8]
लक्ष्य सदा रख सामने, रख मन दृढ़ विश्वास।
रहो साधना में निरत, पूरी हो हर आस।
[9]
दुनिया चाहे कुछ कहे, तू चल अपनी राह।
शुभ कर्मों से थक नहीं, मिल जाय ज्ञान अथाह।।
[10]
सच बोलो प्रिय बोलिए, मत कह कडवा सांच।
मीठा झूठ न बोलिए, कहे सनातन बांच।।
[11]
सदा अकेले में करो, चिंतन विषयक ध्यान।
एकाकी चिंतन करे, सोइ पावे कल्यान।।
[12]
कुछो पढ़ो ऐसे पढ़ो, मस्तक में भरि जाय।
कम वा अच्छा खाइए, सूत्र यही अपनाँय।।
[13]
चोटें खाकर भी चलो, कभी न मानो हार।
लगातार चल पा गये, विजय मध्य संसार।।
[14]
समय करो बर्बाद मत, समय होत अनमोल।
जो करते उपयोग सद, सक्सेज पट दें खोल।।
[15]
आज करो जो काम है, कल पर मत कुछ टाल।
सफल वही जो चल सके, समयों के संग चाल॥
[16]
पुस्तक सच्ची मीत है, करो मित्रता खास।
प्रति पन्ना नवदीप है, जीवन भरे प्रकाश।।
– Arunesh ‘Arun’
अरुनेश ‘अरुन’ के बारे में
Arunesh Sir एक प्रसिद्ध ऑनलाइन शिक्षक हैं, जो खासतौर पर हिंदी विषय में क
उनकी क्लासों की मुख्य विशेषताएं यह हैं—
✅ स्पष्ट और सरल भाषा में समझाना: चाहे कोई भी कविता हो या व्याकरण का कठिन टॉपिक, वे उदाहरण देकर विस्तार से बताते हैं।
✅ बोर्ड परीक्षा पर फोकस: उनकी पढ़ाई का तरीका बोर्ड एग्जाम के पैटर्न के अनुरूप है।
✅ लाइव क्लास और सवाल-जवाब: वे समय-समय पर लाइव सेशन करते हैं, जहां छात्र अपने सवाल सीधे पूछ सकते हैं।
✅ हिंदी साहित्य व व्याकरण दोनों पर पकड़: चाहे “काव्यखंड” की व्याख्या हो या “व्याकरण” की परिभाषाएं—Arunesh Sir का कंटेंट विद्यार्थियों को काफी मदद करता है।
वे उत्तर प्रदेश बोर्ड के छात्रों में काफी लोकप्रिय हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर हिंदी के सभी महत्वपूर्ण अध्याय, निबंध, पत्र-लेखन, अपठित गद्यांश, पद्यांश व्याख्या आदि उपलब्ध हैं।
उनकी शिक्षण शैली में—
- बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने पर विशेष ध्यान।
- छोटे-छोटे वीडियो के जरिए विषयों को आसान बनाना।
- Revision, महत्वपूर्ण प्रश्न, मॉडल पेपर आदि पर जोर देना।