UP Board Class 12 Gyansindhu General Hindi Question Bank 2026 [Page -3]

UP Board Class 12 Question Bank 2026 : Gyansindhu Pariksha Prahar General Hindi सामान्य हिंदी की क्वेश्चन बैंक 2026 (Full Book – PAGE-3

कक्षा -12 (सामान्य हिन्दी)

[हिन्दी का उद्भव एवं विकास]

हिंदी गद्य का काल-विभाजन

पूर्व भारतेन्दु-युग या प्राचीन युग- 13वीं शताब्दी से 1868 ई0 तक

भारतेन्दु-युग- सन् 1868 ई0 से 1900 ई0 तक

द्विवेदी-युग- सन् 1900 ई0 से 1922 ई0 तक

शुक्ल-युग (छायावादी युग)- सन् 1922 ई0 से 1938 ई0 तक

शुक्लोत्तर युग (छायावादोत्तर युग)- सन् 1938 ई0 से 1947 ई0 तक

स्वातन्त्र्योत्तर युग- सन् 1947 ई0 से अब तक।

विभिन्न विधाओं की प्रथम रचना

खड़ीबोली हिन्दी की प्रथम रचना –  गोरा-बादल की कथा  –      जटमल

हिन्दी का प्रथम नाटक  –  नहुष -गोपालचन्द्र गिरिधरदास

हिन्दी का प्रथम उपन्यास  – परीक्षा गुरू  -लाला श्रीनिवासदास

हिन्दी की प्रथम कहानी – इन्दुमती  -किशोरीलाल गोस्वामी

हिन्दी का प्रथम यात्रा-वृत्त  – सरयूपार की यात्रा – भारतेन्दु हरिश्चन्द्र

नोट- भाषायोग वशिष्ठ के लेखक- रामप्रसाद निरंजनी हैं।

खड़ी बोली गद्य के प्रारम्भिक चार उन्नायक एवं उनकी रचना-

मुंशी सदासुखलाल  – सुखसागर (तड़क-भड़क शैली शोखी और रंगीनी अधिक है)

मुंशी ईशा अल्लाह खां – रानी केतकी की कहानी (इनकी शैली हास्य प्रधान एवं चटपटी है)

सदल मिश्र  – नासिकेतोपाख्यान (फोर्ट विलियम कॉलेज में शिक्षक थे)

लल्लूलाल  – प्रेमसागर (फोर्ट विलियम कॉलेज में शिक्षक थे)

UP Board Class 12 Question Bank 2026 : Gyansindhu Pariksha Prahar General Hindi सामान्य हिंदी की क्वेश्चन बैंक 2026 

पिछले पेज पर जायें                अगले पेज पर जायें

error: Content is protected !!