UP Board Class 10th Social Science Model Paper 2022 – सामाजिक विज्ञान बोर्ड मॉडल पेपर २०२२

UP Board Class 10th Social Science Model Paper 2022

UP Board Class 10th Social Science Model Paper 2022  प्रदान किया जा रहा है, वार्षिक परीक्षा तथा प्री बोर्ड परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण  सामाजिक विज्ञान बोर्ड मॉडल पेपर २०२२. यह पेपर UPMSP के पाठ्यक्रम के अनुसार है|

UP Board Class 10th Social Science Model Paper 2022 - सामाजिक विज्ञान बोर्ड मॉडल पेपर २०२२

यूपी बोर्ड वार्षिक  परीक्षा  2022
कक्षा -10 (सामाजिक विज्ञान)

समय – 3 घंटे 15 मिनट                                                                                                                                     पूर्णांक – 70

नोट – प्रारंभ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।
आवश्यक निर्देश-

I. यह प्रश्नपत्र दो खण्डों ‘क’ एवं ‘ख’ में विभाजित है, प्रत्येक खंड के सभी प्रश्न हल करना आवश्यक है। प्रत्येक खंड का उत्तर नए पृष्ठ से प्रारंभ किया जाए।
II. प्रत्येक प्रश्न के लिए निर्धारित अंक उसके सम्मुख अंकित हैं।
III. प्रश्न पत्र में चार प्रकार के प्रश्न है- बहुविकल्पीय, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय व दीर्घ उत्तरीय, जिनके संबंध में निर्देश उनके आरंभ में दिए गए हैं।
IV. क तथा ख खंडों हेतु दिए गए मानचित्रों को उत्तर-पुस्तिका में मजबूती के साथ संलग्न करना आवश्यक है।
V. दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए मानचित्र कार्य के स्थान पर अलग से खंड ‘क’ में प्रश्न संख्या 14 तथा खंड ‘ख’ में प्रश्न संख्या 28 के उत्तर लिखने के निर्देश दिए गए हैं।

खंड – क

बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रत्यके 1 अंक )

1. निम्न में से यह कथन किसका है – “जब फ्रांस छीकता है तो बाकी यूरोप को सर्दी-जुकाम हो जाता है।”

a. मेटरनिख
b. काबुल
c. बिस्मार्क
d. मेत्सिनी

2. महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन कब प्रारंभ किया ?

a. 1919 ईस्वी
b. 1922 ईस्वी
c. 1920 ईस्वी
d. 1923 ईस्वी

3. जमीन को उपजाऊ बनाकर गेहूं व कपास की खेती हेतु ‘कैनाल कॉलोनी’ कहां बसाई गई ?

a. गुजरात में
b. पंजाब में
c. उत्तर प्रदेश में
d. उड़ीसा में

4. पंजाब में भूमि निम्नीकरण का मुख्य कारण क्या है?

a. गहन खेती
b. अधिक सिंचाई
c. वनोन्मूलन
d. अति पशु चारण

5. भारत में सबसे पहले वन एवं वन्य जीव संरक्षण अधिनियम किस वर्ष लागू किया गया?

a. 1972
b. 1970
c. 1973
d. 1980

6. सरकार निम्नलिखित में से कौन सी घोषणा फसलों को सहायता देने के लिए करती है?

a. अधिकतम सहायता मूल्य
b. न्यूनतम सहायता मूल्य
c. मध्यम सहायता मूल्य
d. प्रभावी सहायता मूल्य

अति लघु उत्तरीय प्रश्न    (प्रत्यके 2 अंक )

7. भारत की महत्वपूर्ण रोपण फसलें कौन-कौन सी हैं?
8. रौलट एक्ट क्या था?
9. जब हम कहते हैं कि 16वीं सदी में दुनिया सिकुड़ने लगी थी, तो इसका क्या मतलब है

लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रत्यके 3 अंक )

10. उदारवाद की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए ।
अथवा
राजनीति में जाति किस प्रकार अनेक रूप ले सकती है, उदाहरण सहित व्याख्या कीजिए ।
11. 1992 के संविधान संशोधन के पहले और बाद के स्थानीय शासन के दो महत्वपूर्ण अंतरों को बताइए।
अथवा
इटली के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तीन नेताओं के नाम लिखिए।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रत्यके 6 अंक )

