Science Model Paper 2022 – UP Board Science Model Question Paper-विज्ञान कक्षा 10वीं मॉडल पेपर 2022

कक्षा 10वीं के लिए बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए विज्ञान का मॉडल प्रश्नपत्र अति महत्वपूर्ण 

UP Board Science Model Paper- 2022- वायरल पेपर 2022 बोर्ड परीक्षा से पहले देख जरुर लेना-

Science Model Paper 2022- Class 10th UP Board Viral Model Paper UPMSP-  Every student can download the UP high school Model Paper 2022. UP Model Paper 2022 for 10th Class, UP Question Paper 2022 for highschool Pdf Download. UP Board 10th Model Paper 2022.

𝐂𝐥𝐚𝐬𝐬 𝟏𝟎𝐭𝐡 𝐬𝐜𝐢𝐞𝐧𝐜𝐞 𝐦𝐨𝐝𝐞𝐥 𝐩𝐚𝐩𝐞𝐫 𝟐𝟎𝟐𝟐 | 𝟏𝟎𝐭𝐡 𝐦𝐨𝐝𝐞𝐥 𝐩𝐚𝐩𝐞𝐫 𝟐𝟎𝟐𝟐 | 𝐂𝐥𝐚𝐬𝐬 𝟏𝟎 𝐬𝐜𝐢𝐞𝐧𝐜𝐞 𝐎𝐛𝐣𝐞𝐜𝐭𝐢𝐯𝐞 𝐪𝐮𝐞𝐬𝐭𝐢𝐨𝐧

Science Model Paper 2022 - UP Board Science Model Question Paper-विज्ञान कक्षा 10वीं मॉडल पेपर 2022

, UP high school Sample Paper 2022, UP Board 10th Model Question Paper 2022 Blueprint, UP Previous Paper 2022 for 10th Class Pdf Download, high school के लिए यूपी प्रश्न पत्र 2022.

यूपी बोर्ड वार्षिक परीक्षा पेपर   

विज्ञान  ( कक्षा 10)

समय : 3 घंटे 15 मिनट                            पूर्णांक: 70

                          खण्ड‘ (भौतिक विज्ञान)

निर्देश– प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।

  1. यह प्रश्न-पत्र तीन खण्डों क, ख, ग में विभाजित है। प्रत्येक खण्ड का पहला प्रश्न बहुविकल्पीय है, जिसमें चार विकल्प दिये गये है। सही विकल्प चुनकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए।
  2. प्रत्येक खण्ड के सभी प्रश्न एक साथ करना आवश्यक है। प्रत्येक खण्ड नए पृष्ठ से प्रारम्भ किया जाए।
  3. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  4. प्रश्नों के निर्धारित अंक उनके सम्मुख दिये गये हैं।
  5. आवश्यकतानुसार अपने उत्तरों की पुष्टि स्वच्छ एवं नामांकित चित्रों तथा रासायनिक समीकरणों द्वारा कीजिए ।

1. (क) एक अवतल दर्पण की वक्रता त्रिज्या 20 सेमी है। इसकी फोकस दूरी होगी-  1

 (i) – 20 सेमी

(ii) – 10 सेमी

(iii) + 40 सेमी

(iv) + 10 सेमी

(ख)स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी है-  1

(i) 25 सेमी पर

(ii) 50 सेमी पर

(iii) 100 सेमी पर

(iv) अनन्त पर

(ग) प्रतिरोधों के समान्तर संयोजन से समान होता है  –  1

(i) धारा

(ii) विभवान्तर

(iii) आवेश

(iv) इनमें से कोई नहीं

(घ) चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता का मात्रक है।   1

(i) वेबर/मीटर

(ii) वेबर/मीटर 2

(iii) वेबर

(iv) वेबर x मीटर

2.(क) अवतल दर्पण के मुख्य फोकस की परिभाषा लिखिए।    2

(ख)किसी अंतरिक्षयात्री को आकाश नीले की अपेक्षा काला क्यों प्रतीत होता है?    2

 (ग) 6V बैटरी से गुजरने वाले हर एक कूलॉम आवेश को कितनी ऊर्जा दी जाती है?   2

3. (क) 15 सेमी फोकस दूरी के किसी उत्तल दर्पण से कोई बिम्ब 10 सेमी दूरी पर रखा है। प्रतिबिम्ब की स्थिति तथा प्रकृति ज्ञात कीजिए। 4

