UP Board Latest Model Paper UP Board Exam 2025 Class-12 General Hindi Download pdf || कक्षा -12 सामान्य हिंदी मॉडल पेपर बोर्ड परीक्षा पेपर 2025 ऐसा ही आयेगा बोर्ड परीक्षा में

UP Board Latest Model Paper Pre Board Exam 2025 Class-12 General Hindi Download pdf || कक्षा -12 सामान्य हिंदी मॉडल पेपर बोर्ड परीक्षा पेपर 2025 ऐसा ही आयेगा बोर्ड परीक्षा में

कक्षा 12 सामान्य हिंदी  मॉडल पेपर 2025, Dear Students – As the academic session 2024-25 under UPMSP (Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad) approaches, we are pleased to present important updates for Class 12 students.

दोस्तों, यदि आप लोग मॉडल पेपर हल करते हैं, तो यह आपकी परीक्षा की तैयारी में बहुत ही अधिक मददगार साबित होगा। इससे न केवल आपकी तैयारी मजबूत होगी, बल्कि आप UP Board Exam 2025 में अच्छे अंक भी प्राप्त कर सकते हैं। UP Board Exam 2025 की सही और प्रभावी तैयारी के लिए मॉडल पेपर को हल करना बेहद महत्वपूर्ण है। हमारी वेबसाइट पर आपको बोर्ड द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के आधार पर तैयार किए गए मॉडल पेपर की पीडीएफ मिल जाएगी। ये मॉडल पेपर आपकी परीक्षा की तैयारी को सही दिशा देंगे और आपको परीक्षा के पैटर्न के बारे में भी जानकारी प्रदान करेंगे। आप सभी लोग हमारी वेबसाइट से मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी तैयारी को और भी बेहतर बना सकते हैं। इस प्रकार, इन मॉडल पेपर की सहायता से आप अपनी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं और अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।

Class 12 General Hindi Model Question Paper 2025 (UPMSP)

Subject Science Board  UP Board (UPMSP)
Class  12th  Download PDF  Click Here

यूपी बोर्ड कक्षा 12, 2024-25 सामान्य हिंदी PDF download :- 

प्यारे बच्चों ! आप यहां पर सभी विषयों के मॉडल पेपर आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं यहां पर विभिन्न  मॉडल पेपर उपलब्ध है इन मॉडल पेपर की सहायता से आप बोर्ड में 95+ नंबर आसानी से ला सकते हैं Up Board Latest Model Paper 2025 PDF Download for Class 9,10,11,12-  2024-25  Question Paper PDF Download For Class 9th 10th 11th 12th

Class 12 General Hindi Model Paper 2025

समय  3:15 hr. पूर्णांक 100
प्रक्टिकल  30 No पासिंग मार्क 33.33%

102                                                                                                       302(FN)

2025

सामान्य हिन्दी

समय : तीन घण्टे 15 मिनट                                                                        पूर्णांक : 100

निर्देशः (i) प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।

(ii) इस प्रश्न-पत्र में दो खण्ड हैं। दोनों खण्डों के सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य हैं।

खण्ड- क

  1. (क) सम्पूर्णानन्द द्वारा सम्पादित पत्रिका है-           1

(i)   सारिका

(ii) मर्यादा

(iii) दिनमान

(iv) धर्मयुग

(ख) धर्मवीर भारती द्वारा लिखित उपन्यास है-              1

(i) परन्तु

(ii) सूरज का सातवाँ घोड़ा

(iii)मुक्तिबोध

(iv) नदी के द्वीप

(ग) ‘सरस्वती’ पत्रिका है-            1

(i) शुक्ल युग

(ii) भारतेन्दु युग

(iii) द्विवेदी युग

(iv) छायावादी युग

(घ) ‘चन्द्रगुप्त’ नाटक के लेखक हैं-                 1

(i) रामकुमार वर्मा

(ii) लक्ष्मीनारायण मिश्र

(iii) जयशंकर प्रसाद

(iv) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र

(ङ) आखिरी च‌ट्टाने’ किस विधा की रचना है?                   1

(i) रेखाचित्र

(ii) संस्मरण

(iii) डायरी

(iv) यात्रा वृत्तान्त

  1. (क) जयशंकर प्रसाद की रचना है-           1

(i) प्रिय प्रवास

(ii)  प्रिय प्रवास

(iii) लोकायतन

(iv) चित्रधारा

(ख) महादेवी वर्मा की रचना है-                          1

(i) गुंजन

(ii) नीरजा

(iii) गीतिका

(iv) झरना

(ग) ‘कबीर वाणी के डिक्टेटर हैं’ यह कथन है-           1

(i) रामचन्द्र शुक्ल को

(ii) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र का

(iii) आचार्य महावीरप्रसाद द्विवेदी का

(iv) आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी का

(घ) कवितावली’ के   रचयिता हैं-                        1

(i) कुम्भनदास

(ii) नाभादास

(iii) अज्ञेय

(iv) तुलसीदास

(ङ) सूफी काव्य धारा’ के कवि हैं-                1

(i) जायसी

(ii) रैदास

(iii) नानक

(iv) तुलसीदास

  1. दिए गए गद्यांश पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिएः             5×2=10

