UP Holiday list 2026 || यूपी छुट्टियों का कैलेंडर हुआ जारी, इन 24 दिनों में रहेगाअवकाश; || 6 बड़ी छुट्टियाँ रविवार को, जानिए पूरी लिस्ट Holiday Calendar

UP Holiday list 2026 || यूपी छुट्टियों का कैलेंडर हुआ जारी, इन 24 दिनों में रहेगा सार्वजनिक अवकाश; || 6 बड़ी छुट्टियाँ रविवार को, जानिए पूरी लिस्ट Holiday Calendar

School Holiday Calendar 2026: यूपी सरकार ने वर्ष 2026 के लिए सरकारी छुट्टियों का नया कैलेंडर जारी कर दिया है. इस बार भी पिछले साल की तरह ही 24 सार्वजनिक और 31 निर्बंधित अवकाश (restricted leave) मिलेंगे. Download PDF

यूपी सरकार ने वर्ष 2026 के लिए सार्वजनिक अवकाश का नया कैलेंडर जारी कर दिया है, नए कैलेंडर के अनुसार, साल 2026 में कुल 24 दिन सार्वजनिक अवकाश और 31 दिन निर्बंधित  अवकाश रहेंगे. खास बात यह है कि छुट्टियों की संख्या में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन कई त्योहार ऐसे हैं जिनमें लगातार छुट्टियों का लाभ मिलेगा. इससे बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ घूमने और परिवार के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा.

 Holiday Calendar 2026

अगले साल छह सार्वजनिक अवकाश शनिवार या रविवार को पड़ रहे हैं। यह की सरकारी कर्मचारियों को छह छुट्टियों का नुकसान हो रहा है। दूसरी ओर अगर कर्मचारी अपने अर्जित अवकाशों को चतुराई से खर्चे तो वे साल भर में कम से कम आठ त्योहारी छुट्टियों का आनंद बढ़ा सकते हैं। प्रदेश सरकार ने मंगलवार को अगले साल की सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। हजरत अली का जन्म दिवस (3 जनवरी) शनिवार, शिवरात्रि (15 फरवरी) रविवार, ईद  (21 मार्च) शनिवार, स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) शनिवार और दीपावली (8 नवंबर) रविवार को पड़ रही हैं। वहीं गुड फ्राइडे (3 अप्रैल), बुद्ध पूर्णिमा (1 मई), रक्षाबंधन (28 अगस्त), जन्माष्टमी (4 सितंबर), महात्मा गांधी जयंती (2 अक्तूबर) और क्रिसमस डे (25 दिसंबर)
शुक्रवार के दिन पड़ रहे हैं। यानी, गुरुवार शाम के बाद रविवार तक तो वैसे भी छुट्टियां हैं। हालांकि अगर आगे या पीछे कोई अवकाश ले लिया जाए तो छुट्टियों का यह आनंद बढ़ाया जा सकता है।

सार्वजनिक अवकाशों की सूची

हजरत अली का जन्म (3 जनवरी)

गणतंत्र दिवस (26 जनवरी)

महाशिवरात्रि (15 फरवरी)

होलिका दहन (2 मार्च)

होली (4 मार्च)

ईद (21 मार्च)

राम नवमी (26 मार्च)

महावीर जयंती (31 मार्च)

गुड फ्राइडे (3 अप्रैल)

अंबेडकर जयंती (14 अप्रैल)

बुद्ध पूर्णिमा (1 मई)

बकरीद (27 मई)

मोहर्रम (26 जून)

स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त)

बारावफात (26 अगस्त)

रक्षा बंधन (28 अगस्त)

जन्माष्टमी (4 सितंबर)

गांधी जयंती (2) अक्तूबर)

दशहरा (20 अक्तूबर)

दीपावली (8 नवंबर)

गोवर्धन पूजा (9 नवंबर)

भैयादूज (11 नवंबर)

गुरुनानक जयंती (24 नवंबर)

क्रिसमस डे (25 दिसंबर)।

24 सार्वजनिक छुट्टियां कैलेंडर के मुताबिक सार्वजनिक अवकाशों की संख्या 24 होगी। निर्बंधित अवकाशों की संख्या 31 है। गुरु गोविंद सिंह जयंती (3 जनवरी) और गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस (24 नवंबर) को आदेशों के अधीन रखा गया है। कैलेंडर के मुताबिक होलिका दहन दो मार्च और होली की छुट्टी चार मार्च को है। यानी, तीन मार्च की छुट्टी का जिक्र नहीं है। दो को सोमवार और तीन को बुधवार है। अगर सरकारी कर्मचारी सोमवार की छुट्टी का इंतजाम कर लें तो उन्हें गुरुवार शाम से बुधवार तक का लंबा अवकाश मिल सकता है।

सार्वजनिक अवकाश जो पूरे राज्य में एक समान होंगे लागू

सार्वजनिक अवकाश वे होते हैं जो पूरे उत्तर प्रदेश में एक समान लागू होते हैं और इन दिनों सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज और अधिकांश संस्थान बंद रहते हैं 2026 में निर्धारित 24 सार्वजनिक अवकाशों में राष्ट्रीय महत्व के पर्व जैसे गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती, तथा प्रमुख धार्मिक त्योहार होली, दशहरा, दिवाली, ईद, गुड फ्राइडे, रामनवमी, रक्षाबंधन और क्रिसमस आदि शामिल है यह अवकाश पूरे राज्य के सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और यह पूरे प्रदेश में एक समान लागू होते हैं।

UP Holiday List 2026 को देखें तो इस बार कई त्योहार शुक्रवार और सोमवार को पड़ रहे हैं, जिससे कर्मचारियों को ‘लॉन्ग वीकेंड’ (Long Weekend) मनाने का मौका मिलेगा। जैसे गुड फ्राइडे, बुद्ध पूर्णिमा, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, गांधी जयंती और क्रिसमस सभी शुक्रवार को हैं। हालांकि, दीवाली और शिवरात्रि जैसे बड़े त्योहारों का रविवार को पड़ना थोड़ा निराश जरूर करता है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने 2026 की अवकाश सूची जारी कर दी है। कुल 24 राजपत्रित छुट्टियां घोषित की गई हैं। इनमें से हजरत अली जयंती, ईद और स्वतंत्रता दिवस शनिवार को, जबकि महाशिवरात्रि और दीपावली रविवार को पड़ रही है। होली 4 मार्च (बुधवार) को मनाई जाएगी। कर्मचारी 31 में से 2 निबंधित अवकाश भी ले सकेंगे।

error: Content is protected !!