अब ऐसा पेपर आयेगा 2023 में 20 OMR वाले प्रश्न- Up Board Latest Model Paper 2023- Class 10th Hindi New Model Paper 2023 of Pre Board Exam 2023. Based on New Education Policy –

Up Board Latest Model Paper 2023- Class 10th Hindi New Model Paper 2023 of Pre Board Exam 2023. Based on New Education Policy – अब ऐसा पेपर आयेगा 2023 में 20 OMR वाले प्रश्न. UP Board Latest Hindi Model paper of Pre Board Exam 2023.

Up Board Latest Model Paper 2023- Class 10th Hindi New Model Paper 2023 of Pre Board Exam 2023. Based on New Education Policy – अब ऐसा पेपर आयेगा 2023 में 20 OMR वाले प्रश्न. UP Board Latest Hindi Model paper of Pre Board Exam 2023.

(प्रतिदर्श प्रश्नपत्र) प्री बोर्ड परीक्षा 2023

कक्षा-10   विषय – हिन्दी

समय: 3 घण्टे 15 मिनट                  पूर्णांक: 70

नोट :- (i) प्रश्न दो खण्डों में विभाजित है- खण्ड ‘क’ व खण्ड ‘ख’ ।

(ii) खण्ड- ‘क’ में 20 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न हैं, जिनके उत्तर ओएमआर शीट पर देने होंगे।

(iii) खण्ड ‘ख’ में 50 अंक के वर्णनात्मक प्रश्न दिए गए हैं, जिनके उत्तर उत्तर-पुस्तिका पर देने होंगे।

               खण्ड ‘क’ : बहुविकल्पीय प्रश्न

1. हिन्दी के प्रचारार्थ ‘बनारस अखबार’ का प्रकाशन किसने किया?

   (क) राजा शिवप्रसाद       (ख) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र

   (ग) सदासुखलाल          (ग) बालकृष्ण भट्ट

2. हिन्दी के साहित्येतिहास के लेखक हैं

(क) रामधारी सिंह ‘दिनकर (ख) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल

(ग) मैथिलीशरण गुप्त        (घ) जयशंकर प्रसाद

3. महाकवि ‘भूषण की रचना है

    (क) रेणुका              (ख) चिदम्बरा

    (ग) दीपशिखा           (घ) छत्रसाल दशक

4. ‘छायावाद’ की विशेषता है

    (क) इतिवृत्तात्मकता     (ख) श्रृंगारिक भावना

    (ग) सौन्दर्य एवं प्रेम      (घ) उपदेशात्मक वृत्ति

5. द्विवेदी युग की कृति है

    (क) भग्नदूत               (ख) द्वापर

    (ग) रसवन्ती               (घ) चित्राधार

6. ‘द्वापर’ रचना है

    (क) सूरदास की        (ख) सुमित्रानन्दन पन्त’ की

    (ग) महादेवी वर्मा की  (घ) मैथिलीशरण गुप्त की

7. निम्न में से शुक्ल जी की कृति है

    (क) युगांधर            (ख) बात

    (ग) रस मीमांसा       (घ) पुरस्कार

8. सुग्रीव ने किसका पल्ला पकड़ा था?

    (क) हनुमान            (ख) राम

    (ग) लक्ष्मण             (घ) भरत

9. निम्नलिखित में से जयशंकर प्रसाद का नाटक है

    (5) आकाशदीप        (ख) आँसू

    (ग) झरना                (घ) अजातशत्रु

10. राजेन्द्र प्रसाद भारत के कौन-से राष्ट्रपति थे?

     (क) पहले      (ख) दूसरे

     (ग) तीसरे           (घ) चौथे

11. ‘आवारा मसीहा ‘ के लेखक कौन हैं?

      (क) प्रेमचन्द           (ख) विष्णु प्रभाकर

      (ग) विनय महाजन   (घ) भगवत शरण उपाध्याय

12. सुरदास की मृत्यु कब हुई थी ?

      (क) 1583 ई0 में.        (ख) 1590 ई0 में

      (ग) 1610 ई0 में          (घ) 1620 ई0 में

13. परशुराम ने सेवक किसे कहा है?

      (क) जो सम्मान करे 

      (ख) जो आज्ञा का पालन करे

      (ग) जो सेवा करे

      (घ) जो कुछ न करे

14. रसखान का वास्तविक नाम क्या था?

      (क) अहमद खाँ       (ख) सैयद कबीर

      (ग) सैयद इब्राहिम     (घ) इब्राही खाँ

15. सतसई’ किसकी रचना है?

      (क) तुलसीदास        (ख) सूरदास

      (ग) महादेवी वर्मा      (घ) बिहारीलाल

16. कालिंदी किस का नाम है?

      (क) राधा              (ख) यमुना

      (ग) यशोदा            (घ) देवकी

17 किसका बचपन का नाम गुसाईदत्त था ?

     (क) महादेवी वर्मा          (ख) तुलसीदास

     (ग) सुमित्रानन्दन            (घ) अशोक वाजपेयी

18. भाल शब्द का अर्थ क्या है?

