UP Board Science Model Paper- 2022- वायरल पेपर 2022 बोर्ड परीक्षा से पहले देख जरुर लेना

UP Board Science Model Paper- 2022- वायरल पेपर 2022 बोर्ड परीक्षा से पहले देख जरुर लेना

Science Model Paper 2022- Class 10th UP Board Viral Model Paper UPMSP- Every student can download the UP high school Model Paper 2022. UP Model Paper 2022 for 10th Class, UP Question Paper 2022 for highschool Pdf Download. UP Board 10th Model Paper 2022.

10वीं कक्षा के लिए यूपी मॉडल पेपर 2022, UP high school Sample Paper 2022, UP Board 10th Model Question Paper 2022 Blueprint, UP Previous Paper 2022 for 10th Class Pdf Download, high school के लिए यूपी प्रश्न पत्र 2022.

UP Board Science Model Paper- 2022- वायरल पेपर 2022 बोर्ड परीक्षा से पहले देख जरुर लेना

            कक्षा 10 (विज्ञान) मॉडल पेपर

             वार्षिक बोर्ड  परीक्षा(2022)                    

समय तीन घण्टे 15 मिनट                                                                    पूर्णांक : 70

निर्देश प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।

  1. यह प्रश्न-पत्र तीन खण्डों क, ख, ग में विभाजित है। प्रत्येक खण्ड का पहला प्रश्न बहुविकल्पीय है, जिसमें चार विकल्प दिये गये है। सही विकल्प चुनकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए।
  2. प्रत्येक खण्ड के सभी प्रश्न एक साथ करना आवश्यक है। प्रत्येक खण्ड नए पृष्ठ से प्रारम्भ किया जाए।
  3. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  4. प्रश्नों के निर्धारित अंक उनके सम्मुख दिये गये हैं।
  5. आवश्यकतानुसार अपने उत्तरों की पुष्टि स्वच्छ एवं नामांकित चित्रों तथा रासायनिक समीकरणों द्वारा कीजिए ।

खण्ड (क)

प्रश्न 1. ( क ) किलोवाट घण्टा मात्रक है                          1

(i) विद्युत शक्ति का

(ii) विद्युत धारा का

(iii) विद्युत ऊर्जा का

(iv) विद्युत आवेश का

( ख ) विद्युत धारा उत्पन्न करने की युक्ति है                      1

(i) जनित्र

(ii) गैल्वेनोमीटर

(iii) अमीटर

(iv) मोटर

(ग) पूर्ण आन्तरिक परावर्तन के लिए आवश्यक शर्त होती है               1

(i) प्रकाश किरण विरल माध्यम से सघन माध्यम में जाए

(ii) प्रकाश किरण सघन माध्यम से विरल माध्यम में जाए

(iii) आपतन कोण का मान, क्रान्तिक कोण से कम हो

(iv) आपतन कोण का मान, क्रान्तिक कोण के बराबर हो

(घ) प्रिज्म द्वारा विचलन अधिकतम होता है                         1

(i) बैंगनी रंग का

(ii) हरे रंग का

(iii) पीले रंग का

(iv) लाल रंग का

प्रश्न 2. ( क ) एक गोलीय दर्पण की वक्रता – त्रिज्या 20 सेमी है। इसकी फोकस दूरी क्या होगी 2

( ख ) बिन्दु A से B की ओर 10^8 इलेक्ट्रॉन  सेकण्ड में प्रवाहित होते हैं। कितनी विद्युत धारा किस दिशा में प्रवाहित होगी? इलेक्ट्रॉन पर आवेश = 1.6 x कूलॉम है। 2

(ग) प्रेरित विद्युत वाहक बल को परिभाषित कीजिए।         2

प्रश्न 3. (क) निकट दृष्टि दोष से पीड़ित एक व्यक्ति अधिक से अधिक 10 मीटर की दूरी तक ही देख सकता है। सही दृष्टि के लिए लेंस की प्रकृति, फोकस दूरी व क्षमता की गणना कीजिए।    4

अथवा

लेंस के प्रथम फोकस एवं द्वितीय फोकस की परिभाषा दीजिए। एक उत्तल लेंस द्वारा किसी वस्तु के प्रतिबिम्ब बनने का किरण आरेख खींचिए, जब वस्तु 2F पर रखी हो |4

(ख) अपनी कार या बाइक के पीछे आने वाले वाहनों को देखने के  लिए आप किस प्रकार का दर्पण प्रयोग करेंगे? कारण सहित तब, बताइए। बनने वाला प्रतिबिम्ब वास्तविक होगा या आभासी?  4

अथवा

दूर दृष्टि दोष से पीड़ित एक मनुष्य के निकट बिन्दु की दूरी 0.40  मीटर है अर्थात् वह कम-से-कम 40 सेमी की दूरी तक देख सकता है । इस दोष के निवारण हेतु उपयोग में लाये गये लेंस की प्रकृति बताइए तथा फोकस दूरी का परिकलन कीजिए। स्पष्ट दृष्टि की न्यू 25 सेमी है। 4

प्रश्न 4. 1 मीटर लम्बाई के एक धारावाही चालक में 1 ऐम्पियर की धारा प्रवाहित हो रही है। इसे 2 न्यूटन/ऐम्पियर – मीटर के चुम्बकीय क्षेत्र में रखा गया है। धारावाही चालक पर कार्यकारी  बल की गणना कीजिए। यदि –     7

