यूपी बोर्ड की वेबसाइट का नया लुक: मॉडल पेपर, पाठ्यक्रम और सूचनाएं अब कैसे खोजें?
UP Board Website New Look News : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की आधिकारिक वेबसाइट हाल ही में एक नए और आकर्षक इंटरफेस के साथ प्रस्तुत की गई है। यह बदलाव न सिर्फ डिजाइन में है, बल्कि इसके नेविगेशन और उपयोगकर्ता अनुभव में भी बड़ा सुधार किया गया है। अब छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए मॉडल पेपर, पाठ्यक्रम और महत्वपूर्ण सूचनाएं खोजना और भी आसान हो गया है।
इस पोस्ट के माध्यम से हम जानेंगे कि वेबसाइट में क्या बदलाव हुए हैं? अथवा कैसे खोजें मॉडल पेपर 2026? पाठ्यक्रम (syllabus) तक कैसे पहुंचे? परीक्षा-संबंधी सूचनाएं कहां मिलेंगी? और नया लुक कितना उपयोगी है?
वेबसाइट का बदला हुआ लुक
पहले की तुलना में यूपी बोर्ड की वेबसाइट (UP Board website) अब अधिक यूज़र-फ्रेंडली, मोबाइल-फ्रेंडली और तेज़ लोडिंग के साथ प्रस्तुत की गई है। पहले जहाँ मुख्य सूचना खोजने में काफी स्क्रॉल करना पड़ता था। अब विभिन्न खंडों को साफ-सुथरे मेन्यू के रूप में ऊपर और साइडबार में व्यवस्थित किया गया है।
नए फीचर्स में शामिल हैं: स्पष्ट मेन्यू बार || विषय अनुसार खंड (विद्यार्थी, विद्यालय, परीक्षा) || नवीनतम सूचनाएं होमपेज पर ही || आसान डाउनलोड लिंक
मॉडल पेपर कैसे खोजें?
UP Board website : मॉडल पेपर छात्र तैयारी के लिए सबसे ज़रूरी टूल है। अब इन्हें ढूंढना आसान हो गया है।
स्टेप टू स्टेप समझें :- यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: upmsp.edu.in ⇒ होमपेज पर डेस्कटॉप मे सबसे नीचे जायेंगे तो ⇒ “मॉडल पेपर” या “Model Paper” लिंक पर क्लिक करें। ⇒ कक्षा 9 से 12 तक के विषयवार मॉडल पेपर PDF में उपलब्ध हैं – बस क्लिक करके कक्षा एवं विषयावर डाउनलोड करें।
पाठ्यक्रम (Syllabus) कैसे डाउनलोड करें?
हर साल यूपी बोर्ड कक्षा 9 से 12 तक का अद्यतन पाठ्यक्रम प्रकाशित करता है। पाठ्यक्रम प्राप्त करने की प्रक्रिया → वेबसाइट के मेन्यू में “पाठ्यक्रम सत्र 2025-26” विकल्प चुनें। कक्षा एवं विषयावर PDF फॉर्मेट में पाठ्यक्रम डाउनलोड करें। नीचे दिए गए चित्र में आपको पाठ्यक्रम सत्र” || मॉडल पेपर || प्रश्न बैंक || महत्वपूर्ण सूचना एवं डाउनलोड || मासिक पाठ्यक्रम आदि दिखायी दे रहा है, जब आप आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाकर नीचे की ओर स्क्रॉल करके आएंगे तब ऐसा इंटरफ़ेस दिखेगा । अपनी आवश्यकता के अनुसार आप दी गयी लिंक पर क्लिक करके सूचना प्राप्त कर सकते हैं।
नई वेबसाइट पर सभी सूचनाएं (Notices) अब “सूचना / समाचार” महत्वपूर्ण लिंक के अंतर्गत देहने को मिल सकती हैं सेक्शन में मिलती हैं।
-
- हाई स्कूल कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट एवं इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा वर्ष 2025 आवेदन करने के लिए यहाँ करें । new
- माध्यमिक शिक्षा विभाग new
- साइबर सुरक्षा दिशा निर्देश new
- NCERT E-Book of Class 1 to 12
- DIKSHA Government of India
- National Institute of Open Schooling
- एन.सी.ई.आर.टी. की विषयवार पुनर्संयोजित पाठ्यवस्तु
- सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 की धारा-4(1) (बी) के अंतर्गत निहित बिंदुओं की सूचना का प्रकटन – आदि लिंक देखने को मिल रही हैं।
नया डिज़ाइन कितना फायदेमंद?
इस नए design में अब सभी छात्रों और अभिभावकों को अब इधर-उधर भटकने की ज़रूरत नहीं। सीधे यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर जाएं और जो चाहिए, सीधा पाएं। इसके ये फायदे हैं: समय की बचत, साफ-सुथरी श्रेणियां, मोबाइल से भी जानकारी ढूंढना आसान, PDF लिंक सीधे और सही। अब एक सीधा सा इंटरफ़ेस है जो यूजर फ्रेंडली हैं
लॉग इन सेक्शन भी है बहुत ही आसान
UP Board website – यूपी बोर्ड की वेबसाइट में हुआ यह बदलाव निश्चित रूप से विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों सभी के लिए एक उपयोगी सिद्ध होगा। अब मॉडल पेपर, पाठ्यक्रम और बोर्ड की सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं एक क्लिक में मिलेंगी साथ ही उपर्युक्त चित्र में जैसा कि दर्शाया गया है आधिकारिक लॉग इन भी अब एक साथ सारे ऑप्शन में उपलब्ध है, जैसे – विद्यालय लॉग इन, विद्यालय लॉग इन, कार्यालय के लिए लॉग इन, बोर्ड कार्यालय, क्षेत्रीय कार्यालय, संयुक्त शिक्षा निदेशक, जनपद जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रयोगात्मक परीक्षक लॉग इन, लॉग इन, सभी यूजर के लिए पासवर्ड रीसेट करें।
तकनीक की इस सुविधा का भरपूर उपयोग करें और सफलता की ओर एक कदम और बढ़ाएं।



