UP Board Practical Exam Date 2026: प्रैक्टिकल परीक्षाओं की आ गई तारीख, दो चरणों में होगी पूरी; यहां देखें पूरा शेड्यूल || 9 व 11 की वार्षिक परीक्षा कब ?

UP Board Practical Exam Date 2026: प्रैक्टिकल परीक्षाओं की आ गई तारीख, दो चरणों में होगी पूरी; यहां देखें पूरा शेड्यूल || 9 व 11 की वार्षिक परीक्षा कब?

UP Board 12th Practical Exam Schedule: यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. वर्ष 2026 की कक्षा 12 की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. लंबे समय से छात्र जिस घोषणा का इंतजार कर रहे थे, वह अब आधिकारिक रूप से सामने आ चुकी है. इस बार परीक्षाएं दो चरणों में होंगी, ताकि सभी मंडलों में मूल्यांकन सुचारू और व्यवस्थित तरीके से पूरा किया जा सके. यूपी बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षाएं निर्धारित तिथियों पर ही होंगी. उन्होंने सभी विद्यालयों को समय रहते तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं. छात्रों से भी अपील की है कि वे अपने विद्यालयों से संपर्क में रहें, प्रैक्टिकल फाइलें और रिकॉर्ड समय पर पूरा करें और परीक्षा तिथियों को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी को अंतिम रूप दें

UP Board Practical Exam Rule 2026

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी छात्रों को पता ही होगा कि UP Board ने UP Board Exam शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया है आप लोगों की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होगी। इसके साथ UP Board Practical Exam का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। और साथ में निमयों में भी कुछ फेर-बदल किया गया है। अब छात्रों को प्रैक्टिकल में एग्जाम में अच्छे अंक लाने अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है इसलिए आप सभी छात्र को सलाह है, कि आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़े, ताकि आप लोगों को  प्रैक्टिकल एग्जाम से जुड़ी सारी जानकारी मिल सके और आप भी प्रैक्टिकल एग्जाम में अच्छे प्राप्त कर सके।

Post Overview
Post Name UP Board Practical Exam 
Post Subject  UP Board Practical Exam Date 2026
Category  UP Board News & Updates
Year/Session 2025 – 2026
Board UP Board (UPMSP)
Class  10th + 12th 
Official Website of Related Post UPMSP

UP Board Practical Exam Latest News:

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल के एग्जाम में छात्रों को मनमानी नंबर नहीं दिए जाएंगे परीक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रैक्टिकल एक्जाम सेंटर पर वॉइस रिकॉर्डर तथा वीडियो रिकॉर्डर लगाए जाएंगे जिसका रिकॉर्डर उत्तर प्रदेश बोर्ड को भेजा जाएगा। इसलिए आप सभी को अपने प्रैक्टिकल एग्जाम की तैयारी अच्छे से करनी चाहिए । जैसा कि आप लोगों को पता होगा कि यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल की परीक्षा 30 अंकों की होती है जिसमें पहले एग्जामिनर द्वारा छात्रों को 28, 29 अंक दिए जाते थे लेकिन इस बार प्रैक्टिकल की परीक्षा में किसी भी प्रकार के मनमानी नहीं चलेगी छात्रों को उनके प्रश्न के उत्तर के अनुसार एग्जामिनर द्वारा अंक दिए जाएंगे।

कार्यालय सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश प्रयागराज ।
विज्ञप्ति

सर्व सम्बन्धित के सूचनार्थ विज्ञापित एवं प्रसारित किया जाता है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की वर्ष 2026 की इण्टरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाएं निम्नांकित कार्यक्रमानुसार दो चरणों में उनके सम्मुख अंकित मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपदों में संचालित की जाएंगीः-

प्रथम चरण-
24 जनवरी, 2026 से 01 फरवरी, 2026 (दिनांक 29 एवं 30 जनवरी, 2026 को छोड़कर क्योंकि इन तिथियों में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) की लिखित परीक्षा होने के दृष्टिगत अन्य परीक्षा का आयोजन न करने एवं विद्यालयों में शैक्षिक अवकाश घोषित किये जाने के निर्देश है
मण्डल का नाम-
आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन तथा बस्ती
द्वितीय चरण-
02 फरवरी, 2026 से 09 फरवरी, 2026
मण्डल का नाम-
अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मीरजापुर, वाराणसी तथा गोरखपुर

विज्ञप्ति

(1) प्रयोगात्मक परीक्षाओं के सम्बन्ध में अन्य आवश्यक जानकारी तथा परीक्षकों की नियुक्ति आदि की सूचना परिषद के सम्बन्धित क्षेत्रीय कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। परीक्षाओं की शुचिता को बनाये रखने के उद्देश्य से प्रधानाचार्यों को प्रयोगात्मक परीक्षाएं सी०सी०टी०वी० की निगरानी में सम्पादित कराना होगा, साथ ही परीक्षाओं के आयोजन की रिकार्डिंग सुरक्षित रखी जायेगी ताकि आवश्यकता के अनुरूप मांगे जाने पर उपलब्ध कराया जा सके।
(2) हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं गत वर्ष की भांति विद्यालय स्तर पर आन्तरिक मूल्यांकन (प्रोजेक्ट कार्य) के आधार पर सम्पन्न करायी जायेंगी। हाईस्कूल के व्यक्तिगत परीक्षार्थी अपने अग्रसारण केन्द्र के प्रधानाचार्य से सम्पर्क कर प्रयोगात्मक परीक्षा में सम्मिलित होना सुनिश्चित करेंगे।
(3) हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा (आन्तरिक मूल्यांकन), नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा तथा इण्टरमीडिएट की नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक विद्यालय के प्रधानाचार्य के माध्यम से परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर ऑनलाइन अपलोड किये जायेंगे। प्राप्तांकों को अपलोड किये जाने हेतु दिनांकः 10 जनवरी, 2026 से वेबसाईट क्रियाशील हो जायेगी।
(4) विद्यालय स्तर पर आयोजित करायी जाने वाली कक्षा 12 की प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं जनवरी, 2026 के प्रथम सप्ताह में विद्यालय के प्रधानाचार्यों द्वारा आयोजित करायी जायेंगी।

(5) विद्यालय स्तर पर आयोजित करायी जाने वाली कक्षा 10 एवं 12 की प्री-बोर्ड लिखित परीक्षाएं जनवरी, 2026 के द्वितीय सप्ताह में तथा कक्षा-09 एवं 11 की वार्षिक परीक्षाएं जनवरी, 2026 के अन्तिम सप्ताह व फरवरी, 2026 के प्रथम सप्ताह में विद्यालय के प्रधानाचार्यों द्वारा आयोजित करायी जायेंगी।

 

UP Board Final Center List 2026 Released – UP Board Exam Final Center List 2026 – Download PDF -10वीं 12वीं अंतिम केंद्र सूची 2026 आ गई

UP Holiday list 2026 || यूपी छुट्टियों का कैलेंडर हुआ जारी, इन 24 दिनों में रहेगाअवकाश; || 6 बड़ी छुट्टियाँ रविवार को, जानिए पूरी लिस्ट Holiday Calendar

UP Board Time Table 2026: हुआ बहुत बड़ा बदलाव — यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं टाइम टेबल में हुआ बड़ा बदलाव, अब कब से होगी परीक्षा?

error: Content is protected !!