यू पी बोर्ड परीक्षा – 2026- सेन्टर लिस्ट (केंद्र सूची): 2026 आ गई? UP Board District wise Exam Center List 2026 जिले के अनुसार परीक्षा केंद्र सूची 2026 पीडीएफ
यूपी बोर्ड हर साल की तरह इस बार भी फरवरी 2026 में परीक्षा का आयोजन करेगा। अगर आप 10वीं एवं 12वीं का परीक्षा देने जा रहे हैं। तो
आप के लिए यह पोस्ट बहुत जरूरी है। UP Board District-wise Exam Center List 2026 जारी! अब जानिए आपके एग्जाम सेंटर का पूरा विवरण—स्कूल कोड से लेकर जिला-वार पूरी अपडेट एक ही जगह। UPMSP की ओर से जारी केंद्र सूची 2025–26 की सबसे तेज़ और भरोसेमंद जानकारी यहां उपलब्ध है।
कार्यालय सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज ।
विज्ञप्ति
सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं हेतु परीक्षा केन्द्र निर्धारण के लिए शासनादेश संख्या-1508/15-7-2025-01(14)/2022 दिनांक 01 नवम्बर 2025 के आलोक में तहसील स्तरीय समिति द्वारा प्रमाणित /अपडेट कराई गयी विद्यालयों की आधारभूत सूचनाओं के आधार पर ऑनलाइन प्रविधि से चयनित परीक्षा केन्द्रों (विद्यालय छात्र आवंटन सहित) की सूची सार्वजनिक करते हुए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जनपदीय केन्द्र निर्धारण समिति के परीक्षण तथा अनुमोदन हेतु परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड कर दी गयी है।
उक्तानुसार ऑनलाइन प्रविधि से चयनित परीक्षा केन्द्रों के सम्बन्ध में यदि कोई आपत्ति/शिकायत हो तो संस्था/विद्यालय के छात्र/अभिभावक / प्रधानाचार्य/प्रबन्धक युक्तियुक्त कारण/साक्ष्य सहित जनपदीय केन्द्र निर्धारण समिति के समक्ष निर्धारित प्रारूप (संलग्न) पर अपना ऑनलाइन प्रत्यावेदन माध्यमिक शिक्षा परिषद के पोर्टल upmsp.edu.in पर दिनांक 04 दिसम्बर, 2025 तक प्रस्तुत कर सकते हैं। उक्त तिथि के उपरान्त कोई भी प्रत्यावेदन ग्राह्य नहीं होगा।
तत्क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक प्राप्त आपत्तियों का सम्यक् परीक्षण कर उनका समयान्तर्गत निस्तारण करते हुए जनपदीय केन्द्र निर्धारण समिति से अनुमोदित / संस्तुति सहित सूची/आख्या परिषद की वेबसाइट पर दिनांक 11 दिसम्बर, 2025 तक ऑनलाइन अग्रसारित करेगें।
Download PDF of Exam Center List 2026
अभी जैसे ही केंद्र सूची अपडेट होगी वैसे ही आपको नीचे अपने जनपद के अनुसार दी हुई लिंक पर क्लिक कर के डाउनलोड कर लेना है। आप किसी भी सूचना की 100 प्रतिशत शुद्ध जानकारी के लिए यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ पर जा सकते हैं।
कब से कब तक हो रही हैं यूपी बोर्ड परीक्षा 2026
इस वर्ष हाई स्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) — दोनों परीक्षाएँ 18 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 12 मार्च 2026 तक चलेंगी। इस बार की खास बात यह है कि 10वीं और 12वीं दोनों की परीक्षाएँ एक साथ शुरू होकर एक ही दिन समाप्त होंगी।
पूरा परीक्षा कार्यक्रम नीचे विस्तार से दिया गया है।
यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह के अनुसार इस बार भी परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी —Time Table 2026
-
पहली पाली: सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक
-
दूसरी पाली: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक
पहले दिन हाई स्कूल और इंटरमीडिएट — दोनों कक्षाओं में हिंदी विषय की परीक्षा होगी।
Post Overview
| विवरण | जानकारी |
| बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), प्रयागराज |
| परीक्षा सत्र | 2025–26 |
| परीक्षा प्रारंभ तिथि | 18 फरवरी 2026 |
| परीक्षा समाप्ति तिथि | 12 मार्च 2026 |
| परीक्षा का प्रकार | वार्षिक बोर्ड परीक्षा |
| परीक्षा का समय | दो पालियों में |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://upmsp.edu.in |
| Post Topic | UP Board Exam 2026 Center List of All District |
| सूची जारी होने की तिथि | अभी केंद्र सूची जारी नहीं है Wait……….. |

