UP Board Class 10 Hindi Model Paper 2022- ऐसा ही आयेगा इस बार मॉडल पेपर देख लो- Big Upadate

UP Board Highschool Hindi Model Paper 2022- मॉडल देख लो हुबहू बोर्ड जैसा -Big Upadate

UP Board Class 10 Hindi Model Paper 2022- ऐसा ही आयेगा इस बार मॉडल पेपर देख लो हिंदी – UP Board 10th Hindi Model Paper 2022:  Hindi  Model Paper 2022. कक्षा 10  हिंदी यूपी बोर्ड मॉडल पेपर २०२२. UP Board Hindi Model question Paper 2022UP Board Model Paper 2022 Class 10th for Hindi and UP Board Model Question Paper for Class ten. UP Board Class 10 Hindi Model Paper 2022- By UPMSP So here i give you to based on Covid-19 Syllabus up board  hindi model paper 2022. this Model Question Paper is for Session -2021-22.UP Board Hindi Model Paper 2022. 

Model Paper 2022

यूपी बोर्ड वार्षिक परीक्षा मॉडल पेपर

UP Board Class 10 Hindi Model Paper 2022- ऐसा ही आयेगा इस बार मॉडल पेपर देख लो

कक्षा 10  (हिंदी)

केवल प्रश्नपत्र 

समय: 3 घंटे 15 मिनट                                                                                                                                                                                                      पूर्णांक: 70

नोट : प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।

1. ( क ) निम्नलिखित कथनों में से कोई एक कथन सही है, उसे पहचानकर लिखिए : 1

(i) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र आलोचना साहित्य जनक माने जाते हैं।

(ii) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल प्रसिद्ध निबन्धकार हैं।

(iii) ‘मित्रता’ निबन्ध के लेखक रायकृष्णदास हैं।

(iv) ‘गुनाहों का देवता’ के रचनाकार मुंशी प्रेमचन्द हैं।

(ख) निम्नलिखित कृतियों में से किसी एक के रचनाकार का नाम लिखिए :1

(i) ‘अशोक के फूल ‘
(ii) ‘त्रिवेणी ‘
(iii) ‘क्या भूलूँ क्या याद करूँ’
(iv) ‘मृगनयनी ‘।

(ग) ‘किन्नर देश में ‘ किस विधा पर आधारित रचना है? 1

  • राहुल सांस्कृत्यायन
  • रामधारी सिंह दिनकर
  • भगवतशरण उपाध्याय
  • इनमे से कोई नही|

(घ) ‘धर्मयुग ‘ पत्रिका के सम्पादक का नाम लिखिए ? 1

  • रामचंद्र शुक्ल
  • रामधारी सिंह दिनकर
  • भगवतशरण उपाध्याय
  • राजेंद्र प्रसाद

(ङ) ‘साहित्यालोचन  के लेखक का नाम लिखिए। 1

  • रामचंद्र शुक्ल
  • श्यामसुन्दरदास
  • हजारीप्रसाद द्विवेदी
  • राजेंद्र प्रसाद

2.       ( क ) रीतिकाल की  की किन्हीं दो विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।  2

(ख) छायावादी युग के दो प्रमुख कवियों के नाम लिखिए।

(ग) ‘दूसरा सप्तक ‘ काव्य संग्रह का प्रकाशन किस वर्ष में हुआ ? 1

3. निम्नलिखित गद्यांशों में से किसी एक के नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: 2+2+2= 6 

( क ) सावधान रहो, ऐसा न हो कि पहले-पहल तुम इसे एक बहुत सामान्य बात समझो और सोचो कि एक बार ऐसा हुआ, फिर ऐसा न होगा। अथवा तुम्हारे चरित्र – बल का ऐसा प्रभाव पड़ेगा कि ऐसी बातें बकनेवाले आगे चलकर आप सुधर जायेंगे। नहीं, ऐसा नहीं होगा। जब एक बार मनुष्य अपना पैर कीचड़ में डाल देता है, तब फिर यह नहीं देखता है कि वह कहाँ और कैसी जगह पैर रखता है। धीरे-धीरे उन बुरी बातों में अभ्यस्त होते-होते तुम्हारी घृणा कम हो जायगी। पीछे तुम्हें उनसे चिढ़ न मालूम होगी; क्योंकि तुम यह सोचने लगोगे कि चिढ़ने की बात ही क्या है! तुम्हारा विवेक कुंठित हो जायगा और तुम्हें भले-बुरे की पहचान न रह जायगी। अन्त में होते-होते तुम भी बुराई के भक्त बन जाओगे; अतः हृदय को उज्ज्वल और निष्कलंक रखने का सबसे अच्छा उपाय यही है कि बुरी संगत की छूत से बचो।

(i) उपर्युक्त गद्यांश का सन्दर्भ लिखिए।

(ii) रेखांकित अंशों की व्याख्या कीजिए।

(iii) लेखक यहाँ किस बात के प्रति सावधान रहने को कहता है ?