जन का प्रवाह अनन्त होता है। सहस्रों वर्षों से भूमि के साथ राष्ट्रीय जन ने तादात्म्य प्राप्त किया है। जब तक सूर्य की रश्मियाँ नित्य प्रातःकाल भुवन को अमृत से भर देती हैं तब तक राष्ट्रीय जन का जीवन भी अमर है। इतिहास के अनेक उतार-चढ़ाव पार करने के बाद भी राष्ट्रनिवासी जन नई उठती लहरों से आगे बढ़ने के लिए अजर-अमर है। जन का संततवाही जीवन नदी के प्रवाह की तरह है, जिसमें कर्म और श्रम के द्वारा उत्थान के अनेक घार्टी का निर्माण करना होता है।

(i)        राष्ट्रीय जन ने किसके साथ तादात्म्य प्राप्त किया है?

(ii)       रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए।

(iii)      राष्ट्रीय जन का जीवन भी कब तक अमर है?

(iv)      जन का संततवाही जीवन किस तरह है?

(v)       दिए गए गद्यांश का शीर्षक एवं लेखक का नामोल्लेख कीजिए ।

यह अनुभव कितना चमत्कारी है कि यहाँ जो जितनी अधिक बूढ़ी है वह उतनी ही उत्फुल्ल, मुस्कानमयी है। यह किस दीपक की जोत है? जागरूक जीवन की! लक्ष्यदर्शी जीवन की! सेवा-निरत जीवन की! अपने विश्वासों के साथ एकाग्र जीवन की। भाषा के भेद रहे हैं, रहेंगे भी, पर यह जोत विष्व की सर्वोत्तम जोत है।

(i)        उपर्युक्त गद्यांश का सन्दर्भ लिखिए।

(ii)       रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए।

(iii)      गद्यांश का उद्देश्य स्पष्ट कीजिए।

(iv)      कौन-सी ज्योति विश्व की सर्वोत्तम ज्योति है?

(v) लेखक ने किसके मुस्कानमय जीवन का चित्रण किया है?

  1. दिए गए पद्यांश पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिएः           5×2=10

निरख सखी ये खंजन आये,

फेरे उन मेरे रंजन ने नयन इधर मन भाये ।

फैला उनके तन का आतप, मन में सर सरसाये,

घूमे वे इस ओर वहाँ, ये हंस यहाँ उड़ छाये ।

करके ध्यान आज इस जन का निश्चय ये मुसकाये,

फूल उठे हैं कमल, अधर-से यह बंधूक सुहाये ।

स्वागत, स्वागत, शरद, भाग्य से मैंने दर्शन पाये,

नभ ने मोती वारे, लो, ये अश्रु अर्घ्य भर लाये।।

(i) उपर्युक्त पद्यांश का सन्दर्भ लिखिए।

(ii) सखी को खंजन पक्षी दिखाने से क्या तात्पर्य है?

(iii) रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए।

(iv) कवि ने पद्यांश में किस ऋतु का वर्णन किया है?

(v) ‘नयन’ और ‘कमल’ शब्द के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए।

अथवा

मैं कब कहता. हूँ जग मेरी दुर्धर गति के अनुकूल बने,

मैं कब. कहता हूँ जीवन-मरु नन्दन कानन का फूल बने

काँटा कठोर है, तीखा है, उसमें उसकी मर्यादा है,

मैं कब कहता हूँ वह घटकर प्रांतर का ओछा फूल बने ?

(i) उपर्युक्त पद्यांश का सन्दर्भ लिखिए।

(ii) रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए।

(iii) जीवन-मरु’ में कौन सा अलंकार है?

(iv) काँटा कठोर है, तीखा है, उसमें उसकी मर्यादा है’ का आशय स्पष्ट कीजिए।

(v) मैं किसकी कामना नहीं करता?

