Science ka viral model paper? Class 10 science new pattern model paper विज्ञान का मॉडल पेपर || 4 मार्च को पक्का ऐसा ही आयेगा?

Science ka viral model paper? Class 10 science new pattern model paper विज्ञान का मॉडल पेपर || 4 मार्च को पक्का ऐसा ही आयेगा?

विज्ञान का मॉडल पेपर 2025 🔥 04 मार्च🔥Class 10 Science Model paper 2025 – पक्का ऐसा ही आयेगा अबकी? Science Model paper 2025- 10th विज्ञान पेपर 2025,/ UP board Highschool Science board 10th विज्ञान Model paper 2025- 10th विज्ञान पेपर 2025,/ UP board Highschool Science board exam 10th विज्ञान पेपर 10th विज्ञान पेपर 2025,/ UP board Highschool Science Model paper 2025 board exam| 10th विज्ञान पेपर 10th विज्ञान वायरल model पेपर,/ up board class 10th Science Model paper 2025 board exam/10th विज्ञान पेपर 2025

Class 10 Science Model Question Paper  (UPMSP)

Subject Science
Class  10th 
Board  UP Board (UPMSP)
Download PDF  Click Here

कक्षा 10 विज्ञान प्रश्नपत्र यूपी बोर्ड परीक्षा 2025

समय  3:15 hr. पूर्णांक 70
आतंरिक मूल्यांकन  30 पासिंग मार्क 33.33%

931                                                 824 (DC)

2025

विज्ञान

समय : तीन घण्टे 15 मिनट]                                                                            [ पूर्णांक: 70

निर्देश :

(i)     प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।

(ii)    प्रश्न-पत्र दो खण्डों खण्ड अ तथा खण्ड ब में विभाजित है।

(iii) खण्ड अ तथा खण्ड ब तीन उप-भागों 12 और 3 में विभाजित हैं।

(iv)   प्रश्न-पत्र के खण्ड अ में बहुविकल्पीय प्रश्न हैं, जिनमें सही विकल्प का चयन कर ओ.एम. आर. उत्तर-पत्रक पर नीले अथवा काले बॉल प्वॉइंट पेन से सही विकल्प वाले गोले को पूर्ण रूप से भरें। ओ.एम.आर. उत्तर-पत्रक पर उत्तर देने के पश्चात उसे काटें नहीं तथा इरेज़र अथवा ह्वइटनर का प्रयोग न करें।

(v)    खण्ड अ में बहुविकल्पीय प्रश्नों हेतु प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।

(vi)   खण्ड ब में वर्णनात्मक प्रश्न हैं।

(vii) प्रत्येक प्रश्न के सम्मुख उनके निर्धारित अंक दिए गए हैं।

(viii) खण्ड व के प्रत्येक उप-भाग के सभी प्रश्नों को एक साथ हल करना आवश्यक है। प्रत्येक उप-भाग नए पृष्ठ से प्रारम्भ किया जाए।

(ix)   सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

उपखण्ड-क

  1. प्रिज्म से श्वेत प्रकाश की किरण के गुजरने पर सबसे अधिक विचलन होता है:

(A) लाल रंग                                          (B) पीला रंग

(C) हरा रंग                                             (D) बैंगनी रंग

  1. 20 सेमी फोकस दूरी वाले उत्तल दर्पण के सामने 20 सेमी की दूरी पर स्थित वस्तु का प्रतिबिम्ब बनता है :

(A) 10 सेमी दूरी पर दर्पण के पीछे              (B) 10 सेमी दूरी पर दर्पण के सामने

(C) अनन्त पर                                         (D) इनमे से कोई नही

  1. 1 किलोवाट घण्टा बराबर है:

(A) 3.6× 105 जूल                                (B) 3.6×  106 जूल

(C) 3.6 × 107 जूल                               (D) 3.6×  106 जूल

  1. 220 V-100 W के विद्युत बल्ब के तन्तु का प्रतिरोध होगा:

(A) 2.2Ω           (B) 484 Ω         (C) 22000 Ω     (D) 48.4 Ω

  1. एक मीटर फोकस दूरी के उत्तल लेंस की क्षमता होगी:

(A)-1D              (B) + 2D           (C) + 1D           (D) + 1.5D

  1. प्रकाश के लिये किस रंग का प्रकीर्णन सबसे कम होता है:

(A) बैंगनी            (B) नीला            (C) पीला            (D) लाल

  1. कौन-सा मात्रक, चुम्बकीय क्षेत्र का नहीं है:

(A) बेवर/मीटर2    (B) गौस              (C) टेस्ला            (D) न्यूटन/ऐम्पियर2

[उपखण्ड (ख)]

  1. प्रोपेनॉल है:

(A) C2H5OH     (B) C3H7OH    (C) C3H5OH    (D) C3H6OH

  1. अधातु है:

(A) K                (B) F                 (C) Al               (D) Na

  1. ठण्डे जल से हाइड्रोजन गैस बनाती है:

(A) लोहा            (B) कॉपर            (C) सोडियम        (D) कार्बन

  1. शुद्ध जल का pH मान है

(A) 0                 (B) 1                 (C) 7                 (D) 14

12   निम्न में से कौन-सी धातु ठण्डे जल से अभिक्रिया करके हाइड्रोजन देती है:

