Class 12 Sahityik Hindi Latest Model Paper Up Board Exam 2025- Based on New Education Policy – कक्षा 12 साहित्यिक हिंदी मॉडल पेपर 2025अब ऐसा पेपर आयेगा 2025 में –

Class 12 Sahityik Hindi Latest Model Paper Up Board Exam 2025 – कक्षा 12 साहित्यिक हिंदी मॉडल पेपर 2025 UP Board Newly Updated Syllabus Question Paper 2025 session 2024-25 -UPMSP- Based on New pattern of Up Board 

कक्षा 12 साहित्यिक हिंदी मॉडल पेपर 2025, Dear Students – As the academic session 2024-25 under UPMSP (Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad) approaches, we are pleased to present important updates for Class 12 students.

Class 12 Sahityik Hindi Model Question Paper 2025 (UPMSP)

Subject Hindi (Arts) Board  UP Board (UPMSP)
Class  12th (Intermediate) Download PDF  Click Here

यूपी बोर्ड कक्षा 12, 2024-25 साहित्यिक हिंदी PDF download :-

हेलो फ्रेंड्स अगर आप भी क्लास ट्वेल्थ में पढ़ रहे हैं और अपनी परीक्षा की तैयारी के लिए मॉडल पेपर ढूंढ रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं क्योंकि इस पोस्ट में आज आपको हम साहित्यिक हिंदी का मॉडल पेपर जो की बोर्ड के पाठ्यक्रम के आधार पर बना है उसका पीडीएफ उपलब्ध कराने जा रहे हैं ये आपकी परीक्षा की तैयारी में बहुत ही ज्यादा मदद करने वाला है।

साथ ही अगर आप अपनी परीक्षा की तैयारी के लिए अन्य विषयों  के  मॉडल पेपर 2025 ढूंढ रहे हैं तो उन सब का पीडीएफ आपको हमारी वेबसाइट पर मिल जाएगा । इसके अलावा आपको हमारी वेबसाइट पर  कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के सभी विषयों के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर , क्वेश्चन बैंक सॉल्यूशन , मॉडल पेपर पीडीएफ फॉर्म में मिल जाएगा , ये पूरी तरह से बोर्ड द्वारा आधारित पाठ्यक्रम पर है जो आपको परीक्षा की तैयारी में भरपूर सहयोग करने वाला है आप उसे हमारी वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं ।

Class 12 Sahityik Hindi Model Paper 2025

समय  3:15 hr. पूर्णांक 100
प्रक्टिकल  नहीं पासिंग मार्क 33.33%

मुद्रित पृष्ठों की संख्या: 11

अनुक्रमांक ………………………………….

नाम…………………………………………….

101                                                                  301(ED)

2025

हिन्दी

समय : तीन घण्टे 15 मिनट                                                                                                                     पूर्णांक : 100

निर्देश:

नोट : (i)  प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।

       (ii)  इस प्रश्न-पत्र में दो खण्ड हैं। दोनों खण्डों के सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य हैं।

(खण्ड क)

  1. (क) ‘आवारा मसीहा’ के लेखक हैं: 1

(i) विष्णु प्रभाकर                                 

(ii) राहुल सांकृत्यायन

(iii) शिवदान सिंह चौहान                     

(iv) जैनेंद्र

     (ख) ‘चिन्तामणि’ किस विधा की रचना है ?                                                                           1

(i) कहानी                                

(ii) निबंध

(iii) नाटक                               

(iv) उपन्यास

     (ग) ‘तिब्बत यात्रा’ के लेखक हैं:                                                                                           1

(i) अध्यापक पूर्ण सिंह              

(ii) बालकृष्ण भट्ट

(iii) राहुल सांकृत्यायन             

(iv) नंद दुलारे वाजपेयी

     (घ) निम्नलिखित में से कहानीकार और उनके द्वारा लिखित कहानी का गलत युग्म है:               1

(i) इंशाअल्लाह खाँ- ‘रानी केतकी की कहानी’  

(ii) रामचन्द्र शुक्ल- ‘ग्यारह वर्ष का समय’

(iii) माधव राव सप्रे- ‘एक टोकरी भर मिट्टी’       

(iv) शिवप्रसाद सिंह – ‘ज़िंदगी और जों

     (ङ) हिन्दी गद्य-साहित्य में ‘शुक्लयुग’ की समय-सीमा है:      1

(i) सन् 1900 ई. से सन् 1920 ई. तक     

(ii) सन् 1915 ई. से सन् 1935 ई. तक

(iii) सन् 1918 ई. से सन् 1938 ई. तक   

(iv) सन् 1920 ई. से सन् 1939 ई. तक

  1. (क) ‘श्रद्धा-मनु’ शीर्षक रचना किस ग्रंथ से संकलित है ? 1

(i) ‘आँसू’                                            

