UP Board Question Paper 2023 for 10th, UP Home Science (Grih Vigyan) Model Paper 2023 for High School Pdf Download

UP Board Question Paper 2023 for 10th, UP Home Science (Grih Vigyan) Model Paper 2023 for High School Pdf Download.

यूपी बोर्ड प्रश्न पत्र 2023 10 वीं के लिए, यूपी होम साइन्स (गृह विज्ञान) मॉडल पेपर 2023 हाई स्कूल पीडीएफ डाउनलोड के लिए

UP Board Question Paper 2023

 

UP Board Class 10th Model Paper 2023 PDF – UP Board Question Paper 2023- All Subjects Sample Paper– up board model paper 2023 class 10 pdf download UP Board Class 10th Model Paper 2023, up board model paper 2023 class 10 pdf download. UP Board Question Paper 2023- गृह विज्ञान / होम साइंस मॉडल प्रश्नपत्र 2023  के लिए|

यूपी बोर्ड परीक्षा 2023
विषय -गृह विज्ञान (कक्षा -10)
केवल प्रश्नपत्र
समय -तीन घण्टे 15 मिनट पूर्णांक- 70

नोट:- प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों के प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।
सामान्य निर्देश:- (i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
(ii) प्रश्न पत्र के दो खण्ड हैं। खण्ड अ में बहुविकल्पीय प्रश्न हैं तथा खण्ड ब में अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय तीन प्रकार के हैं। उनके उत्तर हेतु निर्देश प्रत्येक प्रश्न के पहले दिए गए हैं।

खण्ड-अ

निर्देश:- प्रश्न संख्या 1 से 20 बहुविकल्पीय है। निम्नलिखित प्रश्नों में प्रत्येक के चार-चार वैकल्पित उत्तर दिए गए हैं। उनमें से सही विकल्प चुनकर उन्हें क्रमवार अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए:-

1.लोकप्रिय पारिवारिक बजट का सिद्धांत प्रस्तुत किया-
(क) मार्क्स ने (ख)एन्जिल ने
(ग) टालस्टाय (घ) माइकल एन्जिल ने
2.बचत सुरक्षित रखने का प्रमुख साधन है-
(क) बाक्स मे रखना (ख) बैंक मे जमा करना
(ग) पड़ोसियों के घर रखना (घ) इनमें से कोई नहीं
3.राष्ट्रीय बचत पत्र किसकी योजना है-
(क) बैंक की (ख) जीवन बीमा निगम की
(ग) डाख खाने की (घ) उपरोक्त में से किसी की नहीं
4.2 किलोग्राम चीनी का दाम ₹90 है तो 5 किग्रा चीनी का मूल्य क्या होगा-
(क) ₹225 (ख) ₹200
(ग) ₹250 (घ) ₹275
5.1 लीटर पेट्रोल का दाम ₹70.75 है तो 15 लीटर पेट्रोल का दाम क्या होगा-
(क) ₹1040.50 (ख) ₹1250.00
(ग) ₹1061.25 (घ) ₹2000.00
6. कौन सा रोग जल द्वारा फैलता है-
(क) खसरा (ख) हैजा
(ग) टिटनेस (घ) प्लेग
7.विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है-
(क)5 जनवरी को (ख) 5 मार्च को
(ग) 5 जून को (घ) 5 जुलाई को
8. वस्तुओं के जलने से गैस बनती है-
(क)कार्बन डाइऑक्साइड (ख) नाइट्रोजन
(ग) ऑक्सीजन (घ) ओजोन
9.कूड़ा करकट को किन माध्यमों से निस्तारित किया जा सकता है-
(क) गाड़ कर (ख)जलाकर
(ग) खाद बनाकर (घ) ये सभी

10.संक्रामण रोग कैसे फैलता है –
(क) वायु से (ख) जल से
(ग) संपर्क से (घ) ये सभी
11.घर में सिलाई करने से बचे होती हैं-
(क)समय की (ख) धान की
(ग) कपड़े की (घ) समय धन एवं कपड़े की
12. जल में घुलनशील विटामिन है-
(क)विटामिन ए बी सी (ख) विटामिन बी सी
(ग) विटामिन ए डी (घ) विटामिन ई के
13.किसके प्रयोग से तुरंत ऊर्जा मिलती है-
(क)विटामिन (ख) प्रोटीन
(ग) ग्लूकोस (घ) खनिज लवण
14. लौह तत्व की कमी से कौन सा रोग होता है-
(क) एनीमिया (ख) रतौंधी
(ग) मेरेस्मस (घ) टाइफाइड
15.मानव शरीर में फेफड़ों की संख्या होती है-
(क)1 (ख) 2
(ग) 4 (घ) 5
16.कौन सी वस्तु का प्रयोग अस्थि भंग में अधिक रक्तस्राव रोकने के लिए किया जाता है-
(क)बर्फ का प्रयोग (ख) टूर्निकेट का प्रयोग
(ग) रुई से दबाना (घ) इनमें से कोई नही

