UP Board Center List 2026 UPMSP Centre list-2025 यूपी बोर्ड परीक्षा – 2026- सेन्टर लिस्ट (केंद्र सूची): 2026 आ गई
UP Board Centre List 2026
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा आयोजित यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए शामिल होने वाले छात्र एवं छात्राओं को बेसब्री से परीक्षा केंद्र सूची जारी होने का इंतजार है परीक्षा केंद्र सूची जारी होने पर अक्सर ज्यादातर विद्यार्थी विद्यालय का परीक्षा केंद्र कितना दूर पर और किस विद्यालय में गया? इसके बारे में पता नहीं कर पाते हैं।
अगर आसपास केंद्र बनाया जाए तो विद्यार्थी को केंद्र तक पहुंचने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होती लेकिन दूर हो जाने पर परीक्षा केंद्र लिस्ट के बारे में जानकारी होना बेहद जरूरी माना जाता है ताकि बोर्ड परीक्षा के दौरान निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र तक विद्यार्थी पहुंच सकें इसलिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा 10वीं एवं 12वीं के सेंटर लिस्ट को पहले से जारी कर दिया जाता है।
UP Board Centre List 2025-26 |
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के लिए यूपी बोर्ड ने ऑनलाइन माध्यम से 7448 केंद्र बनाए हैं। इनमें 910 राजकीय, 3484 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय और 3054 वित्तविहीन स्कूल शामिल हैं। पिछले साल की तुलना में बोर्ड से निर्धारित परीक्षा केंद्रों की संख्या में कमी आई है। 2025 की परीक्षा के लिए ऑनलाइन 7657 और 2024 की बोर्ड परीक्षा के लिए 7864 केंद्र बनाए गए थे। हालांकि आपत्तियां निस्तारण के बाद जनपदीय समिति से अनुमोदित सूची में केंद्रों की संख्या बढ़ने के आसार हैं। बोर्ड सचिव भगवती सिंह के अनुसार तहसील स्तरीय समिति से प्रमाणित विद्यालयों की आधारभूत सूचनाओं के आधार पर चयनित परीक्षा केंद्रों (छात्र आवंटन सहित) की सूची सार्वजनिक करते हुए डीएम की अध्यक्षता में गठित जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति के परीक्षण तथा अनुमोदन के लिए वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड कर दी गई है। परीक्षा केंद्रों के संबंध में कोई आपत्ति/शिकायत हो तो विद्यालय के छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य या प्रबंधक समुचित साक्ष्य सहित जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति के समक्ष निर्धारित प्रारूप (संलग्न) पर ऑनलाइन प्रत्यावेदन यूपी बोर्ड के पोर्टल पर चार दिसंबर तक प्रस्तुत कर सकते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण करते हुए जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति से अनुमोदित सूची यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर 11 दिसंबर तक ऑनलाइन अग्रसारित करेंगे। यह सूची 17 दिसंबर तक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी और यदि इस सूची पर भी कोई आपत्ति है तो 22 दिसंबर तक स्वीकार की जाएगी। बोर्ड की केंद्र निर्धारण समिति इन आपत्तियों का निस्तारण करते हुए 30 दिसंबर तक अंतिम सूची अपलोड की जाएगी। बोर्ड ने प्रयागराज में 258 केंद्र बनाए हैं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने परीक्षा केंद्रों की सूची रविवार को जारी कर दी। सूची ऑनलाइन देखी जा सकती है। संबंधित पक्ष चार दिसंबर तक आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। जनपदीय केंद्र निर्धारित समिति को 11 दिसंबर तक आपत्तियों का निस्तारण करना है। शासन की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार तहसील स्तरीय समिति ने सत्यापन के बाद परीक्षा केंद्रों की सूची परिषद को ऑनलाइन उपलब्ध कराई थी। इसके बाद परिषद की ओर से पूरे प्रदेश में 7448 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए प्रस्तावित किया गया। इन स्कूलों की सूची जारी करने के साथ जिला स्तरीय केंद्र निर्धारण समिति के परीक्षण और अनुमोदन के लिए वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई है। परीक्षा केंद्र के संबंध में संस्था, विद्यालय, विद्यार्थी अभिभावक, प्रधानाचार्य, प्रबंधक को कोई आपत्ति है तो वे ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख चार दिसंबर है। परिषद के सचिव भगवती सिंह की ओर से जारी सूचना के अनुसार जिला विद्यालय निरीक्षक को आपत्तियों के निस्तारण के बाद जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति से अनुमोदन कराना है। इसके बाद संस्तुति के साथ सूची 11 दिसंबर-तक ऑनलाइन अग्रसारित करनी है सत्यापन के बाद बढ़ सकते हैं परीक्षा केंद्र 2025 की परीक्षा के लिए 7657 केंद्र प्रस्तावित किए गए थे। इनमें 940 राजकीय, 3512 सहायता प्राप्त एवं 3205 निजी विद्यालय परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। हालांकि, आपत्तियों के निस्तारण के बाद परीक्षा केंद्रों की संख्या 8140 हो गई थी। अब 2026 में होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए भी 7448 केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं, लेकिन आपत्तियों एवं इनके निस्तारण के बाद इनमें बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है।
UP Board Centre List 2026
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के लिए कुल 7448 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित (Proposed) किए हैं। इनमें शामिल हैं:
| श्रेणी | संख्या |
|---|---|
| राजकीय स्कूल | 910 |
| सहायता प्राप्त (Aided) स्कूल | 3484 |
| वित्तविहीन / प्राइवेट स्कूल | 3054 |
| कुल स्कूल | 7448 |
बोर्ड ने इन परीक्षा केंद्रों की सूची ऑनलाइन जारी कर दी है। यह सूची अभी प्रस्तावित है, यानी इसमें बदलाव होने की संभावना है।
⏳ आपत्तियों की प्रक्रिया
-
यदि किसी समिति, विद्यालय या व्यक्ति को चयनित केंद्र पर आपत्ति हो, तो आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर हैं
-
प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण जिला स्तर की टीम द्वारा किया जाएगा।
-
आपत्तियों के निस्तारण के बाद परीक्षा केंद्रों की अंतिम (Final) सूची 30 दिसंबर तक जारी होगी।
📌 क्यों बदली जा सकती है केंद्र सूची?