(ii) ‘लहर’

(iii) ‘कामायनी’                                   

(iv) ‘झरना’

    () निम्नलिखित में से कौनसी अज्ञेयकी काव्यकृति नहीं है?     1

(i) ‘इन्द्रधनु रौंद हुए ये’                          

(ii) ‘ऐसा कोई घर आपने देखा है’                      

(iii) ‘कला और बूढ़ा चाँद’                    

(iv) ‘आँगन के पार द्वार

     () जयशंकर प्रसाद की प्रथम काव्यकृति है    1

(i) ‘कामायनी’                                     

(ii) ‘लहर’       

(iii) ‘आँसू’                                          

(iv) ‘चित्राधार

     () भारतेंदु ने स्त्री शिक्षा से संबंधित किस पत्रिका का प्रकाशन किया था?      1

(i) ‘हरिश्चन्द्र चंद्रिका’                            

(ii) ‘हंस’

(iii) ‘कविवचन सुधा’                           

(iv) ‘बाला बोधिनी’

     () सुमित्रानंदन पन्त को साहित्य अकादमीपुरस्कार मिला था       1

(i) ‘चिदम्बरा’ पर                                 

(ii) ‘लोकायतन’ पर     

(iii) ‘कला और बूढ़ा चाँद’ पर              

  (iv) ‘युगवाणी’ पर।

  1. निम्नलिखित गद्यांश का सन्दर्भ देते हुए किसी एक के नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 2×5=10

राष्ट्र का तीसरा अंग जन की संस्कृति है। मनुष्यों ने युगों-युगों में जिस सभ्यता का निर्माण किया है वही उसके जीवन की श्वास-प्रश्वास है। बिना संस्कृति के जन की कल्पना कबंधमात्र है, संस्कृति ही जन का मस्तिष्क है। संस्कृति के विकास और अभ्युदय के द्वारा ही राष्ट्र की वृद्धि संभव है। राष्ट्र के समग्र रूप में भूमि और जन के साथ-साथ जन की संस्कृति का महत्त्वपूर्ण स्थान है। यदि भूमि और जन अपनी संस्कृति से विरहित कर दिये जायें तो राष्ट्र का लोप समझना चाहिए । जीवन के विटप का पुष्प संस्कृति है ।

(i) राष्ट्र की वृद्धि कैसे संभव है?

(ii) किसी राष्ट्र का लोप कब समझना चाहिए?

(iii) संस्कृति क्या है?

(iv) उपर्युक्त गद्यांश के पाठ और लेखक का नाम लिखिए ।

(v) रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए ।

अथवा

भारतीय संस्कृति के प्रति निष्ठा लेकर चलने वाले भी कुछ राजनीतिक दल हैं। किन्तु वे भारतीय संस्कृति की समानता को उसकी गतिहीनता समझ बैठे हैं और इसलिए बीते युग की रूढ़ियों अथवा यथास्थिति का समर्थन करते हैं। संस्कृति के क्रांतिकारी तत्त्व की ओर उसकी दृष्टि नहीं जाती । वास्तव में समाज में प्रचलित अनेक कुरीतियाँ जैसे छुआछूत, जाति- भेद, दहेज, मृत्युभोज, नारी-अवमानना आदि भारतीय संस्कृति और समाज के स्वास्थ्य के सूचक नहीं बल्कि रोग के लक्षण  है। भारत के अनेक महापुरुष, जिनकी भारतीय परम्परा और संस्कृति के प्रति अनन्य निष्ठा थी, इन बुराइयों के विरुद्ध लड़े हैं।

(i) प्रस्तुत गद्यांश के पाठ और लेखक के नाम का उल्लेख कीजिए ।

(ii) भारतीय संस्कृति के प्रति किसे निष्ठा है?

(iii) बीते युग की रूढ़ियों का समर्थन कौन करता है?

(iv) समाज में प्रचलित किन-किन कुरीतियों का उल्लेख किया गया है?

(v) कौन-से तत्त्व स्वस्थ समाज के सूचक नहीं हैं?

  1. पद्यांश पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए: 2×5=10

पूरी होवें न यदि तुझसे अन्य बातें हमारी ।

तो तू मेरी बिनय इतनी मान ले और चली जा ।

छू के प्यारे कमल-पग को प्यार के साथ आ जा ।

जी जाऊँगी हृदय-तल में मैं तुझी को लगाके ।

(क) प्रस्तुत पद्यांश के पाठ एवं कवि का नाम लिखिए ।

(ख) रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए ।

(ग) ‘कमल-पग’ में कौन-सा अलंकार है?

