Social Science Model Paper 2023- Samajik Vigyan Model Question Paper 2022-23- सामाजिक विज्ञान मॉडल पेपर 2023 Download PDF-gyansindhuclasses.com

Social Science Model Paper 2023- Samajik Vigyan Model Question Paper 2022-23- सामाजिक विज्ञान मॉडल पेपर 2023 Download PDF-gyansindhuclasses.com

UP Madhyamik Shiksha Parishad Model Paper 2023 UP 10th Blueprint 2023 – UP board model paper 2023 class 10th Social Science- यूपी बोर्ड मॉडल पेपर 2023 कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान

Class 10th Social Science ( सामाजिक विज्ञान ) up board upmsp  Model Paper Online Test 2023 | 10th Matric Exam – 2023- UP Board 10th Model Paper 2023 Download Details Name of Board Conducting Exam Board of Secondary Education UPMSP – Madhyamik Board Name of Exam UP Board 10th Examinations 2023 Exam Dates  March 2023. Social Science Model Paper

UP Board 2020: कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए यहां है सामाजिक विज्ञान का मॉडल पेपर– UP Board Class 10 Social Science Model Paper- UP Board 10th Students Board Of Secondary Education UP Board 10th Class Model Question Papers Available Online.UP Board 10th Model Paper 2023 The Uttar Pradesh Board Of Secondary Education- gyansindhuclasses.com

Social Science ( सामाजिक विज्ञान ) Class 10 Model Paper Pdf Download 2022 | Matric Exam – 2022 – gyansindhuclasses.com

मॉडल पेपर २०२३

विषय – सामाजिक विज्ञान (केवल प्रश्न-पत्र )

समय: 3 घण्टे 15 मिनट                                                     पूर्णांक – 70

सामान्य निर्देश –

i. प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।

ii. यह प्रश्न पत्र दो खण्डों ‘अ’ एवं ‘ब’ में विभाजित है।

iii. खण्ड ‘अ’ में 20 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न हैं।

iv. खण्ड ‘ब’ 50 अंकों का है। इसमें वर्णनात्मक – 1, वर्णनात्मक – 2 एवं मानचित्र सम्बन्धी दो प्रश्न हैं- ‘क’- विश्व का मानचित्र, ‘ख’ भारत का – मानचित्र |

V. प्रत्येक प्रश्न के लिए निर्धारित अंक उसके सम्मुख अंकित है।

vi. दिये गये मानचित्र को उत्तरपुस्तिका में मजबूती के साथ संलग्न करना आवश्यक है।

vii. दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए मानचित्र कार्य के स्थान पर अलग से प्रश्न लिखने के लिए दिये गये है।

   खण्ड ‘अ’    (1×20= 20 अंक)

1.     फ्रांस में गणतंत्र की घोषणा किस वर्ष हुई?

a.    1815 ई.

b.    1830 ई.

c.    1848 ई.

d.   1871 ई.

2.    जर्मनी में राष्ट्रराज्य के निर्माण की प्रक्रिया का जनक था?

a.    विलियम चतुर्थ

b.    विलियम प्रथम

c.    ऑटो वॉन बिस्मार्क

d.   बिलियन द्वितीय

3.    असहयोग आंदोलन का मुख्य कारण क्या था?

a.    रौलट एक्ट

b.    प्रथम विश्वयुद्ध

c.    खिलाफत आंदोलन

d.   चौरी चौरा कांड

4.   वह उद्योगपति जिसने 1920 के दशक में लागत को कम करने का निर्णय किया?

a.    बिलगेट्स

b.    जेबी फुलटन

c.    हेनरी फोर्ड

d.   एंड्रयू कार्नेगी

5.    कपास की खेती के लिए सबसे उचित (सर्वोत्तम) भूमि कौन सी है?

a.    काली मिट्टी

b.    लाल मिट्टी

c.    जलोढ़ मिट्टी

d.   लेटराइट मिट्टी

6.    सुंदरवन राष्ट्रीय पार्क किस राज्य में स्थित है?

a.    असम

b.    उड़ीसा

c.    पश्चिम बंगाल

d.   मध्य प्रदेश

7.    भारत के किस राज्य में प्रत्येक घर में छत वर्षा जल संग्रहण छतों का बनाना आवश्यक कर दिया गया है?