17.कृतिम विधि से सांस कब दिलाई जाती है-
(क)जल में डूबने पर (ख) फांसी लगाने पर
(ग) दम घुटने पर (घ) तीनों अवस्थाओं में
18. बर्फ की टोपी का प्रयोग किया जाता है
(क) तेज ज्वर (ख) तीव्र वेदना में
(ग) हड्डी टूटने पर (घ) मोच आने पर
19.गर्म सेंक तीन अवस्थाओं में दी जाती है-
(क)तीव्र दर्द में (ख) तीव्र ज्वर में
(ग) स्पंज करते समय (घ) इनमें से कोई नहीं
20.एक सामान्य व्यक्ति का तापक्रम होता है-
(क) 94°F (ख) 96°F
(ग) 98°F (घ) 98.4°F

खण्ड ब

निर्देश- प्रश्न संख्या 21 से 26 अति लघुत्तरीय है। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर अधिकतम 25 शब्दों के अन्तर्गत लिखिए।
21.एक अच्छे बजट की दो विशेषताएं लिखिए
22.बचत क्या है?
23.खून कितने प्रकार के होते हैं?
24.ध्वनि की तीव्रता के मापन की इकाई क्या है?
25.कचरा प्रबंधन के लिए सर्वप्रथम क्या उपाय किया जाना चाहिए।
26.चिकनगुनिया के मुख्य लक्षण बताइए।

निर्देश: प्रश्न संख्या 27 से 31 तक लघु उत्तरीय है। इनके उत्तर अधिकतम 50 शब्दों के अन्तर्रगत लिखिए।
27.डाकखाने में बचत खाता खोलने से क्या लाभ होते हैं समझाइए।
28.मानव जीवन के लिए जल के कार्यों एवं उपयोगिता का वर्णन कीजिए ।
अथवा
हमारे लिए जल क्यों क्यों आवश्यक है?
29.मक्खियां किस प्रकार रोगों के वाहक का कार्य करती हैं मक्खियों द्वारा कौन-कौन से रोग फैलते हैं?
अथवा
पर्यावरण संरक्षण के लिए जनता को कैसे जागरूक किया जा सकता है?
30.रोग प्रतिरक्षा से आप क्या समझते हैं ?
अथवा
चेचक रोग के लक्षण कारण और बचने के उपाय लिखिए।
31.18 वर्ष की बालिका के पेटीकोट का नाम लिखकर ड्राफ्टिंग कीजिए।
अथवा
सब्जियों के सूप का रेसिपी तथा बनाने की विधि लिखिए।

निर्देश: प्रश्न संख्या 32 से 34 तक दीर्घ उत्तरीय है। प्रश्न संख्या 32 व 33 के विकल्प दिए गए हैं। प्रत्येक प्रश्न के एक ही विकल्प का उत्तर लिखना है। प्रत्येक प्रश्न के उत्तर 100 शब्दों के अन्तर्गत लिखिए
32.परिवारिक बचत से आप क्या समझती हैं बचत का क्या महत्व है किन साधनों द्वारा बचत को सुरक्षित रखा जा सकता है ?
अथवा
जल का संगठन बताइए तथा जल प्राप्ति के स्रोतों का उल्लेख कीजिए अथवा जल प्राप्ति के मुख्य स्रोत बताइए।
33. पर्यावरण प्रदूषण का जनजीवन पर प्रभाव स्पष्ट कीजिए ।
अथवा
डेंगू के लक्षण कारण एवं रोकथाम के उपायों का वर्णन कीजिए।
34. वायु द्वारा रोग कैसे खेलते हैं वायु द्वारा कौन-कौन से रोग फैलते हैं वर्णन कीजिए ।
अथवा
विषाक्त भोजन से क्या तात्पर्य है?

Most Important Direct Link Of 2022-23

Topics

Links

UP Board Official WebsiteClick Here
UP Board Model Paper 2023Click Here
UP Board 9th , 10th Syllabus 2023Click Here
UP Board 11th, 12th Syllabus 2023Click Here
UP Board ResultClick Here
www.newsboardresult.comClick Here
Join Telegram Channel For Board UpdateClick Here
Join Telegram Channel For YouTube Videos Click Here
Download Reduced UP Board Class 9th  Syllabus 2022-23: All Subjects 
 Click Here
Download Reduced UP Board Class 10th Syllabus 2022-23: All Subjects 
Click Here
 Download Reduced UP Board Class 11th  Syllabus 2022-23: All Subjects  Click Here
Download Reduced UP Board Class 12th  Syllabus 2022-23: All Subjects Click Here
error: Content is protected !!