  1. (क) निम्नलिखित में से किसी एक लेखक का साहित्यिक परिचय देते हुए उनकी प्रमुख रचनाओं का उल्लेख कीजिएः (अधिकतम शब्द सीमा 80 शब्द)          5
  1.  कन्हैयालाल मिश्र ‘प्रभाकर’
  2.  हरिशंकर परसाई
  3.  डॉ. हजारीप्रसाद द्विवेदी

(ख) निम्नलिखित में से किसी एक कवि का साहित्यिक परिचय देते हुए उनकी प्रमुख रचनाओं का उल्लेख कीजिएः (अधिकतम शब्द सीमा 80 शब्द)        5

  1. सुमित्रानन्दन पन्त
  2. मैथिलीशरण गुप्त
  3. रामधारी सिंह ‘दिनकर’।

6.‘ पंचलाइट अथवा ‘ध्रुवयात्रा’ कहानी के उद्देश्य पर प्रकाश डालिए (अधिकतम शब्द सीमा 80 शब्द)    5

अथवा ‘लाटी कहानी का सारांश अपने शब्दों में लिखिए। (अधिकतम शब्द सीमा 80 शब्द)

  1. स्वपठित खण्डकाव्य के आधार पर किसी एक खण्ड के एक प्रश्न का उत्तर दें। (अधिकतम शब्द सीमा 80 शब्द)                        5

(i) ‘श्रवणकुमार’ खण्डकाव्य के नायक का चरित्र-चित्रण कीजिए।

अथवा ‘श्रवणकुमार’ खण्डकाव्य के आधार पर दशरथ का चरित्र चित्रण कीजिए।

(ii) ‘रश्मिरथी’ खण्डकाव्य के आधार पर का चरित्र चित्रण कीजिए।

अथवा ’रश्मिरथी’ खण्डकाव्य का कथानक संक्षेप में लिखिए।

(iii) ‘त्यागपथी’ खण्डकाव्य की कथा संक्षेप में लिखिए।

अथवा ‘त्यागपथी’ खण्डकाव्य के आधार पर ‘हर्षवर्द्धन’ का चरित्र चित्रण कीजिए।

(iv) ‘आलोकवृत्त’ खण्डकाव्य का नायक कौन है? उसका चरित्र चित्रण कीजिए।

अथवा ‘आलोकवृत्त’ के कथानक पर प्रकाश डालिए ।

(v) ‘सत्य की जीत’ खण्डकाव्य के आधार पर ‘द्रौपदी’ का चरित्र चित्रण कीजिए।

अथवा ‘सत्य की जीत’ खण्डकाव्य की कथावस्तु लिखिए।

(vi) ‘मुक्तियज्ञ’ खण्डकाव्य के आधार पर ’गाँधीजी’ का चरित्र चित्रण कीजिए।

अथवा ‘मुक्तियज्ञ’ खण्डकाव्य की कथा संक्षेप में लिखिए ।

(खण्ड-ख)

  1. (क) दिये गये संस्कृत गद्यांशों में से किसी एक का ससन्दर्भ हिन्दी में अनुवाद कीजियेः 2+5=7

संस्कृतस्य साहित्यं सरसं, व्याकरणञ्च सुनिश्चितम् । तस्य गद्ये पद्ये च लालित्यं, भावबोधसामर्थ्यम्, अद्वितीयं श्रुतिमाधुर्यञ्च वर्तते । किंबहुना चरित्रनिर्माणर्थंयादृशीं सत्प्रेरणा संस्कृतवाङ्मयं ददाति न तादृशीं किञ्चिदन्यत् । मूलभूतानां मानवीयगुणानां यादृशी विवेचना संस्कृतसाहित्ये वर्तते नान्यत्र तादृशी ।

(ख)  बौद्धयुगे इमे सिद्धान्ताः वैयक्तिकजीवनस्य अभ्युत्थानाय प्रयुक्ता आसन्। परमद्य इमे सिद्धान्ताः राष्ट्राणां परस्परमैत्रीसहयोगकारणानि, विश्वबन्धुत्वस्य विश्वशान्तेश्च साधनानि सन्ति । राष्ट्रनायकस्य श्री जवाहरलालनेहरूमहोदयस्य प्रधानमन्त्रित्वकाले चीनदेशेन सह भारतस्य

मैत्री पञ्चशीलसिद्धान्तानधिकृत्य एवाभवत् ।

यतो हि उभावपि देशौ बौद्धधर्मे निष्ठावन्तौ ।

(ख) दिये गये श्लोकों में से किसी एक का ससन्दर्भ हिन्दी में अनुवाद कीजिएः          2+5=7

विद्या विवादाय धनं मदाय शक्तिः परेषां परिपीडनाय।

खलस्य साधोः विपरीतमेतज्ज्ञानाय दानाय च रक्षणाय।।

अथवा

जयन्ति ते महाभागा जन-सेवा-परायणाः।

जरामृत्युभयं नास्ति येषां कीर्तितनोः कचित्।।

  1. निम्नलिखित मुहावरों और लोकोक्तियों में से किसी एक का अर्थ लिखकर बाक्य में प्रयोग कीजिएः 1+1=2