( क ) और उधर वह बन्दरों का चित्र है, कितना सजीव कितना गतिमान् । उधर सरोवर में जल विहार करता वह गजराज कमल-दण्ड तोड़-तोड़कर हथिनियों को दे रहा है। वहाँ महलों में वह प्यालों के दौर चल रहे हैं, उधर वह रानी अपनी जीवन यात्रा समाप्त कर रही है, उसका दम टूटा जा रहा है। खाने-खिलाने, बसने-बसाने, नाचने-गाने, कहने-सुनने, वन-नगर, ऊँच-नीच, धनी – गरीब के जितने नजारे हो सकते | हैं सब आदमी अजन्ता की गुफाओं की इन दीवारों पर देख सकता है।

प्रश्न: (i) उपर्युक्त गद्यांश का सन्दर्भ लिखिए।

(ii) रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए।

(iii) आदमी अजन्ता की गुफाओं की दीवारों पर क्या देख सकता है?

4. निम्नलिखित पद्यांशों में से किसी एक पद्यांश की सन्दर्भ सहित व्याख्या कीजिए : 1+4+1 = 6 

(क) विषुवत्-रेखा का वासी जो, जीता है नित हाँफ-हाँफ कर।

रखता है अनुराग अलौकिक, वह भी अपनी मातृ-भूमि पर ॥

ध्रुव- वासी, जो हिम में तम में, जी लेता है काँप-काँप कर।

वह भी अपनी मातृ-भूमि पर, कर देता है प्राण निछावर

(ख) यहीं कहीं पर बिखर गई वह, भग्न विजयमाला-सी।

उसके फूल यहाँ संचित हैं, है यह स्मृतिशाला-सी ॥

सहे वार पर वार अंत तक, लड़ी वीर बाला-सी।

आहुति-सी गिर चढ़ी चिता पर, चमक उठी ज्वाला-सी ॥

बढ़ जाता है मान वीर का, रण में बलि होने से।

भस्म यथा सोने से ॥ मूल्यवती होती सोने की,

रानी से भी अधिक हमें अब, यह समाधि है प्यारी ।

यहाँ निहित है स्वतन्त्रता की, आशा की चिनगारी ॥

6. ( क ) निम्नलिखित लेखकों में से किसी एक लेखक का जीवन परिचय देते हुए उनकी किसी एक रचना का नाम लिखिए : 2+1 = 3 

(i) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल

(ii) डॉ० राजेन्द्र प्रसाद।

(iii) भगवतशरण उपाध्याय

( ख ) निम्नलिखित कवियों में से किसी एक कवि का जीवन परिचय दीजिए तथा उनकी किसी एक रचना का नाम लिखिए: 2+1 = 3 

(i) सूरदास

(ii) मैथिलीशरण गुप्त

(iii) महादेवी वर्मा ।

6. निम्नलिखित संस्कृत अवतरणों में से किसी एक  का ससन्दर्भ हिन्दी अनुवाद कीजिये – 1+3=4 

(स्थानम्-अलक्षेन्द्रस्य सैन्य शिविरम्। अलक्षेन्द्रः आम्भीकश्च आसीनौ वर्तते। वन्दिनं पुरुराजम् अग्रे कृत्वा एकतः प्रविशति यवन-सेनापतिः।)
सेनापति:–विजयतां सम्राट्।
पुरुराजः–एष भारतवीरोऽपि यवनराजम् अभिवादयते।
अलक्षेन्द्रः-(साक्षेपम्) अहो ! बन्धनगत: अपि आत्मानं वीर इति मन्यसे पुरुराज ?
पुरुराजः-यवनराज ! सिंहस्तु सिंह एव, वने वा भवेतु पजरे वा।
अलक्षेन्द्रः-किन्तु पञ्जरस्थः  सिंहः न किमपि पराक्रमते।
पुरुराजः-पराक्रमते, यदि अवसरं लभते। अपि च यवनराज !

अथवा

सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः।
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु, मी कश्चिद् दुःखभाग् भवेत् ॥

7. ( क ) अपनी पाठ्यपुस्तक से कण्ठस्थ किया हुआ कोई एक श्लोक लिखिए जो इस प्रश्न-पत्र में न आया हो । 2

( ख ) निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर संस्कृत में दीजिए : 1+1=2 

(i) कि जित्वा भोक्ष्यसे महीम् ?

(ii) वीर: केन पूज्यते ?

(iii) कि हित्वा नर: प्रियो भवति ?

(iv) चन्द्रशेखर : क: आसीत् ?