                                         अथवा

प्रकाश के प्रकीर्णन को समझाइए। किस रंग के प्रकाश का प्रकीर्णन सबसे कम तथा किसका सबसे अधिक होता है? 4

 4 (ख) एक घण्टे में 50 V विभवान्तर से 96000 कूलॉम आवेश को  स्थानांतरित करने में उत्पन्न ऊष्मा परिकलित कीजिए।                                                                    अथवा

वैद्युत मोटर व वैद्युत जनित्र के बीच क्या अन्तर है?  4  

4 मानव नेत्र का चित्र बनाकर विभिन्न भागों का वर्णन कीजिए।  7

                                          अथवा

ओम का नियम क्या है? इसके सत्यापन के लिए आवश्यक प्रयोग का वर्णन परिपथ आरेख खींचकर कीजिए।    7

खण्ड‘ (रसायन विज्ञान)

5. (क) 2FeCl3 + 2H2O + y → 2FeCl2 + H2 SO4 + 2HCI रासायनिक अभिक्रिया में y है 1

(i) S

(ii) H2S

(iii) SO2

(iv) Cl 2

(ख) निम्नलिखित में दुर्बल अम्ल है-  1

(i) HCI

(ii) HƠN

(iii) HNO3

 (iv) H2SO4

 (ग) निम्नलिखित में से अम्लीय लवण है- 1

(i) NaCl

(ii) NaHSO4

(iii) Na 2 SO 4

(iv) NCN

6. (क) कॉपर ग्लांस अयस्क से किस प्रकार ताँबा विगलित किया जाता है? 2

(ख) pH की परिभाषा दीजिए। इसका हाइड्रोजन आयन सान्द्रण से क्या सम्बन्ध है ?      2

(ग) क्या कारण है कि कुछ पदार्थ जैव निम्नीकरणीय होते हैं और कुछ अजैव निम्नीकरणीय?   2

7.(क) प्लास्टर ऑफ पेरिस को आर्द्र-रोधी बर्तन में  क्यों रखा जाना चाहिए?व्याख्या कीजिए।      4

(ख) रेडॉक्स अभिक्रिया किसे कहते हैं? उदाहरण देकर स्पष्ट करो।  4

8.प्लास्टर ऑफ पेरिस किसे कहते हैं? इसे बनाने की विधि, गुण व उपयोग बताइए।      7

                                     अथवा

          कॉपर के धातुकर्म में प्रयुक्त भर्जन क्रिया को सचित्र समझाइए।   7

खण्ड‘ (जीव विज्ञान)

9.(क) यकृत स्रावित करता है- 1

(i) लार

(iii) पित्त रस

(ii) जठर रस

(iv) अग्न्याशयिक रस

(ख) पतझड़ से सम्बन्धित हॉमोन होता है   1

 (i) ऑक्सिन

(ii) जिबरेलिन

(iii) एब्सिसिक अम्ल

(iv) एथिलीन

(ग) परागनली में नरयुग्मक की संख्या होती है  – 1

(i) 1

(ii) 2

 (iii) 3

(iv) 8

(घ) एक द्विसंकर का दर्श प्रारूप होता है  – 1

(i) 1:2:1

(ii) 2:1:1:2

(iii) 9:3:3:1

 (iv) 3:1

10. (क) प्रतिवर्ती क्रिया तथा टहलने के बीच क्या अन्तर है? 2

(ख) ऋतुस्राव क्यों होता है?    2

(ग) जीवन के उद्भव का आधुनिक ओपेरिन सिद्धान्त क्या है?  2

11. (क) रुधिर और लसीका में अन्तर स्पष्ट कीजिए। 4

                                  अथवा

हॉर्मोन्स तथा एन्जाइम्स में अन्तर स्पष्ट कीजिए। 4

 (ख) पादपों में, अलैंगिक जनन पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। 4

                                      अथवा

आनुवंशिकी के गुणसूत्र सिद्धान्त का वर्णन कीजिए।   4

12. डार्विन के प्राकृतिक वरणवाद के मुख्य चार बिन्दुओं का वर्णन कीजिए। 7

                                      अथवा

 बीजों के अंकुरण तथा उनके अंकुरण के प्रकारों को उदाहरणों सहित लिखिए। 7

error: Content is protected !!