a.    कर्नाटक

b.    आंध्र प्रदेश

c.    तमिलनाडु

d.   केरल

8.    निम्नलिखित में से कौन सी फसल खरीफ की है?

a.    चना

b.    धान

c.    कपास

d.   a तथा b दोनों

 

9.    निम्नलिखित में से कौन सा खनिज आधारित उद्योग है?

a.    सीमेंट

b.    सूती वस्त्र

c.    चीनी

d.   जूट का सामान

10. निम्नलिखित में से कौन सा पतन बंदरगाह देश के पूर्वी तट पर स्थित है?

a.    कांडला

b.    कोच्चि

c.    मुंबई

d.   विशाखापट्टनम

11.  श्रीलंका में सिंघली को एकमात्र राजभाषा कब घोषित किया गया?

a.    सन 1950 में

b.    सन 1960 में

c.    सन 1956 में

d.   सन 1955 में

12. निम्नलिखित में से कौन सा संघीय राज्य नहीं है?

a.    मणिपुर

b.    हिमाचल प्रदेश

c.    अरुणाचल प्रदेश

d.   दिल्ली

13. संयुक्त राज्य अमेरिका में सन 1954 से 1968 के मध्य संचालित आंदोलन का क्या नाम था?

a.    नागरिक अधिकार आंदोलन

b.    अश्वेतशक्ति आंदोलन

c.    सत्याग्रह आंदोलन

d.   यह सभी

14. निम्नलिखित में से किस देश ने किसी भी धर्म को राजकीय धर्म के रूप में अंगीकार नहीं किया है ?

a.    भारत

b.    सऊदी अरब

c.    पाकिस्तान

d.   श्रीलंका

15. नेपाल के लोकतांत्रिक आंदोलन एवं बोलिविया के जल युद्ध के बीच समानता थी ?

a.    राष्ट्रीय भागीदारी की

b.    जनता की लामबंदी की

c.    अहिंसक आंदोलन की

d.   हिंसा की अधिकता की

16. वर्तमान विश्व में निम्नलिखित में से किस प्रकार की सरकारों की संख्या अधिक है?

a.    राजतंत्रात्मक सरकार

b.    लोकतंत्रात्मक सरकार

c.    तानाशाही सरकार

d.   सीमित राजतंत्रात्मक सरकार

17. किसी लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था में समस्या होती है?

a.    लोकतंत्र की चुनौतियां

b.    प्रतिनिधियों की चुनौतियां

c.    जनता की चुनौतियां

d.   तानाशाह की चुनौतियां

18. निम्नलिखित पड़ोसी देशों में से मानव विकास के लिहाज से किस देश की स्थिति भारत से बेहतर है?

a.    बांग्लादेश

b.    श्रीलंका

c.    नेपाल

d.   पाकिस्तान

19. एक वस्तु का अधिकांश प्राकृतिक प्रक्रिया से उत्पादन कहलाता है?

a.    प्राथमिक क्षेत्रक

b.    द्वितीयक क्षेत्रक

c.    तृतीयक क्षेत्रक

d.   सूचना प्रौद्योगिकी

20.        विश्व व्यापार संगठन डब्ल्यूटीओ की स्थापना कब हुई?

a.    1 जनवरी 1993 को

b.    1 जनवरी 1995 को

c.    1 जनवरी 1990 को

d.   1 जनवरी 1985 को

खंड- ब

वर्णनात्मक प्रश्न-1 (उत्तर लगभग 80 शब्दों में दीजिए) (4×4=16)

1.  जर्मनी के एकीकरण में सबसे महत्वपूर्ण योगदान किसका था? जर्मन राष्ट्र का प्रथम सम्राट कौन घोषित किया गया?

अथवा

लोकतांत्रिक शासन प्रणाली से क्या अभिप्राय है?

2.     खादर एवं बांगर क्या है? समझाइए।

अथवा

जैव संसाधन एवं अजैव संसाधन क्या होते हैं?

