Best Hindi Powerful Motivational Poem – Vijeyta : Vahi Jo Haare Nahin Lyrics- विजेता वही जो हारे नहीं – Inpirational Hindi Kavita

विजेता वही जो हारे नहीं

Best Hindi Powerful Motivational Poem – Vijeyta : Vahi Jo Haare Nahin Lyrics- विजेता वही जो हारे नहीं – Inpirational Hindi Kavita

Best Hindi Powerful Motivational Poem - Vijeyta : Vahi Jo Haare Nahin Lyrics- विजेता वही जो हारे नहीं - Inpirational Hindi Kavita

विजेता वही, जो हारे नहीं,

जो रहता किसी के सहारे नहीं

विजेता वही, जो हारे नहीं,

जो रहता किसी के सहारे नहीं

चोटों को जो झेलता है सदा

खतरों से जो खेलता है सदा

कांटो की नोकों पे होके खड़ा

फूलों से ही खेलता है सदा

जान जायेगी रण में विचारे नहीं

विजेता वही, जो हारे नहीं,

जो रहता किसी के सहारे नहीं

विजेता वही, जो हारे नहीं,

पसीने की हर बूंद का ले हिसाब

समय से करे होड़ भी बेहिसाब

तिमिर को डराए जो सूरज बने

हवा में जो बुझता नहीं वो चिराग

किसी से मदद को पुकारे नहीं

विजेता वही, जो हारे नहीं,

जो रहता किसी के सहारे नहीं

विजेता वही, जो हारे नहीं,

गिरावट से जो सीखता है सदा

मुट्ठी को जो भींचता है सदा

जो इतिहास लिखता अमर होने को

जो श्रम से सपन सींचता है सदा

भाग की जो लकीरें सुधारे वही

विजेता वही, जो हारे नहीं,

जो रहता किसी के सहारे नहीं

विजेता वही, जो हारे नहीं,

-Arunesh ‘Arun’

English Lyrics

Vijeta vahi, jo haare nahin,
Jo rehta kisi ke sahaare nahin

Vijeta vahi, jo haare nahin,
Jo rehta kisi ke sahaare nahin

Choton ko jo jhelta hai sada
Khatron se jo khelta hai sada
Kaanton ki nokon pe hoke khada
Phoolon se hi khelta hai sada

Jaan jaayegi ran mein vichaare nahin
Vijeta vahi, jo haare nahin,
Jo rehta kisi ke sahaare nahin

Vijeta vahi, jo haare nahin,
Pasine ki har boond ka le hisaab
Samay se kare hodh bhi behisaab
Timir ko daraaye jo sooraj bane
Hawa mein jo bujhta nahin wo chiraag

Kisi se madad ko pukaare nahin
Vijeta vahi, jo haare nahin,
Jo rehta kisi ke sahaare nahin

Vijeta vahi, jo haare nahin,
Giravat se jo seekhta hai sada
Mutthi ko jo bheenchta hai sada
Jo itihaas likhta amar hone ko
Jo shram se sapna seenchta hai sada

Bhaag ki jo lakeeren sudhaare wahi
Vijeta vahi, jo haare nahin,
Jo rehta kisi ke sahaare nahin

Vijeta vahi, jo haare nahin

अस्वीकरण (Disclaimer):
यह गीत/कविता “विजेता : वही जो हारे नहीं” मेरी मौलिक रचना है।
इसके सभी बोल (Lyrics), विचार और सामग्री पर मेरा पूर्ण कॉपीराइट सुरक्षित है।
बिना मेरी लिखित अनुमति के इस गीत/कविता का किसी भी रूप में पुनःप्रकाशन, रिकॉर्डिंग, वितरण या उपयोग करना कॉपीराइट उल्लंघन माना जाएगा।

अरुनेश ‘अरुन’ के बारे में 

Arunesh Sir एक प्रसिद्ध ऑनलाइन शिक्षक हैं, जो खासतौर पर हिंदी विषय में कBest Hindi Motivational Poem - KYON SHOK MANATA BHAI HAI? - Inpirational Hindi Kavita क्यों शोक मनाता भाई है?क्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को पढ़ाते हैं। वे YouTube पर Gyansindhu Coaching Classes नाम से अपनी क्लास चलाते हैं। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद के अंतर्गत एक छोटे से गाँव के रहने वाले हैं। अपनी रचनाएँ अरुनेश ‘अरुन’ के नाम से लिखते हैं। असली नाम Arunesh Kumar है। The Gyansindhu नाम से एक आर्टिस्ट चैनल है , जिस पर स्वरचित रचनाओं को व हिंदी के प्रसिद्ध कवियों की रचनाओं को संगीतबद्ध करके अपलोड किया जाता है। सभी Song निम्न प्लेटफ़ॉर्म्स पर भी उपलब्ध हैं- 

 

Time – 1:00:35 PM

Date – 09/16/2025

 

error: Content is protected !!