12. महामंदी के कारणों की व्याख्या कीजिए।
अथवा
1789 की फ्रांसीसी क्रांति का फ्रांस व यूरोप पर क्या प्रभाव पड़ा?
13. लोकतंत्र किस तरह उत्तरदाई जिम्मेदार और वैध सरकार का गठन करता है ?
अथवा
भारतीय लोकतंत्र के समक्ष क्या चुनौतियां हैं किन्हीं तीन का वर्णन कीजिए।

14. मानचित्र संबंधित प्रश्न

निर्देश – प्रश्न संख्या 14 मानचित्र सम्बंधित है निम्नलिखित स्थानी को भारत के रेखा मानचित्र में @ चिन्ह द्वारा नाम सहित दर्शाइये| सही नाम v सही स्थान के अंकन के लिए ½ + ½ अंक निर्धारित हैं|

a. वह स्थान जहां 1916 का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन हुआ था। ½ + ½
b. जहां नील की खेती करने वाले किसानों का आंदोलन हुआ था? ½ + ½
c. वह स्थान जहां जलियांवाला बाग स्थित है? ½ + ½
d. वह स्थान जहां चौरी चौरा कांड हुआ था? ½ + ½
e. वह स्थान जहां नमक कानून तोड़ा गया? ½ + ½

खण्ड-ख

बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रत्यके 1 अंक )

15. झारखंड में स्थित कोडरमा निम्नलिखित में से किस खनिज का अग्रणी उत्पादक है?
a. बॉक्साइट
b. लौह अयस्क
c. अभ्रक
d. तांबा
16. बेल्जियम में किस प्रकार की सरकार है ?
a. सामूहिक सरकार
b. राजतंत्र
c. सामुदायिक सरकार
d. एक पक्षीय सरकार
17. वर्तमान भारतीय संघ में कितने केंद्रशासित प्रदेश हैं ?
a. 8
b. 9
c. 10
d. 12
18. नर्मदा बचाओ आंदोलन किससे संबंधित है?
a. सतलुज बांध से
b. हीराकुंड बांध से
c. नागार्जुन बांध से
d. सरदार सरोवर बांध से

19. मानवाधिकार दिवस कब मनाया जाता है?
a. 14 नवंबर
b. 10 दिसंबर
c. 5 सितंबर
d. 15 अगस्त

20. सबसे अधिक शिशु मृत्यु दर वाले दो राज्य हैं?
a. ओडिशा और मध्य प्रदेश
b. सिक्किम और असम
c. तेलंगाना पश्चिम बंगाल
d. बिहार और गोवा

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रत्यके 2 अंक )

21. उदारीकरण क्या है?
22. नेपाल की राजधानी कौन सी है?
23. अवशिष्ट सूची क्या है?
लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रत्यके 3 अंक )
24. राष्ट्रीय ग्राम रोजगार गारंटी अधिनियम 2005 के उद्देश्यों की व्याख्या कीजिए।
अथवा
धारणीयता का विषय विकास के लिए क्यों आवश्यक या महत्वपूर्ण है?
25. भारतीय लोकतंत्र की तीन विशेषताएं बताइए।
अथवा
चिपको आंदोलन के बारे में लिखिए

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रत्यके 6 अंक )

26. कुछ ऐसे कारकों की चर्चा कीजिए जिनसे उपभोक्ताओं का शोषण होता है?
अथवा
भारत में संचार के साधनों का वर्णन कीजिए।
27. परंपरागत वर्षा जल संग्रहण की पद्धतियों को आधुनिक काल में अपनाकर जल संरक्षण एवं भंडारण किस प्रकार किया जा रहा है?
अथवा
ऊर्जा के गैर परंपरागत 3 स्त्रोतों का विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए।

मानचित्र से संबंधित प्रश्न

28. दिए गए भारत के रेखा मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए-
a. भाखड़ा नांगल बांध को ● चिन्ह द्वारा नाम सहित। ½ + ½
b. अभ्रक उत्पादक क्षेत्र को ◆ चिन्ह द्वारा नाम सहित । ½ + ½
c. लाल मिट्टी का क्षेत्र ■ चिन्ह द्वारा नाम सहित । ½ + ½
d. भारत में गेहूं के सबसे बड़े उत्पादक राज्य को ★ चिन्ह द्वारा नाम सहित । ½ + ½
e. भारत का सर्वाधिक चाय उत्पादक राज्य ∆ चिन्ह द्वारा नाम सहित। ½ + ½

अन्य महत्वपूर्ण मॉडल पेपर         

 

 

error: Content is protected !!