(घ) नायिका किससे और क्या बिनती कर रही है?

(ङ) नायिका पवन को किसके कमल-पग को छ कर आने के लिए कह रही है

अथवा

कान्ह-दूत कैंधौ ब्रह्म-दूत है पधारे आप,

धारे प्रन फेरन की मति ब्रजबारी की

कहें ‘रत्नाकर’ पै प्रीति-रीति जानत ना,

ठानत अनीति आनि रीति ले अनारी की ।।

मान्यौ हम, कान्ह ब्रह्म एक ही, कहह्यी जो तुम,

तोहूँ हमें भावति न भावना अन्यारी की।

जैहै बनि बिगरि न बारिधिता बारिधि की,

बूंदता बिलैहै बूँद बिबस बिचारी की ।।

(क) उपर्युक्त पद्यांश के पाठ और रचयिता का नाम लिखिए।

(ख) गोपियों ने किसे और क्यों ‘अनारी’ कहा है?

(ग) ‘अनीति’ और ‘भावति’ शब्दों का अर्थ लिखिए।

(घ) ‘कान्ह-दूत कैर्धी ब्रह्म-दूत है पधारे आप’ पंक्ति में कौन-सा अलंकार प्रयुक्त है?

(ङ) रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए ।

  1. (क) निम्नलिखित में से किसी एक लेखक का जीवन परिचय देते हुए उनकी कृतियों का उल्लेख कीजिए (अधिकतम शब्द-सीमा 80 शब्द)   3+2=5

(i) वासुदेवशरण अग्रवाल                     

(ii) कन्हैयालाल मिश्र ‘प्रभाकर’            

(iii) हरिशंकर परसाई

(ख) निम्नलिखित में से किसी एक कवि का जीवन परिचय देते हुए उनकी कृतियों का उल्लेख कीजिए   (अधिकतम शब्द-सीमा 80 शब्द)        3+2=5

(i) हरिऔध                                        

   (ii) जगन्नाथ दास रत्नाकर                    

(iii) मैथिलीशरण गुप्त

  1. कहानी-तत्वों के आधार पर ‘बहादुर‘ अथवा ‘कर्मनाशा की हार‘ कहानी की समीक्षा कीजिए। 5 (अधिकतम शब्द-सीमा 80 शब्द)

अथवा

खून का रिश्ता‘ कहानी के सारांश पर प्रकाण डालिए । (अधिकतम शब्द-सीमा 80 शब्द)

7.स्वपठित खण्डकाव्य के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी एक प्रश्न का संक्षिप्त उत्तर दीजिए (अधिकतम शब्द सीमा 80 शब्द)             5

(क) ‘रश्मिरथी’ खण्डकाव्य के आधार पर कर्ण की चारित्रिक विशेषताओं का उल्लेख कीजिए ।

अथवा

     ‘रश्मिरथी’ खण्डकाव्य की प्रमुख घटना का वर्णन कीजिए ।

(ख) ‘सत्य की जीत’ खण्डकाव्य के आधार पर प्रमुख पात्र का चरित्र-चित्रण कीजिए ।

अथवा

     ‘सत्य की जीत’ खण्डकाव्य की प्रमुख घटना का उल्लेख कीजिए ।

(ग) ‘मुक्तियज्ञ’ खण्डकाव्य की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए ।

अथवा

    ‘मुक्तियज्ञ’ खण्डकाव्य के नायक का चरित्र-चित्रण कीजिए ।

(घ) ‘त्यागपथी’ खण्डकाव्य के प्रमुख नारी-पात्र की चारित्रिक विशेषताओं पर प्रकाश डालिए ।

अथवा

     ‘त्यागपथी’ खण्डकाव्य की विशेषताएँ लिखिए ।

(ङ) ‘आलोकवृत्त’ खण्डकाव्य की प्रमुख घटनाओं का वर्णन कीजिए ।

अथवा

      ‘आलोकवृत्त’ खण्डकाव्य की सामान्य विशेषताओं का उल्लेख कीजिए ।

(च) ‘श्रवणकुमार’ खण्डकाव्य की विशेषताएँ लिखिए ।

अथवा

     ‘श्रवणकुमार’ खण्डकाव्य की प्रमुख घटना को अपने शब्दों में लिखिए ।

खण्ड ख

8.(क) निम्नलिखित संस्कृत-गद्यांश का सन्दर्भ-सहित हिन्दी में अनुवाद कीजिए:                2+5=7