(A) Ag              (B) Na              (C) Al                (D) Ca

  1. अम्लीय विलयन का pH मान है:

(A) 7 से कम       (B) 7                 (C) 7 से अधिक   (D) 0

[उपखण्ड-(ग)]

  1. मनुष्य में वृक्क एक तंत्र का भाग है जो संबंधित है:

(A) पोषण           (B) श्वसन            (C) उत्सर्जन         (D) परिवहन

  1. स्वपोषी पोषण के लिए आवश्यक है:

(A) कार्बन डाइऑक्साइड तथा जल    (B) क्लोरोफिल

(C) सूर्य का प्रकाश                          (D) इनमे से सभी

  1. अलैंगिक जनन मुकुलन द्वारा होता है:

(A) अमीबा में                                (B) अमीबा में

(C) प्लैज्मोडियम में                         (D) लीशमैनिया में

  1. परागकोष में होते हैं:

(A) बाह्यदल        (B) अंडाशय        (C) अंडप            (D) परागकण

  1. डी एन ए (DNA) पाया जाता है:

(A) कोशिका द्रव्य में                       (B) केन्द्रय द्रव्य में

(C) केन्द्रिका में                               (D) केन्द्रक में

  1. निम्न में से कौन-सा एक मानव में मादा जनन तंत्र का भाग नहीं है:

(A) अण्डाशय      (B) गर्भाशय         (C) शुक्रवाहिका            (D) डिम्बवाहिनी

  1. जीवाश्म ऊर्जा का स्त्रोत है:

(A) पवन ऊर्जा     (B) सौर ऊर्जा       (C) कोयला         (D) जल विद्युत

खण्ड (ब): वर्णनात्मक प्रश्न [उपखण्ड (क)]

  1. (क)अवतल दर्पण के किन्हीं दो उपयोग का वर्णन कीजिए।

(ख) दीर्घ दृष्टिदोष क्या है? इसका निवारण कैसे करते हैं?

  1. 2 Ω, 3Ω, तथा 4 Ω के प्रतिरोधों को समान्तर क्रम में जोड़ा जाता है। इस संयोजन को 24 वोल्ट की बैटरी से जोड़ा जाता है। बैटरी से संयोजन में प्रवाहित धारा की गणना कीजिए।
  1. एक प्रिज्म से प्रकाश के अपवर्तन की क्रिया चित्र द्वारा समझाइए। आपतन कोण तथा विचलन कोण चित्र में दिखाइए।
  2. 2 मीटर लम्बे चालक में 10 ऐम्पियर की धारा प्रवाहित है। यह 2 वेबर/मी2 के चुम्बकीय क्षेत्र में रखा है। चालक में लगने वाले चुम्बकीय बल का मान ज्ञात कीजिए। यदि धारावाही चालक चुम्बकीय क्षेत्र के – (i) समान्तर, (ii) लम्बवत्, (iii) 45° का कोण बनाते हुए रखा जाये।   

अथवा     ओम का नियम क्या है? वैधुत परिपथ की सहायता से नियम के सत्यापन कीजिए?

[उपखण्ड (ख)]

  1. (क) प्लास्टर ऑफ पेरिस बनाने की विधि एवं उपयोग लिखिए।

(ख) रेडॉक्स अभिक्रिया को एक उदाहरण द्वारा समझाइए।

  1. (क) कार्बन की सर्वतोमुखी प्रकृति को स्पष्ट कीजिए।

(ख) निस्तापन तथा भर्जन में अन्तर समझाइए

  1. निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखिए :

(क) कार्बनिक यौगिकों में ऑक्सीकरण अभिक्रियाएँ।

(ख) समजातीय श्रेणी।

(ग) साबुन तथा अपमार्जक की निर्मलन क्रिया।

अथवा  एथेनॉल की चार रासायनिक अभिक्रियाओं के समीकरण लिखिए और इसके तीन उपयोगों को भी लिखिए।

[उपखण्ड-(ग)]

  1. (क) स्वपरागण तथा परपरागण में विभेद कीजिए।

(ख) वन संरक्षण क्यों आवश्यक है?

  1. श्वासोच्छ्वास एवं श्वसन में अन्तर बताइए।
  2. पुष्प में निषेचन क्रिया को प्रदर्शित करने हेतु स्त्री केसर की लम्ब काट का एक नामांकित चित्र बनाइए।
  3. मेण्डल के नियमों की एक-एक उदाहरण सहित व्याख्या कीजिए।

अथवा किन्हीं दो पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए :

(i) परागकण का एक नामांकित चित्र

(iii) खाद्य श्रृंखला एवं खाद्य जाल।

Disclaimer

The material given in this video is for educational purposes only. This is a model question paper. This sample paper or model paper is based on the new pattern of up board exam and is being given for practice. The purpose of giving this question paper is not to make students cheat. Students should practice their exam based on this pattern. It is not being claimed in this model paper that this will come in your exam exactly. This is not a leaked paper or a viral paper. The purpose of this question paper is to explain the pattern of the exam to the candidates. If the presented paper comes in the same form in this year’s board exam or related exam or if more number of questions from it come, then it will be considered a mere coincidence. The creator of this video are not responsible for any consequences arising from the use of the information given here. Viewers are also advised to verify the information and refer to official sources for the most accurate and latest exam material.
– gyansindhuclasses.com

error: Content is protected !!