(i) पानी-पानी होना।

(ii) सावन हरे न भादों सूखे ।

(iii) ईंट से ईंट बजाना

(iv) हाथ कंगन को आरसी क्या।

  1. अपठित गद्यांश पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिएः

यह सत्य है कि उम्र के अन्तिम पड़ाव पर वरिष्ठ नागरिकों की अपनी अनेक शारीरिक व्याधियाँ सिर उठा लेती हैं, परन्तु यह उनकी वास्तविक समस्या नहीं है। उनकी वास्तविक समस्या मानसिक है। यह मान लिया जाता है कि अब व्यक्ति शारीरिक और मानलिक श्रन के योग्य नहीं रहा, चाहे वह स्वस्थ ही क्यों न हो। जैसे ही व्यक्ति की आर्थिक उपयोगिता में कमी आती है, वह सामाजिक रूप से भी अनुपयोगी मान लिया जाता है। वह समाज एवं परिवार की नज़रों में ‘बोझ’, ‘अनुपयोगी’ तथा ‘फालतू’ मानने से उसे मानसिक पीड़ा होती है।

(i) वरिष्ठ नागरिकों की बास्तविक समस्या क्या है ?                          2

(ii) वरिष्ठ नागरिक को सामाजिक रूप से अनुपयोगी क्यों मान लिया जाता है?              2

(iii)वरिष्ठ नागरिक को क्या-क्या मानने से मानसिक पीड़ा होती है?     1

  1. (क) निम्नलिखित शब्द-युग्मों का सही अर्थ चयन करके लिखिएः

(i) बात-वात:               1

(अ) वार्ता और हवा

(स) रोग और दवा

(ब) वायु और विकार

(द) विचार और शिकार

(ii) शूर-सुर –                                      1

(अ) अन्धा-स्वर

(ब) वीर-देवता

(द) विद्वान्-देवता

(स) सोया हुआ-संगीत

(ख) निम्नलिखत शब्दों में से किसी एक शब्द के दो सही अर्थ लिखिएः                               1+1=2

(i) नाक

(ii) वर

(iii) द्विज

(iv) अर्क ।

(ग) निम्नलिखित वाक्यांशों के लिए एक सही शब्द का चयन करके लिखिए:                                   2

(i) जो ईश्वर में विश्वास करता है:

(अ) नास्तिक

(ब) स्मरणीय

(स) विश्वसनीय

(द) आस्तिक

(ii)जो सब कुछ जानता हो

(अ) विज्ञ

(ब) अज्ञ

(स) साक्षर

(द) सर्वज्ञ

(घ) निम्नलिखित में से किन्हीं दो वाक्यों को शुद्ध करके लिखिए:                                                2

(i) आज मेरा बड़ा भाई आ गया ।

(ii) राधा ने पत्र पढ़ी ।

(iii) मेरे को फल ले आओ ।

(iv) उपरोक्त कथन सही है।

  1. 12. (क) ‘श्रृंगार’ रस अथवा करुणरस का लक्षण और एक उदाहरण लिखिए।           2

(ख) ‘अनुप्रास’ अलङ्कार अथवा ’रूपक’ अलङ्कार का लक्षण और एक उदाहरण लिखिए ।        2

(ग) ‘चौपाई’ अथवा ‘दोहा’ छन्द का लक्षण एवं एक उदाहरण लिखिए।            2

  1. ‘छात्रावास की जीवन-शैली’ विषय पर अपने मित्र को एक पत्र लिखिए।      6

अथवा

अपने क्षेत्र में प्रदूषण से उत्पन्न स्थिति का वर्णन करते हुए किसी दैनिक समाचार-पत्र के सम्पादक को एक पत्र लिखिए।

  1. निम्नलिखित विषयों में से किसी एक पर अपनी भाषा-शैली में निबन्ध लिखिएः           9

(क) मेरा प्रिय कवि

(ख) स्वच्छता अभियान: जन जन का कल्याण

(ग) विज्ञान वरदान या अभिशाप

(घ) जीवन में सदाचार का महत्त्व

(ङ) मेरा प्रिय कवि/लेखक

******

Disclaimer

The material given in this video is for educational purposes only. This is a model question paper. This sample paper or model paper is based on the new pattern of up board exam and is being given for practice. The purpose of giving this question paper is not to make students cheat. Students should practice their exam based on this pattern. It is not being claimed in this model paper that this will come in your exam exactly. This is not a leaked paper or a viral paper. The purpose of this question paper is to explain the pattern of the exam to the candidates. If the presented paper comes in the same form in this year’s board exam or related exam or if more number of questions from it come, then it will be considered a mere coincidence. The creator of this video are not responsible for any consequences arising from the use of the information given here. Viewers are also advised to verify the information and refer to official sources for the most accurate and latest exam material.
– Gyansindhu Coaching Classes

error: Content is protected !!