महामनस्विनः मदनमोहनमालवीयस्य जन्म प्रयागे प्रतिष्ठितपरिवारेऽभवत् । अस्य पिता पण्डितव्रजनाथमालवीयः संस्कृतस्य सम्मान्यः विद्वान् आसीत् । अयं प्रयागे एव संस्कृतपाठशालायां राजकीयविद्यालये म्योरसेण्ट्रलमहाविद्यालये च शिक्षां प्राप्य अत्रैव जकीयविद्यालये अध्यापनम् आरब्धवान् । युवकः मालवीयः स्वकीयेन प्रभावपूर्णभाषणेन जनानां मनांसि अमोहयत् ।

अथवा

अतीते प्रथमकल्पे जना: एकमभिरूपं सौभाग्यप्राप्त। सर्वाकारपरिपूर्ण पुरुष राजानमकुर्वन्। चतुष्पदा अपि सन्निपत्य एक सिंह राजानमकुर्वन्। ततः शकुनिगणा: हिमवत्-प्रदेशे एकस्मिन् पाषाणे सन्निपत्य मनुष्येषु राजा प्रज्ञायते तथा चतुष्पदेषु च। अस्माकं पुनरंतरे राजा नास्ति । अराजको वासो नाम न वर्तते।

(ख) निम्नलिखित श्लोकों का हिन्दी में मदर्भ महित अन्‌याद कीजिए:  2+5=7

अथवा

भाषासु मुख्या मधुरा दिव्या गीर्वाण भारती ।

तस्या हिं मधुरं काव्यं तस्मादपि सुभाषितानि ।।

अथवा

मत्ता गजेंद्रा मुदिता गवेन्द्राः वनेषु विक्रान्ततरा मृगेन्द्राः।

रम्या नगेन्द्रा निभृता नरेन्द्राः प्रकीडितो वारिधरैः सुरेन्द्रः ।।

  1. निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर संस्कृत में दीजिए: 2+2=4

(क) वर्षा काले के मत्ता भवन्ति?

(ख) दुर्योधनः कः आसीत?

(ग) मालवीयः कुत्र अध्यापनम् आरब्धवान्?

(घ) का भाषा सर्वासाम् आर्यभाषाणां जननी?

  1. (क) ‘शांत’ अथवा ‘वात्सल्य’ रस की परिभाषा लिखकर उसका उदाहरण दीजिए । 2

(ख) ‘अनुप्रास’ अथवा ‘अतिशयोक्ति’ अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए ।                  2

(ग) ‘सवैया’ अथवा ‘बरवै’ छन्द की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए ।                                        2

  1. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर निबन्ध लिखिए: 2+7=9

(क) मेरा प्रिय खेल                               

(ख) शिक्षा का महत्त्व

(ग) भ्रष्टाचार कारण और निवारण          

(घ) सादा जीवन उच्च विचार

  1. () (i) ‘गायकःका सन्धि विच्छेद होगा             1

(अ) गै + अकः             

(ब) गाय + अकः                      

(स) गय + अकः           

(द) गायक कः ।

(ii) ‘रामश्शेते’ का सन्धि विच्छेद होगा                                                                            1

(अ) रामश + शेते                      

(ब) रामस् + शेते                       

() रामः + शेते                        

(द) रामश् + शेते ।

(iii) ‘उच्चारणम्’ में सन्धि है–                                                                                          1

(अ) व्यंजन सन्धि                     

(ब) यण् सन्धि              

(स) स्वर सन्धि                         

(द) विसर्ग सन्धि।

(ख) निम्नलिखित में से किसी एक का विग्रह करके समास का नाम लिखिए :                   2

(i) यथाशक्ति                

(ii) नीलकमलम्                      

(iii) चन्द्रशेखरः ।

  1. शहर में फैली संक्रामक बीमारी की तरफ जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित करने के लिए आवेदन पत्र / प्रार्थना पत्र लिखिए । 2+6=8

अथवा

विद्यालय की वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अपने छोटे भाई को बधाई देते हुए एक पत्र लिखिए ।

  1. (क) (i) निम्नलिखित में से किसी एक शब्द के धातु एवं प्रत्यय का योग स्पष्ट कीजिए:

(अ) दत्तः                     

(ब) पूजितः                  

(स) स्नातः।

      (ii) निम्नलिखित में से किसी एक शब्द का प्रत्यय लिखिए:    1

(अ) पठनीयः               

(ब) धनवान्                  

(स) श्रीमती ।

(ख) रेखांकित पदों में से किसी एक पद में प्रयुक्त विभक्ति तथा सम्बन्धित, नियम का उल्लेख कीजिए: 2

(i) ग्रामम् अभितः ।                  

(ii) पादेन खञ्जः                      

(iii) रामेण सह

error: Content is protected !!