जो लड़ न सका वो राम नहीं।
JO LAD NA SAKA VO RAM NAHI
Powerful Motivational Hindi Kavita – JO LAD NA SAKA VO RAM NAHI – जो लड़ न सका वो राम नहीं- Inspirational Poem
धैर्य कला ऐसी है तुमको मंजिल तक पहुंचाएगी।
साहस धारण किया सफलता चलकर पग तक आएगी ।।
गर धूप सहोगे जीवन में उतनी ही बड़ी शीत होगी।
संघर्ष बड़ा जितना होगा उतनी ही बड़ी जीत होगी।।
जो करता त्याग दधीची सा बन वज्र वृत्र संहार करे ।
चाणक्य नीति पर चलता जो वो घनानंद पर वार करें ।।
गर बाण लक्ष्य तक पहुंचाना तो पीछे खींच छोड़ना होगा।
दशरथ माझी कहलाना है बस पत्थर एक फोड़ना होगा ।।
भगवान बुद्ध सा बनना है तो वैसा ज्ञान जगाना होगा।
विजय सिकंदर पर पानी तो फिर पोरस बन जाना होगा।।
मखमली सेज से उठ कर लड़, है जीवन युद्ध विराम नहीं।
संघर्ष समूचा रावण है जो लड़ न सका वो राम नहीं।।
इतिहास में नाम लिखाना है तो कालजयी बन जीना होगा।
तांडव करने की ललक तुझे तो शंकर सा विष पीना होगा।
लाखों ठोकर खाकर भी दृढ़ता के साथ संभालना है।
उठ दौड़ छोड़ सारे मसले मंज़िल की ओर निकलना है।।
— अरुनेश ‘अरुन’
अरुनेश ‘अरुन’ के बारे में
Arunesh Sir एक प्रसिद्ध ऑनलाइन शिक्षक हैं, जो खासतौर पर हिंदी विषय में क
क्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को पढ़ाते हैं। वे YouTube पर Gyansindhu Coaching Classes नाम से अपनी क्लास चलाते हैं। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद के अंतर्गत एक छोटे से गाँव के रहने वाले हैं। अपनी रचनाएँ अरुनेश ‘अरुन’ के नाम से लिखते हैं।
उनकी क्लासों की मुख्य विशेषताएं यह हैं—
✅ स्पष्ट और सरल भाषा में समझाना: चाहे कोई भी कविता हो या व्याकरण का कठिन टॉपिक, वे उदाहरण देकर विस्तार से बताते हैं।
✅ बोर्ड परीक्षा पर फोकस: उनकी पढ़ाई का तरीका बोर्ड एग्जाम के पैटर्न के अनुरूप है।
✅ लाइव क्लास और सवाल-जवाब: वे समय-समय पर लाइव सेशन करते हैं, जहां छात्र अपने सवाल सीधे पूछ सकते हैं।
✅ हिंदी साहित्य व व्याकरण दोनों पर पकड़: चाहे “काव्यखंड” की व्याख्या हो या “व्याकरण” की परिभाषाएं—Arunesh Sir का कंटेंट विद्यार्थियों को काफी मदद करता है।
वे उत्तर प्रदेश बोर्ड के छात्रों में काफी लोकप्रिय हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर हिंदी के सभी महत्वपूर्ण अध्याय, निबंध, पत्र-लेखन, अपठित गद्यांश, पद्यांश व्याख्या आदि उपलब्ध हैं।