3.     पूना पैक्ट पर किसके हस्ताक्षर हुए। उसकी दो शर्ते लिखिए।

अथवा

सड़क परिवहन, रेल परिवहन की अपेक्षा किस प्रकार अधिक लाभप्रद है?

4.    गांधीजी ने अपनी पुस्तक हिंद स्वराज में असहयोग आंदोलन के पक्ष में क्या तर्क दिया?

अथवा

लोग लोकतंत्र को क्यों अधिक पसंद करते हैं? चार कारण देकर समझाइए।

 

वर्णनात्मक प्रश्न-2 (उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए)  (6×4=24)

5.     वन संरक्षण का अर्थ बताइए तथा इसके संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डालिए।

अथवा

नेपोलियन द्वारा किए गए सुधारों का वर्णन कीजिए।

6.     संसाधन नियोजन क्या है संसाधन नियोजन की प्रक्रिया के चरणों का उल्लेख कीजिए।

अथवा

लोकतंत्र के प्रमुख गण तथा दोषों का विस्तार पूर्वक वर्णन कीजिए।

7.     मानव विकास सूचकांक का महत्व स्पष्ट करते हुए, आर्थिक विकास व मानव विकास में अंतर स्पष्ट कीजिए।

अथवा

महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक सिद्धांतों की विवेचना कीजिए।

8.     औसत आय किस प्रकार ज्ञात की जाती है तथा मानव विकास सूचकांक के महत्व को स्पष्ट कीजिए ।

अथवा

भारत में ‘राजनीति में जाति’ और ‘जाति के अंदर राजनीति’ है। क्या आप इस कथन से सहमत हैं? उपयुक्त तर्क देकर समझाइए।

 

मानचित्र कार्य

क. निम्नलिखित स्थानों को दिए गए विश्व के रेखा मानचित्र में ◆ चिन्ह द्वारा नाम सहित दर्शाइए। सही नाम तथा सही अंकन के लिए ½ ,½  अंक निर्धारित है।

a.    वह स्थान जहां कांग्रेस का वर्ष 1920 में अधिवेशन हुआ।

b.    वह स्थान जहां कांग्रेसका वर्ष 1927 में अधिवेशन हुआ।

c.    जलियांवाला बाग हत्याकांड का स्थान।

d.   वह स्थान जहां असहयोग आंदोलन का उद्घोष हुआ

e.    वह स्थान जहां सविनय अवज्ञा आंदोलन हुआ

(केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों हेतु मानचित्र कार्य विकल्प के रूप में)

निर्देश-  निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए मानचित्र का प्रयोग न कीजिए-

a.    उस  स्थान का नाम लिखिए  जहां कांग्रेस का वर्ष 1920 में अधिवेशन हुआ।

b.    उस  स्थान का नाम लिखिए  जहां कांग्रेसका वर्ष 1927 में अधिवेशन हुआ।

c.    उस  स्थान का नाम लिखिए  जहाँ जलियांवाला बाग हत्याकांड का स्थान।

d.   उस  स्थान का नाम लिखिए जहाँ असहयोग आंदोलन का उद्घोष हुआ

e.    उस  स्थान का नाम लिखिए  जहां सविनय अवज्ञा आंदोलन हुआ

ख. निर्देश भारत के दिए गए मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए

a.    गन्ने का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य क्षेत्र ~×~×~×~चिन्ह द्वारा दर्शाए।

b.    कोई एक चाय उत्पादक क्षेत्र  ◆◆◆

c.    कॉफी का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य ¥¥¥¥¥ चिन्ह द्वारा दर्शाए।

d.   सलाल बांध ~~~~ चिन्ह द्वारा दर्शाए।

e.    राणा प्रताप सागर बांध ■■■ चिन्ह द्वारा दर्शाए।

(केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों हेतु मानचित्र कार्य विकल्प के रूप में )

निर्देश- निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए मानचित्र का प्रयोग न कीजिए

a.    भारत में गन्ने का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन सा है?

b.    कोई एक चाय उत्पादक क्षेत्र का नाम लिखिए|

c.    कॉफी का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य का नाम लिखिए|

d.   सलाल बांध कहाँ पर स्थित है?

e.    राणा प्रताप सागर बांध कहाँ है?

 

error: Content is protected !!