UP Board Exam Centre List 2026 Released: यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 , 10वीं 12वीं सेंटर लिस्ट हुआ जारी ! 75जिलों केंद्रों की सूची जारी
UPMSP Final Center List 2026 PDF Download– जैसा कि आप सभी जानते हैं कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे सभी छात्रों के लिए UPMSP Final Center List 2026 की जानकारी पहले से होना बेहद जरूरी है। हालांकि परीक्षा केंद्र से संबंधित पूरी जानकारी प्रवेश पत्र में दी जाती है, लेकिन एडमिट कार्ड आमतौर पर परीक्षा तिथि से एक से दो सप्ताह पहले विद्यालय द्वारा छात्रों को वितरित किए जाते हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश, प्रयागराज की ओर से कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की सेंटर लिस्ट लगातार विद्यालयों की लॉगिन आईडी पर अपलोड की जा रही है। बहुत जल्द यह सेंटर लिस्ट सभी छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट पर भी देखने को मिल जाएगी। जो छात्र किसी कारणवश सेंटर लिस्ट नहीं देख पा रहे हैं, वे अपने स्कूल में संबंधित कक्षा अध्यापक या विद्यालय प्रशासन से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
|
Post Overview |
|
| Post Name | UP Board Final Center List 2026 |
| Post Subject | UP Board Centre List News Update |
| Category | UP Board News & Updates |
| Year/Session | 2025-2026 |
| Board | UP Board (UPMSP) |
| Class | 10th + 12th |
| Official Website of Related Post | UPMSP |
UP Board Center List 2026 कैसे तैयार की जाती है?
UP Board Center List 2026 वह आधिकारिक सूची है जिसमें हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए निर्धारित सभी परीक्षा केंद्रों के नाम शामिल होते हैं। इस सूची को प्रदेश के 75 जिलों में उपलब्ध स्कूलों, कॉलेजों और संस्थानों का मूल्यांकन करने के बाद तैयार किया जाता है। UP Board द्वारा परीक्षा केंद्र निर्धारित करने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सख्त प्रक्रिया अपनाई जाती है। इसमें मुख्य रूप से विद्यालय की क्षमता, इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्याप्त बैठने की व्यवस्था की जांच की जाती है। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरों की स्थापना और निगरानी प्रणाली को भी अनिवार्य रूप से देखा जाता है। इसके अलावा परीक्षा केंद्र परिसर का सुरक्षा रिकॉर्ड और पिछले वर्षों में हुई परीक्षाओं के दौरान अनुचित साधनों से जुड़े मामलों का भी गहन विश्लेषण किया जाता है। इन सभी मानकों के आधार पर जिले स्तर की समिति द्वारा चयनित परीक्षा केंद्रों की सूची UPMSP को अनुशंसा के रूप में भेजी जाती है, जिसके बाद बोर्ड द्वारा फाइनल सेंटर लिस्ट जारी की जाती है।
यूपी बोर्ड परीक्षा सेंटर लिस्ट 2026 कब आएगी?
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), प्रयागराज द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं दोनों की बोर्ड परीक्षाओं के लिए फाइनल एग्जाम सेंटर लिस्ट इसी महीने जारी की जा सकती है। संभावना है कि यह सूची 30 दिसंबर 2025 तक या उससे पहले किसी भी तिथि को आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर प्रकाशित कर दी जाए। बोर्ड द्वारा परीक्षा केंद्रों को लेकर प्राप्त सभी आपत्तियों पर विचार करने के बाद पहले एक प्रोविजनल सेंटर लिस्ट जारी की जा सकती है, जिसके बाद जनपदवार फाइनल सेंटर लिस्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा। जैसे ही जिला-वार फाइनल एग्जाम सेंटर लिस्ट का लिंक वेबसाइट पर एक्टिव होगा, छात्र और शिक्षक एक क्लिक में अपने जिले की फाइनल सेंटर लिस्ट डाउनलोड कर सकेंगे। अतः बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे सभी छात्रों एवं अध्यापकों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, ताकि फाइनल सेंटर लिस्ट जारी होते ही संबंधित जानकारी तुरंत प्राप्त की जा सके।
Download PDF of Exam Center List 2026
अभी जैसे ही केंद्र सूची अपडेट होगी वैसे ही आपको नीचे अपने जनपद के अनुसार दी हुई लिंक पर क्लिक कर के डाउनलोड कर लेना है। आप किसी भी सूचना की 100 प्रतिशत शुद्ध जानकारी के लिए यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ पर जा सकते हैं।
