अभी तो मैं थका नहीं
Best Hindi Powerful Motivational Poem – Abhi To main Thaka Nahin Lyrics- अभी तो मैं थका नहीं – Inpirational Hindi Kavita Motivational Song अभी तो मैं थका नही ! Abhi To Mai Thaka Nahi A Student Motivationa
अभी तो मैं थका नहीं
अभी तो मैं थका नहीं…..
अभी तो मैं थका नहीं….
अभी उमंग है बची
समय से जंग है बची
मुट्ठियों को भींचकर
खडग कमर से खींचकर
है युद्ध जीतना मुझे
लकीर खींचना मुझे
मन युद्ध में भरा नहीं
मैं युद्ध में झुका नहीं
अभी तो मैं थका नहीं…..
अभी तो मैं थका नहीं….
कि गिरके भी सम्हलना है
बैरी का सर कुचलना है
समय के आगे चलना है
बस आगे ही निकलना है
पिता के सपन शेष हैं
माँ के सपन विशेष हैं
पूरण करूँगा अपने भी
ये ख्वाब जो अशेष हैं
मैं जल रहा हूँ दीप बन
अभी तो मैं बुझा नहीं
अभी तो मैं थका नहीं…..
अभी तो मैं थका नहीं….
चमन मेरा उजाड़ है
लाना मुझे बहार है
पूरा प्रयास झोकना
कोई न हमें टोकना
न डर है आसमान से
न डर है इम्तहान से
न डर है इस जहान से
न डर हमें इन्सान से
दुख आ गया तो आने दो
बनकर के प्रलय छाने दो
इसको भी मैं हराउंगा
ये दुख कोई खुदा नहीं
अभी तो मैं थका नहीं
अभी तो मैं थका नहीं
जो ठान ली सो ठान ली
ह्रदय की बात मान ली
किसी का साथ हैं नहीं
कोई भी साथ दे नहीं
जरूरतें नही मुझे
मैं खुद ही सौ सामान हूँ
मैं चल रहा अकेला हूँ
ये कारवां बना नहीं
अभी तो मैं थका नहीं
अभी तो मैं थका नहीं
जिद है मेरी जीत की
ह्रदय की इक प्रतीत की
हार कर जो ज़िंदा है
खुदी पे ही शर्मिन्दा है
मैं गिरा तो क्या हुआ?
फिर उठा संभल चला।
जंगलों में, पर्वतों में
मैंने रास्ता छला।
क्या करेंगे धूप छाँव
क्या करेंगे मेरे घाव
चल पड़े तो चल पड़े
रुकेंगे नही मेरे पाँव
लहू अभी चुका नहीं
साहस भी तो चुका नही
अभी तो मैं थका नहीं
अभी तो मैं छका नहीं
बहुत किये हैं काम हम
बहुत किये हैं नाम हम
सुकाम के मुकाम पर
अभी तो मैं अटा नहीं
अभी तो मैं थका नहीं…..
अभी तो मैं थका नहीं….
अरुनेश ‘अरुन’ के बारे में
Arunesh Sir एक प्रसिद्ध ऑनलाइन शिक्षक हैं, जो खासतौर पर हिंदी विषय में क
उनकी क्लासों की मुख्य विशेषताएं यह हैं—
✅ स्पष्ट और सरल भाषा में समझाना: चाहे कोई भी कविता हो या व्याकरण का कठिन टॉपिक, वे उदाहरण देकर विस्तार से बताते हैं।
✅ बोर्ड परीक्षा पर फोकस: उनकी पढ़ाई का तरीका बोर्ड एग्जाम के पैटर्न के अनुरूप है।
✅ लाइव क्लास और सवाल-जवाब: वे समय-समय पर लाइव सेशन करते हैं, जहां छात्र अपने सवाल सीधे पूछ सकते हैं।
✅ हिंदी साहित्य व व्याकरण दोनों पर पकड़: चाहे “काव्यखंड” की व्याख्या हो या “व्याकरण” की परिभाषाएं—Arunesh Sir का कंटेंट विद्यार्थियों को काफी मदद करता है।
वे उत्तर प्रदेश बोर्ड के छात्रों में काफी लोकप्रिय हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर हिंदी के सभी महत्वपूर्ण अध्याय, निबंध, पत्र-लेखन, अपठित गद्यांश, पद्यांश व्याख्या आदि उपलब्ध हैं।