(i) चालक क्षेत्र के लम्बवत् है।

(ii) चालक क्षेत्र के समान्तर है

(iii) चालक क्षेत्र की दिशा से 60° का कोण बना रहा हो।

अथवा

किसी गोलीय दर्पण (अवतल दर्पण) के लिए सूत्रका निगमन कीजिए। जहाँ संकेतों का सामान्य अर्थ है।       7

खण्ड (ख)

प्रश्न 5. ( क ) बेकिंग पाउडर को गर्म करने से कौन-सी गैस निकलती है?                 1

( ख ) ताम्र ग्लान्स का रासायनिक सूत्र है                1

(ग) फॉर्मेल्डिहाइड का आई०यू०पी०ए०सी० नाम है     1

(i) फॉर्मेल्डिहाइड

(ii) मेथेनल

(iii) एथेनल

(iv) ऐसेटेल्डिहाइड

प्रश्न 6. ( क ) वायु में जलाने से पहले मैग्नीशियम रिबन को साफ क्यों किया जाता है? 2

(ख) एक ग्वाला ताजे दूध में थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाता है    2

(a) ताजा दूध के pH के मान को 6 से बदलकर थोड़ा क्षारीय क्यों बना देता है ?

(b) इस दूध को दही बनने में अधिक समय क्यों लगता है ?

(ग) कॉपर पाइराइट का सान्द्रण किस विधि द्वारा किया जाता है? 2

प्रश्न 7. ( क ) ऑक्सीजन तथा एथाइन के मिश्रण का दहन वेल्डिंग के लिए किया जाता है। क्या आप बता सकते हैं कि एथाइन तथा वायु के मिश्रण का उपयोग क्यों नहीं किया जाता? 2

(ख) क्या होता है जब – (केवल रासायनिक समीकरण लिखिए।) 2        

(i) मेथेन का दहन कराया जाता है?(ii) एथेनोइक अम्ल, सोडियम हाइड्रॉक्साइड से अभिक्रिया करता है ?

प्रश्न 8. निम्नलिखित अभिक्रियाओं में पहचान कीजिए कि किस पदार्थ का उपचयन (ऑक्सीकरण) और किस पदार्थ का अपचयन होता है? पदार्थ के उपचयन और अपचयन की आयनिक अभिक्रियाएँ लिखिए    – 7

(i) H2 (g) + Cl2 (g) – → 2HCl (g)

(ii) H2 (g) + CuO (s) → Cu(s) + O (l)

(iii) 2S (g) + SO2 (g) 3S (s) + 2O (l)

अथवा

pH की परिभाषा दीजिए। इसका हाइड्रोजन आयन सान्द्रण से क्या सम्बन्ध है?             

खण्ड (ग)

प्रश्न 9. ( क ) मनुष्यों में लार ग्रन्थियों की संख्या होती               1

(i) दो जोड़ी

(ii) तीन जोड़ी

(iii) चार जोड़ी

(iv) पाँच जोड़ी

(ख) निम्न में से कौन मानव में मादा जनन तंत्र का भाग नहीं है? |                1

(i) अंडाशय

(ii) गर्भाशय

(iii) शुक्रवाहिका

(iv) डिंबवाहिनी

(ग) मनुष्य के शुक्राणु में ऑटोसोम की संख्या कितनी होती है?                       1

(i)    22

(ii)   24

(iii)  42

(iv)  44

(घ) जितने ऊर्जा स्त्रोत हम उपयोग में लाते हैं उनमें से अधिकांश सौर ऊर्जा को निरूपित करते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा ऊर्जा स्त्रोत अंततः सौर ऊर्जा से व्युत्पन्न नहीं है? 1

(i) भूतापीय ऊर्जा

(ii) पवन ऊर्जा

(iii) नाभिकीय ऊर्जा

(iv) जैवमात्रा

प्रश्न 10. ( क ) एक एकल जीव द्वारा उपार्जित लक्षण सामान्यतः अगली पीढ़ी में वंशानुगत नहीं होते। क्यों? 2

(ख) परागण क्रिया निषेचन से किस प्रकार भिन्न है?   2

(ग) आहारनली के विभिन्न भागों के नाम लिखिए। 2

प्रश्न 11. (क) मानव में वहन तंत्र के घटक कौन-से हैं? इन घटकों के क्या कार्य हैं ?     4

अथवा

ओजोन क्या है तथा यह किसी पारितंत्र को किस प्रकार प्रभावित करती है?        4

(ख) रुधिर और लसीका में अन्तर स्पष्ट कीजिए। रुधिर और लसीका में अन्तर       4

अथवा

धमनी तथा शिरा को परिभाषित कीजिए।

प्रश्न 12. पोषण क्या है? पोषण की आवश्यकता क्यों पड़ती है? पोषण के मुख्य प्रकारों का उल्लेख कीजिए।      7

अथवा

निषेचन किसे कहते हैं? द्विनिषेचन को स्पष्ट कीजिए तथा निषेचनोपरान्त पुष्प में होने वाले परिवर्तनों को समझाइए ।   7

Download PDF Now-  

ये भी देखें – 
VERY IMPORTANT LINKS
UPMSP Board – Official website Click Here
UP Board All Model Papers 2022 Download Click Here
UPMSP 30% off Syllabus Click Here
My YouTube Channel LinkClick Here
Telegram Channel-1 For Board UpdatesClick Here
Telegram Channel-2 For Live Classes Click Here
error: Content is protected !!