8. (क) ‘हास्य रस’ अथवा ‘करुण’  की परिभाषा एक उदाहरण सहित लिखिए।  2

(ख) ‘उपमा’ अथवा ‘रूपक’ अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।  2

(ग) ‘सोरठा’ अथवा ‘रोला’ छन्द की परिभाषा लिखकर उसका उदाहरण भी दीजिए। 2

9. ( क ) निम्नलिखित उपसर्गों में से किन्हीं तीन के मेल से एक-एक शब्द बनाइये| 1+1=2 

(i) उप

(ii) अधि

(iii) आ

(iv) सह

(v) अभि

( ख ) निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रत्ययों का प्रयोग करके एक-एक शब्द बनाइए: 1+1=2 

(ii) त्व

(iii) सून

(iv) हट

(v) वट

(vi) ता।

(ग) निम्नलिखित में से किन्हीं दो के विग्रहसहित समास का नाम लिखिए : 1+1=2 

(i) नाक-कान

(ii) माता- पिता

(iii) पंचानन

(iv) सप्तर्षि।

(घ) निम्नलिखित में से किन्हीं दो शब्दों के तत्सम रूप लिखिए-1+1=2 

(i) आम

(ii) गेहूँ

(iii) कोयल

(iv) काठ

(v) अंगरखा

ड) निम्नलिखित में से किन्हीं दो शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द  लिखिए : 1+1=2 

(i)लक्ष्मी

(iii) बादल

(vi) धरती

(ii) गृह

(iv) सरस्वती

(v) पर्वत ।

10. (क) निम्नलिखित में से किन्हीं दो में सन्धि कीजिए और सन्धि का नाम लिखिए : 1+1=2 

(i) इति + आदि

(ii) छातृ + आज्ञा

(iii) प्रति + अक्षरम्

(iv) अभि + उदय ।

(ख) निम्नलिखित शब्दों के रूप सप्तमी विभक्ति , बहुवचन में लिखिए : 1+1=2 

(i) मधु अथवा नदी

(ii) फल अथवा मति।

(ग) निम्नलिखित में से किसी एक की धातु, लकार, पुरुष तथा वचन  का उल्लेख कीजिए: 1+1=2 

(i) पठन्ति

(ii) हसामः

(iii) पठतम्

(घ) निम्नलिखित में से किन्हीं दो वाक्यों का संस्कृत में अनुवाद कीजिए: 1+1=2 

(i) वह बाजार जाता है ।

(ii) हम सब विद्यार्थी हैं  ।

(iii) विद्या सभी धनों में श्रेष्ठ है।

(iv) जन्मभूमि स्वर्ग से भी बड़ी है।

11. निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर निबन्ध लिखिए : 6

(i) जनसंख्या वृद्धि : कारन एवं निवारण

(ii) वृक्षारोपण के लाभ

(iii) जीवन में कंप्यूटर  की उपयोगिता

(iv) सत्संगति का महत्त्व

12. अपने पठित खण्डकाव्य के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी एक का उत्तर दीजिए: 3

(क) (i) ‘ज्योति जवाहर’ खण्डकाव्य के आधार पर द्वितीय सर्ग का कथानक संक्षेप में लिखिए।

(ii) ‘ज्योति जवाहर’ खण्डकाव्य के नायक का चरित्रांकन कीजिए

(ख) (i) ‘मेवाड़ मुकुट’ खण्डकाव्य के तृतीय सर्ग की कथा का सारांश लिखिए।

(ii) ‘मेवाड़ मुकुट’ खण्डकाव्य के आधार पर ‘कलिंग-युद्ध’ का संक्षेप में वर्णन कीजिए।

(ग) (i) ‘मुक्तिदूत’ खण्डकाव्य की कथावस्तु को संक्षेप में लिखिए।

(ii) ‘मुक्तिदूत’ खण्डकाव्य के आधार पर महात्मा गांधी का चरित्र चित्रण कीजिए।

(घ) (i) ‘अग्रपूजा’ खण्डकाव्य के आधार पर श्रीकृष्ण का चरित्रांकन कीजिए।

(ii) ‘अग्रपूजा’ खण्डकाव्य के राजसूय यज्ञ सग्र का कथानकसंक्षेप में लिखिए।

(ङ) (i) ‘कर्ण’ खण्डकाव्य के आधार पर कर्ण का चरित्र-चित्रण कीजिए।

(ii) ‘कर्ण’ खण्डकाव्य के तृतीय सर्ग की कथा अपने शब्दों में लिखिए।

(च) (i) ‘कर्मवीर भरत’ खण्डकाव्य के किसी स्त्री पात्र का चरित्र चित्रण कीजिए।

(ii) ‘कर्मवीर भरत’ खण्डकाव्य के आधार पर ‘राम-भरत’ मिलन की कथा अपने शब्दों में लिखिए।

(छ) (i) ‘मातृभूमि के लिए’ खण्डकाव्य की कथावस्तु सारांश में लिखिए।

(ii) ‘मातृभूमि के लिए’ के प्रमुख पात्र का चरित्र चित्रण कीजिए ।

(ज) (i) ‘तुमुल’ खण्डकाव्य के षष्ठ सर्ग मेघनाथ प्रतिज्ञा की कथा अपने शब्दों में लिखिए।

(ii) ‘तुमुल’ खण्डकाव्य के आधार पर लक्ष्मण का चरित्रांकन

(झ) (i) ‘जय सुभाष’ खण्डकाव्य की किसी प्रमुख घटना की कथा संक्षेप में लिखिए।

(ii) ‘जय सुभाष’ खण्डकाव्य के आधार पर उसके नायक का चरित्र-चित्रण कीजिए।

♦ ♦ ♦ ♦ ♦ ♦

अन्य महत्वपूर्ण टॉपिक –

error: Content is protected !!