Best Motivational Poem : Apni Mehanat ke Dam Par Har Manjil ko pa lena – अपनी मेहनत के दम पर हर मंजिल को पा लेना है।

अपनी मेहनत के दम पर हर मंजिल को पा लेना है।

Best Motivational Poem : Apni Mehanat ke Dam Par Har Manjil ko pa lena

जागो- जागो उठो साथियों सपने सच कर लेना है

अपनी मेहनत के दम पर हर मंजिल को पा लेना है।

जो डरते हैं वो हारेंगे, ये प्रसिद्ध है जग भर में,
जो चलते विश्वास लिए, पर्वत सरकाया पल भर में

जो डरते हैं वो हारेंगे, ये प्रसिद्ध है जग भर में,
जो चलते विश्वास लिए, पर्वत सरकाया पल भर में
अपनी ताकत को पहचानो सब कुछ तुम कर सकते हो
धरा हथेली पर धरकर, आंवला करोगे क्षण भर में

आलस, चिंता, भय, शंका पर एक कहर ढा देना है

अपनी मेहनत के दम पर हर मंजिल को पा लेना है।

जागो- जागो उठो साथियों सपने सच कर लेना है

अपनी मेहनत के दम पर हर मंजिल को पा लेना है।

कभी न कहना हार गया मैं ये सब कायर कहते हैं।

जो होते हैं शूरवीर सब टक्कर लेके रहते हैं।

कभी न कहना हार गया मैं ये सब कायर कहते हैं।

जो होते हैं शूरवीर सब टक्कर लेके रहते हैं।

संघर्षो की ही बारिश में, खिले सफलता की क्यारी

और हताशा के तूफां में बह जाती आशा प्यारी

ठानो देह मिटा देंगे या कार्य सिद्धि पा लेना है  

अपनी मेहनत के दम पर हर मंजिल को पा लेना है।

 

जागो- जागो उठो साथियों सपने सच कर लेना है

अपनी मेहनत के दम पर हर मंजिल को पा लेना है।

अपनी मेहनत के दम पर हर मंजिल को पा लेना है।

अपनी मेहनत के दम पर हर मंजिल को पा लेना है।

हर मंजिल को पा लेना है।

हर मंजिल को पा लेना है।

हर मंजिल को पा लेना है।

—  अरुनेश ‘अरुन’

अरुनेश ‘अरुन’ के बारे में 

Arunesh Sir एक प्रसिद्ध ऑनलाइन शिक्षक हैं, जो खासतौर पर हिंदी विषय में कBest Motivational Poemक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को पढ़ाते हैं। वे YouTube पर Gyansindhu Coaching Classes नाम से अपनी क्लास चलाते हैं। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद के अंतर्गत एक छोटे से गाँव के रहने वाले हैं। अपनी रचनाएँ अरुनेश ‘अरुन’ के नाम से लिखते हैं। 

उनकी क्लासों की मुख्य विशेषताएं यह हैं—
स्पष्‍ट और सरल भाषा में समझाना: चाहे कोई भी कविता हो या व्याकरण का कठिन टॉपिक, वे उदाहरण देकर विस्तार से बताते हैं।
बोर्ड परीक्षा पर फोकस: उनकी पढ़ाई का तरीका बोर्ड एग्जाम के पैटर्न के अनुरूप है।
लाइव क्लास और सवाल-जवाब: वे समय-समय पर लाइव सेशन करते हैं, जहां छात्र अपने सवाल सीधे पूछ सकते हैं।

हिंदी साहित्य व व्याकरण दोनों पर पकड़: चाहे “काव्यखंड” की व्याख्या हो या “व्याकरण” की परिभाषाएं—Arunesh Sir का कंटेंट विद्यार्थियों को काफी मदद करता है।

वे उत्तर प्रदेश बोर्ड के छात्रों में काफी लोकप्रिय हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर हिंदी के सभी महत्वपूर्ण अध्याय, निबंध, पत्र-लेखन, अपठित गद्यांश, पद्यांश व्याख्या आदि उपलब्ध हैं।

error: Content is protected !!