-
हर साल जिले के अनुसार छात्रों की संख्या, विद्यालय की क्षमता, सुरक्षा व्यवस्था, कमरे व बेंच-डेस्क आदि के आधार पर बदलाव होते हैं।
-
यदि सत्यापन में किसी केंद्र की व्यवस्था पर्याप्त नहीं पाई जाती, तो केंद्र बदला या हटाया जा सकता है।
-
पिछले वर्ष 2025 में 7657 केंद्र प्रस्तावित थे, जबकि जांच के बाद 8140 केंद्र बने थे — यानी अंतिम सूची में संख्या बढ़ सकती है।
⭐ किसके लिए महत्वपूर्ण है?
यह सूची सबसे ज़्यादा उपयोगी है —
-
छात्रों के लिए — ताकि पता चल सके कि परीक्षा कहाँ होगी
-
अभिभावकों के लिए — यात्रा व तैयारी की व्यवस्था के लिए
-
विद्यालयों / शिक्षकों के लिए — ड्यूटी/केन्ट्र सेट-अप की तैयारी के लिए
🔍 अंतिम सूची कहाँ मिलेगी?
Exam Centres की Final List 2026 दिसंबर के अंत तक उपलब्ध होगी —
-
UP Board की आधिकारिक वेबसाइट पर (upmsp.edu.in)
-
जिला-वार PDF के रूप में
कार्यालय सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज ।
विज्ञप्ति
सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं हेतु परीक्षा केन्द्र निर्धारण के लिए शासनादेश संख्या-1508/15-7-2025-01(14)/2022 दिनांक 01 नवम्बर 2025 के आलोक में तहसील स्तरीय समिति द्वारा प्रमाणित /अपडेट कराई गयी विद्यालयों की आधारभूत सूचनाओं के आधार पर ऑनलाइन प्रविधि से चयनित परीक्षा केन्द्रों (विद्यालय छात्र आवंटन सहित) की सूची सार्वजनिक करते हुए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जनपदीय केन्द्र निर्धारण समिति के परीक्षण तथा अनुमोदन हेतु परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड कर दी गयी है।
उक्तानुसार ऑनलाइन प्रविधि से चयनित परीक्षा केन्द्रों के सम्बन्ध में यदि कोई आपत्ति/शिकायत हो तो संस्था/विद्यालय के छात्र/अभिभावक / प्रधानाचार्य/प्रबन्धक युक्तियुक्त कारण/साक्ष्य सहित जनपदीय केन्द्र निर्धारण समिति के समक्ष निर्धारित प्रारूप (संलग्न) पर अपना ऑनलाइन प्रत्यावेदन माध्यमिक शिक्षा परिषद के पोर्टल upmsp.edu.in पर दिनांक 04 दिसम्बर, 2025 तक प्रस्तुत कर सकते हैं। उक्त तिथि के उपरान्त कोई भी प्रत्यावेदन ग्राह्य नहीं होगा।
तत्क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक प्राप्त आपत्तियों का सम्यक् परीक्षण कर उनका समयान्तर्गत निस्तारण करते हुए जनपदीय केन्द्र निर्धारण समिति से अनुमोदित / संस्तुति सहित सूची/आख्या परिषद की वेबसाइट पर दिनांक 11 दिसम्बर, 2025 तक ऑनलाइन अग्रसारित करेगें।
Download PDF of Exam Center List 2026
अभी जैसे ही केंद्र सूची अपडेट होगी वैसे ही आपको नीचे अपने जनपद के अनुसार दी हुई लिंक पर क्लिक कर के डाउनलोड कर लेना है। आप किसी भी सूचना की 100 प्रतिशत शुद्ध जानकारी के लिए यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ पर जा सकते हैं।
पहला पेपर हिंदी का होगा कहां से करें तैयारी की मिले पूरे अंक
अगर आप हिंदी में बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं यानी 100 में 100 नंबर लाने की लालसा रखते हैं। तो आपके लिए खुशखबरी है नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से ज्ञानसिंधु कोचिंग क्लासेज पर आपको फुल सिलेबस क्रैश कोर्स उपलब्ध मिल जाएगा। यूट्यूब चैनल है जहां पर आपको पूरी सुविधा पीडीएफ के साथ साथ मिलती है। पूरे कोर्स क्रैश कोर्स साथ ही साथ रिवीजन क्लासेस और रिवीजन क्लासेस के साथ-साथ मैराथन क्लासेज एवं महा मैराथन क्लासेज भी चलाई जाती हैं। यूपी बोर्ड से संबंधित सारी अपडेट सारे निर्देश आपको दिए जाते हैं ताकि आपको परीक्षा में कोई दिक्कत ना हो मॉडल पेपर पीडीएफ नोट्स वगैरा सब उपलब्ध हैं। इसलिए अभी जाकर के तुरंत नीचे दी गई लिंक को से आप अपने क्लास के अनुसार क्रैश कोर्स से पूरी तैयारी करें और शत-प्रतिशत अंक ला सकते हैं।
Direct Link of Crash Course 2025-26 |
||
| Class | Subject Name | Videos Link |
| 10th | UP Board Hindi 2025 | Watch Now Free |
| 12th | UP Board Hindi 2025 | Watch Now Free |


