UP Board Exam Duty 2026: बड़ी अपडेट केंद्र पर ड्यूटी के लिए अध्यापकों की जानकारी 15 दिसंबर तक अपलोड करने की नोटिस जारी

UP Board Exam Duty 2026: बड़ी अपडेट केंद्र पर ड्यूटी के लिए अध्यापकों की जानकारी 15 दिसंबर तक अपलोड करने की नोटिस जारी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का टाइम-टेबल जारी कर दिया है। इसी के साथ परीक्षा केंद्रों पर शिक्षकों की ड्यूटी तय करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस संबंध में परिषद के कार्यालय सचिव ने निर्देश जारी किए हैं कि जिन शिक्षकों की तैनाती परीक्षा केंद्रों पर की जाएगी, उन्न अध्यापकों का विवरण 15 दिसंबर तक यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर अनिवार्य रूप से अपलोड कर दी जाए।

Post Overview
Board Name UP Board
Post Subject  UP Board Exam Teacher Duty 2026
Category  UP Board News & Updates
Year/Session 2025 – 2026
Board UP Board (UPMSP)
Class  10th+12th 
Medium Hindi
Official Website of Related Post UPMSP

 

 UP Board Exam 2026 – मुख्य जानकारी

विवरण जानकारी
बोर्ड का नाम उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), प्रयागराज
परीक्षा सत्र 2025–26
परीक्षा प्रारंभ तिथि 18 फरवरी 2026
परीक्षा समाप्ति तिथि 12 मार्च 2026
परीक्षा का प्रकार वार्षिक बोर्ड परीक्षा
परीक्षा का समय दो पालियों में
आधिकारिक वेबसाइट https://upmsp.edu.in

उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तिथियाँ जारी कर दी हैं। जारी कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी (बुधवार) से शुरू होकर 28 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। हाई स्कूल के विद्यार्थियों का पहला पेपर हिंदी का होगा।  इसी प्रकार, कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएँ भी 18 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 12 मार्च 2026 तक चलेंगी। इंटरमीडिएट के छात्रों की परीक्षा की शुरुआत हिंदी विषय से होगी।

UP Board Exam Teacher Duty Official Notice 2026

कार्यालय सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज।
विज्ञप्ति

सर्वसम्बन्धित को सूचित किया जाता है कि वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित हो चुका है। केन्द्र व्यवस्थापकों, बाह्य केन्द्र व्यवस्थापकों, प्रयोगात्मक परीक्षकों, कक्ष निरीक्षकों तथा मूल्यांकन परीक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया हेतु सभी प्रधानाचार्य यह सुनिश्चित करें कि उनके विद्यालय में कार्यरत समस्त शिक्षकों का अद्यतन विवरण परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड कर दिया जाए।
उक्त के साथ ही यह भी निर्देशित किया जाता है कि शिक्षकों के विवरणों की एक बार पुनः पूर्ण सतर्कता एवं गहनता से जाँच कर ली जाए। विशेष रूप से शिक्षकों का नाम, पदनाम, जन्मतिथि, नियुक्ति तिथि, मोबाइल नम्बर, शैक्षिक अर्हता तथा हाईस्कूल अथवा इण्टरमीडिएट में जिस विषय के अध्यापन हेतु उनकी नियुक्ति की गयी है, उस विषय का नाम एवं कोड की सावधानीपूर्वक पुष्टि कर ली जाए। जिससे किसी भी शिक्षक की गलत विषय में परीक्षक के रूप में नियुक्ति न होने पाए तथा कोई अनर्ह शिक्षक परीक्षक के रूप में चयनित न हो सके। यह भी ध्यान रखा जाय कि किसी भी दशा में एक शिक्षक का विवरण एक से अधिक विद्यालयों से अग्रसारित न होने पाये। यदि प्रधानाचार्यों द्वारा पोर्टल पर अपलोड की गई त्रुटिपूर्ण अथवा भ्रामक सूचनाओं के आधार पर कोई अनर्ह/अयोग्य शिक्षक परीक्षक नियुक्त हो जाता है, तो इसके लिए संबंधित प्रधानाचार्य उत्तरदायी माने जाएंगे। विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के विवरणों को अपलोड/अपडेट करने हेतु परिषद की वेबसाइट दिनांक 15-12-2025 तक क्रियाशील रहेगी।

UP Board Exam Duty 

उत्तर प्रदेश सरकार इस समय कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर रही है। इसी प्रक्रिया के तहत शिक्षकों की ड्यूटी तय की जा रही है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने एक आधिकारिक निर्देश जारी किया है।  बोर्ड ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जिन शिक्षकों का विवरण पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा, उनकी जानकारी पूरी तरह सटीक होनी चाहिए। इसमें शिक्षक का नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, शैक्षणिक योग्यता, जिस विषय के लिए शिक्षक का चयन किया जा रहा है उस विषय का नाम और विषय कोड—सबकुछ बिल्कुल सही तरीके से दर्ज किया जाना आवश्यक है। बोर्ड ने अपने लेटर में जोर देकर बताया है कि डेटा अपलोड करते समय किसी भी प्रकार की त्रुटि स्वीकार नहीं की जाएगी, ताकि योग्य शिक्षक को परीक्षक के रूप में चयनित किया जा सके। इसके साथ ही बोर्ड ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को भी चेताया है कि यदि उनके स्कूल से अपलोड की गई शिक्षकों की जानकारी में कोई गलती मिलती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित प्रधानाचार्य की ही होगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यह भी निर्देश दिया है कि शिक्षकों की जानकारी अपलोड करने की सुविधा 15 दिसंबर तक सक्रिय रहेगी।

Important Links:- ⇓

Topics   Links 
Up board official website  click here
Up board Model Paper  click here
Join  App click here
Join  Whatsapp channel click here
UP Board Solution of All Subjects Click Here
UP Board Solution of Video  Click Here
Gyansindhu – UP Board 9th,10th
Click Here
Educational news Click Here
error: Content is protected !!