     (क) मस्तक                  (ख) सुगन्ध

     (ग) कोमल                   (घ) तूफान

19. ‘निशाकर’ शब्द का पर्याय है

      (क) सूर्य               (ख) पृथ्वी

      (ग) चन्द्रमा         (घ) आकाश

20. सरिता का पर्यायवाची है ?

     (क) वृक्ष               (ख) परमात्मा

     (ग) नदी             (घ) मनुष्य

                खण्ड – ख

21. निम्नलिखित गद्यांश पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए आज हम इसी निर्मल, शुद्ध, शीतल और स्वस्थ अमृत की तलाश में है और हमारी इच्छा, अभिलाषा और प्रयत्न यह है कि वह इन सभी अलग-अलग बहती हुई नदियों में अभी भी उसी तरह बहता रहे और इनको वह अमर तत्व देता रहे, जो जमाने के हजारों थपेड़ो को बरदाशत करता हुआ भी आज हमारे अस्तित्व को कायम रखे हुए है और रखेगा।

(अ) प्रस्तुत गद्यांश के पाठ और लेखक का नाम लिखिए।

(ब) रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए।

(स) (i) कवि इकबाल की उक्ति का अपने शब्दों में अर्थ लिखिए। (ii) लेखक ने प्रस्तुत गद्यांश में किस अमर तत्व की आरे संकेत किया है?

22. निम्नलिखित पद्यांश की सन्दर्भ सहित व्याख्या लिखिए और काव्यगत सौन्दर्य स्पष्ट कीजिए।

प्रभुहि चितइ पुनि चितव महि, राजत लोचन लोल ।

ताहात मनसिज मीन जुग जनु बिधु मंडल डोल ।।

23. (क) निम्नलिखित संस्कृत गद्यांश का सन्दर्भ सहित हिन्दी में अनुवाद कीजिए

नागरिक बहुकाल यावत् अचिन्तयत् परं प्रहेलिकाया उत्तरं दातु समर्थ न अभवत् । अतः ग्रामीणम् अत-अहम् अस्याः प्रहेलिकाया. उत्तर न जाये। इदं श्रुत्वा ग्रामीणे. अकथयत्-“यदि भवान् उत्तर न जानाति ताह ददातु दशरूप्यकाणि । अतः म्लानमुखेन नागरिकेण समयानुसारं दशरूप्यकाणि दत्तानि ।

(ख) निम्नलिखित संस्कृत पद्याश का सन्दर्भ सहित हिन्दी अनुवाद कीजिए

   अफदो दूरगामी च साक्षरों न च पण्डितः ।

   अमुखः स्फुटवक्ता च या जानाति स पण्डितः ।।

24. (क) निम्नलिखित लेखकों में से किसी एक लेखक का जीवन-परिचय दीजिए एवं उनकी किन्हीं दो रचनाओं के नाम लिखिए

(i) जयशंकर प्रसाद (ii) भगवतशरण उपाध्याय

(ख) निम्नलिखित कवियों में से किसी एक कवि का जीवन परिचय दीजिए तथा उनकी किन्हीं दो रचनाओं के नाम लिखिए।

(i) तुलसीदास (ii) महादेवी वर्मा (iii) बिहारी

25. (क) अपनी पाठ्य-पुस्तक से कण्ठस्थ किया हुआ कोई एक श्लोक लिखिए जो इस प्रश्न-पत्र में न आया हो (ख) निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर संस्कृत में लिखिए

  (i) कुत्र मरणं मङ्गलं भवति ?

  (ii) पुरूराजः कः आसीत् ?

  (iii) भारतीय संस्कृतिः कस्य अभ्युदयाय इति ?

26. (क) निम्नलिखित में से किन्हीं दो शब्दों के तत्सम रूप लिखिए।

      (i) अटारी            (ii) ऊँट

      (iii) कायर            (iv) जीभ

(ख) निम्नलिखित में से किन्हीं दो शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए

     (i) चतुर      (ii) नारी

     (iii) कमल    (iv) ईश्वर

(ग) निम्नलिखित में से किसी एक की धातु, लकार, पुरूष तथा वचन का उल्लेख कीजिए

   (i) अपठतम्        (ii) पठसि

   (iii) हससि          (iv) हसाव

(घ) निम्नलिखित वाक्यों में से किन्हीं दो के संस्कृत में अनुवाद कीजिए

     (i) विक्रम परोपकारी राजा था

     (ii) आज वर्षा नहीं होगी

     (!!!) बड़ों का सम्मान करो

     (iv) फूल वसन्त में खिलते हैं।

(अ) मैं मोटर से शहर जाता हूँ।

27. निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर निबन्ध लिखिए-

    (i) प्रदूषण की समस्या और समाधान

    (ii) राष्ट्रीय एकता का महत्व

    (iii) मेरे प्रिय कवि

    (iv) बेरोजगारी की समस्या

28. अपने पठित खण्डकाव्य के आधार पर उनकी कथावस्तु संक्षेप में लिखिए ।

 

 

error: Content is protected !!