School Holiday News : छात्रों के लिए राहत भरी खबर, सर्दी की छुट्टी का ऐलान, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल? (सर्दियों की छुट्टियों)|| Winter Vacation 2025-26
Up School Closed: उत्तर प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश (winter vacations in UP schools) घोषित किया गया है. जाने कब से कब तक अवकाश घोषित किया गया है, और क्या-क्या निर्देश दिए गए है।

Schools Closed in UP: यूपी के इन जिलों में बंद हुए स्कूल–
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं. कई जिलों के डीएम ने 8वीं तक के स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है. 31 दिसंबर 2025 को यूपी बेसिक शिक्षा अधिकारी ने डीएम का आदेश सभी स्कूलों में भेज दिया है. इसके बाद भी अगर कहीं स्कूल खोला गया तो प्रिंसिपल पर सख्त एक्शन लिया जा सकता है. इसलिए सरकारी आदेश के खिलाफ जाकर स्कूल खोलने की गलती न करें.
बच्चों को सर्दियों की छुट्टियों का इंतजार
स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए दिसंबर का महीना खास होता है. क्योंकि इस महीने में सर्दियों की छुट्टियां शुरू होती हैं. खासकर उत्तर भारत के राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश और बिहार में दिसंबर के आखिरी सप्ताह में विंटर वेकेशन की शुरुआत हो जाती है. हालांकि, इन छुट्टियों का समय मौसम के अनुसार तय किया जाता है और यह जिलाधिकारी द्वारा घोषित किया जाता है. बता दें कि देश में स्कूलों के लिए शीतकालीन अवकाश आमतौर पर मौसम की वजह से घोषित किए जाते हैं। सर्दियों में जब कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो जाती है तो स्कूलों को कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया जाता है। सर्दियों के मौसम में दिसंबर के मध्य से लेकर जनवरी तक के मध्य तक बहुत ज्यादा ठंड पड़ती है। ठंड का असर पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ दिल्ली यूपी, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और बिहार में देखने को मिलता है और इन्हीं राज्यों में दिसंबर के अंत से सर्दियों की छुट्टियां शुरू हो जाती हैं। हालांकि पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में भी सर्दियों में स्कूल बंद होते हैं।
उत्तर प्रदेश में कब होगा विंटर वेकेशन
शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद में अत्यधिक ठंड, शीतलहर एवं घना कोहरा होने के कारण छात्र/छात्राओं के आवागमन एवं उनकी सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये ज्यादातर जनपदों में नर्सरी से कक्षा 12 तक के समस्त परिषदीय/अशासकीय सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त (सी०बी०एस०ई०, आई०सी०एस०ई० एवं अन्य बोर्ड) से संचालित विद्यालयों में दिनांक 30.12.2025, 31.12.2025 एवं 01.01.2026 को अवकाश घोषित किया जाता है। बेसिक शिक्षा परिषद् के नियन्त्रणाधीन संचालित विद्यालयों में पूर्व की भांति दिनांक 31.12.2025 से 14.01.2026 तक शीतकालीन अवकाश घोषित रहेगा। मौसम को देखते हुए छुट्टियां आगे भी बढ़ सकती हैं।
15 जनवरी से खुलेंगे स्कूल
विभाग के आदेशानुसार, 14 जनवरी (मकर संक्रांति) तक छुट्टियां रहेंगी और इसके बाद 15 जनवरी से स्कूल अपने निर्धारित समय पर खुलेंगे। यह शीतकालीन अवकाश केवल छात्रों के लिए ही नहीं बल्कि शिक्षकों के लिए भी हर साल घोषित होने वाले नियमित कैलेंडर का हिस्सा है। छुट्टियों के दौरान स्कूल परिसर बंद रहेंगे, इसलिए सुरक्षा और जरूरी दस्तावेजी कार्यों की जिम्मेदारी 30 दिसंबर की शाम तक पूरी कर ली जाए।
बच्चों के लिए होमवर्क और पढ़ाई का ध्यान
छात्रों को 15 दिनों के लिए होमवर्क दिया गया है। ताकि पढ़ाई बाधित न हो इसके अलावा, अभिभावकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि बच्चे को होमवर्क करने के दौरान किसी प्रकार की समस्याएँ या बाधाएँ न आएं। यदि बच्चा किसी विषय में दिक्कत महसूस करता है, तो अभिभावकों को उस विषय के बारे में शिक्षक से मार्गदर्शन प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए।
अभिभावकों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि बच्चे के होमवर्क को केवल जांचने तक ही सीमित न रखें, बल्कि उनके साथ बैठकर, उन्हें समझाने का प्रयास करें। इससे न केवल बच्चे की पढ़ाई में मदद मिलेगी, बल्कि वह माता-पिता के साथ समय बिताने के कारण अधिक प्रेरित भी महसूस करेगा। होमवर्क के दौरान एक सकारात्मक और सहायक माहौल बनाना बच्चों के लिए लाभकारी होगा और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
सर्दियों का आनंद लेते हुए सावधानी जरूरी
सर्दियों की छुट्टियां न केवल बच्चों के लिए आराम और मज़े का समय हैं. बल्कि यह समय पढ़ाई और स्वास्थ्य दोनों का संतुलन बनाए रखने का है.
विशेष-स्टूडेंट्स और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि यूपी विंटर वेकेशन 2024 को लेकर कोई भी कंफ्यूजन होने पर स्कूल टीचर से बात कर लें.
Important Links:- ⇓
| Topics | Links |
| Up board official website | click here |
| Up board Model Paper | click here |
| Join App | click here |
| Join Whatsapp channel | click here |
| Educational news | click here |
| UP Board Solution of All Subjects | Click Here |
| UP Board Solution of Video | Click Here |